12/08/2026
मुफ़्त इंटर्नेट इस्तेमाल करने में अव्वल है बिहार। बिहार में कुल 5247 ऐसे स्थान हैं जहां से आप मुफ़्त का इंटर्नेट इस्तेमाल कर सकते हैं जहां से औसत रूप से पिछले तीन महीनों (जनवरी-मार्च) के दौरान 3 लाख 99 हज़ार 86 लोगों ने 976 TB मुफ़्त का डेटा इस्तेमाल कर लिया। अब बिहारियों कि के इंटर्नेट की भूख को समझिए कि महाराष्ट्र में 24247 जगहों पर मुफ़्त इंटर्नेट सेवा उपलब्ध करवाया गया है सरकार के द्वारा, इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या भी 4 लाख 11 हज़ार 457 है लेकिन मात्र 815 TB ही डेटा इस्तेमाल हुआ है और उसमें से भी कई बिहारी मज़दूर होंगे। पूरे देश में सबसे अधिक फ़्री इंटर्नेट डेटा इस्तेमाल करने वालों में बिहार का स्थान महाराष्ट्र के बाद दूसरा है। हलंकि पैसा खर्च करके, रीचार्ज करके मात्र 35.83% ही ग्रामीण बिहारी इंटर्नेट सेवा का इस्तेमाल करते हैं जो पूरे देश में सबसे कम है। मतलब साफ़ है कि बिहार के लोग इंटर्नेट इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं। पूरी रिपोर्ट बहुत जल्दी।