Indonepallive

Indonepallive With the good relations between India and Nepal, your better news channel for the news of border reg

03/04/2026

: रक्सौल अनुमंडल अस्पताल की उपाधिक्षक डॉक्टर के द्वारा कराये गए FIR की चर्चा कई घंटे से सुर्खियों में है। गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को मोतिहारी महिला थाना में दर्ज कराए गए FIR में महिला उत्पीड़न के मामले में कई गंभीर धाराएँ लगाई गई है। जिसमें अधिकतर पहली बार में जमानती है। हालांकि इस में दर्ज हालात (Situation) ही आवेदक की मंशा पर प्रहार कर रहा है।
👉 क्रमवार समझिये आवेदन कैसे पड़ रहा कमजोर?

1. मोतिहारी #महिला_थाना में दर्ज FIR में सबसे पहले आप घटना की तारीख और शिकायत की तारीख पर नज़र डालिए। पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक 7 अगस्त 2025 को एक ऑपरेशन के दौरान आरोपी डॉक्टर ने अपराध किया लेकिन पीड़िता ने 9 महीने बाद 2 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई। आखिर उतने दिन इंतज़ार क्यों?

2. पीड़िता ने अपने आवेदन में एक मरीज का जिकर किया है, संभवतः OT में तैनात सहयोगी कर्मचारियों का उल्लेख करती को शिकायत को और मजबूत किया जा सकता था। ऐसा नहीं होगा कि पीड़ित डॉक्टर अनुमंडल अस्पताल में ऑपरेशन अकेले कर रही होंगी।

3. FIR के 3 दिन पहले पीड़ित डॉक्टर के खिलाफ जिला लोक शिकायत कोर्ट का एक गंभीर आदेश आया है जिसमें उनके और उनके पति के खिलाफ #रक्सौल_अनुमंडल_अस्पताल में रहते हुए लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की अनुशंसा है, जिसके 3 दिन बाद FIR क्यों? क्या मीडिया में चल रही खबरों को नया रूप देना था या प्रतिशोध के कारण परेशान करने की मंशा।

4. पीड़िता के खिलाफ जो कोर्ट के आदेश आये हैं उसकी जांच टीम में शामिल आरोपी डॉक्टर ने कोर्ट से (पत्रांक: 74 दिनांक: 24/03/2025) अपील कर गंभीर और शर्मनाक आरोप लगाने की शिकायत कर चुके हैं, ऐसे में FIR की कड़ी और कमजोर साबित हो रही है।

वैसे तो इस FIR में कई और ऐसी कमियां हैं जो आरोप को कमजोर साबित ही नहीं कर रही बल्कि प्रतिशोध की तरफ इशारे कर रही है, हालांकि इस मामले की जांच कर रही है, सच्चाई क्या है ये सही समय पर सामने आयेगा। दोषी कौन है और कौन निर्दोष? ये तो जांच के बाद ही तय हो पायेगा। लेकिन मीडिया में चल रही ट्रायल भी न्यायोचित नहीं है। बिना जांच और अधिकारिक बयान के ऐसे पेचीदा मामले में किसी पर आरोप लगाना वो भी जब आरोपी डॉक्टर भी शहर में पद और प्रतिष्ठा प्राप्त हैं। फिर जांच, कार्रवाई और अधिकारिक बयान के बिना किसी को बेगुनाह साबित करना और किसी को दोषी ठाहराना ना सिर्फ जल्दबाजी होगी बल्कि उसके संवेधानिक अधिकारों का हनन भी है।

District Administration,East Champaran,Motihari Bhelahi Bazaar _ purvi champaran Raxaul Updates The Bihar

24/03/2026

: रक्सौल प्रखंड क्षेत्र के 3 आंगनबाड़ी केंद्र, केंद्र संख्या 80,89 (हरैया),144 (अहिरवा टोला) में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में गठित 3 सदस्यों की जाँच कमिटी के अध्यक्ष वरीय समहर्ता विकास कुमार को काम जांच में लापरवाही बरतने के कारण न्यायलय ने तलब किया है। इस मामले में विकास कुमार को आज सुबह 11 बजे कोर्ट में जांच प्रतिवेदन के साथ न्यायलय में उपस्थित होने का आदेश मिला है।
बता दें कि इस मामले में सुनवाई करते हुए जिला लोक शिकायत ने 18 नवंबर 2025 को टीम गठन कर आरोपों को जांच करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया था। लेकिन टीम ने 3 महीने बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। इस शिथिलता को कोर्ट ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम 2015 के मूल भावना के प्रतिकूल मानते हुए कोर्ट में आने के आदेश दिया है।

Raxaul Updates Raxaul Daily News - रक्सौल डेली न्यूज़ Bhelahi Bazaar _ purvi champaran ICDS Office, Munger Social Welfare Department, Government of Bihar

24/03/2026

: रक्सौल नगर परिषद अपनी लापरवाही और मनमर्ज़ी से बाज़ नहीं आ रहा है। परिषद के अधिकारीयों की लापरवाही से खुलेआम नियमों और कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ताजा मामला कचरा प्रबंधन को लेकर है। यहाँ शहर का प्रमुख स्थान कौड़िहारचौक पर खुले में सड़क किनारे कचरा का भंडारण किया जा रहा है। जो पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इतना ही नहीं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के अनुसार कचरे का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण, परिवहन और निस्तारण नियमों का भी खुलेआम मज़ाक बना रहा है। स्थिति ऐसी है कि जहाँ कचरा का भंडारण किया जा रहा है वहाँ सामने मिठाइयों की दुकान है साथ ही भेलाही-सिकटा जाने के लिए ऑटो-टेम्पू स्टैंड भी है। जहाँ आने- जाने वाले यात्री घंटों इंतज़ार करते हैं। स्थानीय नागरिकों का भी आरोप है कि कचरे के ढेर से दुर्गंध फैल रही है। इस कचरे के ढेर में उड़ने वाले मच्छर और मख्खियाँ संक्रामक के खरते को भी बढ़ा रही है। यह स्थिति स्वच्छता से जुड़े संवैधानिक अधिकारों, विशेषकर अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का भी हनन है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Raxaul Updates District Administration,East Champaran,Motihari Bhelahi Bazaar _ purvi champaran Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar

14/03/2026
16/02/2026

: भारतीय सेना में शामिल होने के लिए कल (17 फरवरी) से सेना क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय मुजफ्फरपुर में अग्निवीर योजना के तहत टेक्निकल और जनरल ड्यूटी समेत कुल पांच पदों पर 7046 जवानों की भर्ती लिया जायेगा।
सेना भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल जाधव एसआरडी के मुताबिक इस बार 15 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।चक्कर मैदान में होने वाले इस रैली के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

👉 किस किस पोस्ट पर होगी भर्ती 👈

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) (10वीं पास)
अग्निवीर टेक्निकल (12वीं पास- पीसीएम)
अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (12वीं पास)
अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं/10वीं पास)
अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट

Raxaul Times Raxaul Updates Raxaul Daily News - रक्सौल डेली न्यूज़ @

Address

Patna
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indonepallive posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Indonepallive:

Share