Navin ydv

Navin ydv Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Navin ydv, Digital creator, Patna, BR, India, Patna.

BIHAR मेंछात्रों का बड़ा ऐलान !18 अगस्त सेगर्दनीबाग में होगाआमरण अनशनविधानसभा घेराव की भी तैयारी !
14/08/2026

BIHAR में

छात्रों का बड़ा ऐलान !

18 अगस्त से

गर्दनीबाग में होगा

आमरण अनशन

विधानसभा घेराव की भी तैयारी !

पटना की दो अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाली छात्राओं ने घर से भागकर खगड़िया के एक मंदिर में शादी कर ली है। यह मामला स...
13/08/2026

पटना की दो अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाली छात्राओं ने घर से भागकर खगड़िया के एक मंदिर में शादी कर ली है। यह मामला समलैंगिक विवाह का है, जिसमें दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया। शादी के बाद दोनों एक होटल में ठहरी थीं, जहां से पुलिस ने उन्हें बरामद किया।

Bihar में बेटों ने की पिता की हत्या, नवादा में जमीन विवाद और कटिहार में घरेलू झगड़े के बाद वारद·👁7Bihar: राज्य के नवादा ...
13/08/2026

Bihar में बेटों ने की पिता की हत्या, नवादा में जमीन विवाद और कटिहार में घरेलू झगड़े के बाद वारद
·
👁
7
Bihar: राज्य के नवादा और कटिहार जिलों से रिश्तों को शर्मसार करने वाली दो अलग-अलग खबरें आई हैं। यहां बेटों ने अपने ही पिता की जान ले ली। एक मामला जमीन के लालच से जुड़ा है तो दूसरा घरेलू विवाद और शराब के नशे के कारण हुआ। इन घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालसा गांव में सोमवार देर रात एक खौफनाक वारदात हुई। यहां 60 वर्षीय टुनटुन यादव की उनके बड़े बेटे उपेंद्र यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक टुनटुन यादव ने अपनी जमीन तीन हिस्सों में बांटी थी, जिसमें से एक हिस्सा उन्होंने अपने पास रखा था। आरोपी बेटा उपेंद्र चाहता था कि पिता उस जमीन को बेचकर उसे पैसे दें। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सदर एसडीपीओ-2 सुरेश प्रसाद ने बताया कि शुरुआती जांच में जमीन विवाद ही हत्या की वजह लग रही है। मृतक की छोटी बहू ने एफआईआर दर्ज कराई है और पुलिस फरार आरोपी उपेंद्र की तलाश में छापेमारी कर रही है।

वहीं कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के बौला टोला में मंगलवार रात एक और वारदात हुई। यहां 20 साल के सुदाम सिंह ने अपने 43 वर्षीय पिता चंदन सिंह की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक चंदन सिंह अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। मंगलवार रात भी वह नशे में मां को पीट रहा था, जिसे देख बेटे सुदाम ने बीच-बचाव किया और गुस्से में पिता पर हमला कर दिया। आजमनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी बेटे सुदाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

4 मैच 4 हाफ सेंचुरी 173 के स्ट्राइक रेट से बना डाले 281 रन !पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने DPL में मचाया गदर4 मैच = 4...
13/08/2026

4 मैच 4 हाफ सेंचुरी 173 के स्ट्राइक रेट से बना डाले 281 रन !

पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने DPL में मचाया गदर

4 मैच = 4 हाफ सेंचुरी

फुल रन: 281

स्ट्राइक रेट: 173

SARTHAK 18

Sarthak Ranjan

XDPL

बिहार के सारण जिले में पुलिस ने अपहरण और फिरौती के एक बड़े मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने झारखंड के दो व्यापारियों को ...
12/08/2026

बिहार के सारण जिले में पुलिस ने अपहरण और फिरौती के एक बड़े मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने झारखंड के दो व्यापारियों को सुरक्षित बचा लिया है, जिन्हें झांसा देकर किडनैप किया गया था। बदमाशों ने इन दोनों युवकों की रिहाई के बदले 20 लाख रुपये की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड के रामगढ़ निवासी आशीष कुमार चौधरी और राकेश कुमार दत्ता को ट्रांसपोर्ट बिजनेस के सौदे का लालच देकर छपरा बुलाया गया था। जैसे ही वे छपरा कचहरी स्टेशन के पास पहुंचे, बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद बदमाशों ने उनके परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

12/08/2026

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और खराब रास्तों की वजह से एक गर्भवती महिला की जान चली गई। सुमन ...
11/08/2026

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और खराब रास्तों की वजह से एक गर्भवती महिला की जान चली गई। सुमन देवी नाम की महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार वाले ट्रैक्टर से अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में नदी का पानी बढ़ा होने के कारण ट्रैक्टर फंस गया और समय पर इलाज न मिलने से उनकी मौत हो गई।

    रवि किशन ने खरीदा ₹20 करोड़ का आलीशान घर, 17 की उम्र में ₹500 लेकर आए थे मुंबई
11/08/2026

रवि किशन ने खरीदा ₹20 करोड़ का आलीशान घर, 17 की उम्र में ₹500 लेकर आए थे मुंबई

Address

Patna, BR, India
Patna
800001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Navin ydv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Navin ydv:

Shortcuts

Share