Bihar Live Now

Bihar Live Now Built on public trust and journalistic ethics, Bihar Live Now is a digital media platform committed to fair, fearless, and factual reporting from Bihar.
(2)

We are not just a news platform—we are the voice of the people. Bihar Live Now
Real News. Real Voices.

वायरल बाल प्रतिभा आदित्य की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट!धरना स्थल पर पहुंचकर ट्रस्ट के ...
31/08/2026

वायरल बाल प्रतिभा आदित्य की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट!

धरना स्थल पर पहुंचकर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनय राज उर्फ अनय प्रियदर्शी ने किया सम्मानित, 12वीं तक शिक्षा में सहयोग का दिया भरोसा; माता-पिता के रोजगार की भी होगी व्यवस्था!

पटना/गर्दनीबाग। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिभा और अद्भुत क्षमता के कारण चर्चा में आए छह वर्षीय बालक आदित्य की शिक्षा को लेकर मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट ने बड़ी पहल की है। ट्रस्ट ने आदित्य की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उसके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई में होने वाले खर्च में पूर्ण सहयोग करने का निर्णय लिया है।

इसी क्रम में सोमवार को मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट परिवार की ओर से ट्रस्ट के अध्यक्ष अनय राज उर्फ अनय प्रियदर्शी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर पहुंचा और बाल प्रतिभा आदित्य से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आदित्य को सम्मानित करते हुए उसे मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान किया। इसके साथ ही मां छिन्नमस्तिका देवी का प्रसाद एवं माता की चुनरी अर्पित कर आदित्य को आशीर्वाद दिया गया।

इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष अनय राज ने आदित्य और उसके परिवार को भरोसा दिलाया कि उसकी प्रतिभा और शिक्षा के रास्ते में आर्थिक कठिनाई को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदित्य की 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई में भविष्य में जो भी आवश्यक खर्च आएगा, उसमें मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट अपनी ओर से पूर्ण सहयोग करेगा। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना भी है।

माता-पिता के रोजगार की भी होगी व्यवस्था

ट्रस्ट की ओर से आदित्य के माता-पिता को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आदित्य के माता-पिता वर्तमान में आर्थिक कठिनाइयों और बेरोजगारी की स्थिति से गुजर रहे हैं। ऐसे में केवल बच्चे की शिक्षा का खर्च उठाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रयास किया जाना आवश्यक है।

ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि आदित्य के माता-पिता के लिए रोजगार की व्यवस्था करने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि परिवार को नियमित आय का साधन मिल सके और वे सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।

ट्रस्ट की ओर से यह भी कहा गया कि आदित्य के माता-पिता चाहें तो मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट परिवार के साथ जुड़कर अपने जीवन को बेहतर दिशा देने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। ट्रस्ट का प्रयास रहेगा कि परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूती मिले तथा आदित्य की शिक्षा और भविष्य को लेकर उसके माता-पिता को किसी प्रकार की चिंता न रहे।

प्रतिभा को अवसर मिलने पर देश के लिए योगदान कर सकता है आदित्य

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि महज छह वर्ष की उम्र में आदित्य ने जिस प्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। आर्थिक परिस्थितियां किसी प्रतिभाशाली बच्चे की शिक्षा और विकास में बाधा न बनें, इसके लिए समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए।

ट्रस्ट का मानना है कि यदि आदित्य को उचित शिक्षा, मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो वह भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर बिहार और देश का नाम रोशन कर सकता है। इसी उम्मीद और विश्वास के साथ ट्रस्ट ने आदित्य के परिवार के साथ खड़े रहने का निर्णय लिया है।

मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट की इस पहल को आदित्य के परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग के रूप में देखा जा रहा है। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी यथासंभव सहयोग और सहायता की पहल जारी रखी जाएगी।

इस अवसर पर मां छिन्नमस्तिका देवी दरबार ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

31/08/2026

अब खत्म होने वाला है मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट का इंतजार, सितंबर के दूसरे सप्ताह में शिलान्यास की उम्मीद! मंत्री की संभावित यात्रा को लेकर DM ने किया निरीक्षण

31/08/2026

झपहां डीह जमीन विवाद में नया मोड़, फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने का आरोप! मालिकाना हक का दावा!

31/08/2026

शराब के नशे में डायल 112 के ड्राइवर ने युवक को ठोकर मारा घा'यल City SP मोहिबुल्ला अंसारी ने भेजा जेल।

30/08/2026

मुज़फ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड के पास अनियंत्रित बस ने माँ बेटे को रौंदा मौके पर मां की हुई मौ/त।

30/08/2026

बेलसंड विधायक अमित सिंह रानू प्रकरण मामले में, जिस जेसीबी से झपहाँ डीह में बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया था। पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार जेसीबी जप्त।

30/08/2026

झपहाँ डीह बाउंड्री वाल तोड़फ़ोर मामले में पुलिसिया कार्रवाई के बीच नया मामला आया सामने कथित फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने का आरोप। पुलिस ने अबतक 7 लोगों को किया गिरफ्तार।

30/08/2026

के इसी तट पर मिले सबसे ज़्यादा शव.

30/08/2026

में अयी फ़्लैश फ्लड के बाद का दुखद दृश्य.

30/08/2026

#मुजफ्फरपुर गणेश पूजा को लेकर कमेटी की हुई बैठक इस वर्ष भी कांटी में बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी गणेश उत्सव

Address

Saraiyaganj, Tower
Patna
842001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Live Now posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bihar Live Now:

Shortcuts

Share