Public Pardafash

Public Pardafash नमस्कार दोस्तों, public pardafash news में आपका स्वागत हैं, हर उपयोगी जानकारी, और काम की खबर से अपडेट

CM नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे फेज में आज सहरसा पहुंची है। मुख्यमंत्री ने यहां 500 करोड़ से अधिक की 124 योजनाओ...
13/03/2026

CM नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे फेज में आज सहरसा पहुंची है। मुख्यमंत्री ने यहां 500 करोड़ से अधिक की 124 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। CM के साथ डिप्टी CM सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी हैं..

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन के रेगुलर संचालन को मंजूरी दे दी है. रेल मंत्री ...
13/03/2026

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन के रेगुलर संचालन को मंजूरी दे दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है. पुरी-पटना स्पेशल (08439/08440) अब पुरी-पटना एक्सप्रेस (18405/18406) के रूप में चलेगी. ट्रेन की टाइमिंग को लेकर बताया गया कि साप्ताहिक पुरी-पटना एक्सप्रेस हर शनिवार को दोपहर 2:55 बजे पुरी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे बिहार की राजधानी पटना पहुंचेगी. इसके बाद वापसी में यह ट्रेन हर रविवार को दोपहर 1:30 बजे पटना से रवाना होगी.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में अररिया पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. ...
11/03/2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में अररिया पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं की सौगात दी और पूर्ववर्ती लालू-राबड़ी शासनकाल पर तीखा हमला बोला. राबड़ी देवी को लालू की बेटी कह दिया, जुबान फिसली ?

11/03/2026

कॉमर्शियल सिलेंडर संकट, होटल में खाना मिलना बंद; ईरान जंग- 9 देशों में तेल की किल्लत; टीम इंडिया को मिलेंगे ₹131 करोड़

बिहार के लगभग सभी जिलों में LPG सिलेंडर की कमी, नंबर भी नहीं लग रहा, उपभोक्ता परेशान... See more....
11/03/2026

बिहार के लगभग सभी जिलों में LPG सिलेंडर की कमी, नंबर भी नहीं लग रहा, उपभोक्ता परेशान... See more....

भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने जमकर डांस किया सूर्यकुमार यादव के साथ जब भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 ज...
10/03/2026

भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने जमकर डांस किया सूर्यकुमार यादव के साथ जब भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया इस खुशी में,

सुनील गावस्कर का प्यारा सा डांस देखकर फैंस को काफी अच्छा लगा इसे कहते हैं दिल से खुश होना।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाते-जाते आने वाले 5 साल का विजन बताया, उन्होंने कहा कि 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे...
10/03/2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाते-जाते आने वाले 5 साल का विजन बताया, उन्होंने कहा कि 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। महिलाओं को रोजगार के लिए 2-2 लाख दिए जाएंगे.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर समृद्धि यात्रा पर निकले हैं. जिस जिले में जाते हैं उसे जिले में विकास गति ते...
10/03/2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर समृद्धि यात्रा पर निकले हैं. जिस जिले में जाते हैं उसे जिले में विकास गति तेज हो जाती है. 29 जनवरी समस्तीपुर जिले में समृद्धि यात्रा के दौरान पहुंचे थे. आने से पहले विकास की गति काफी तेजी से देखने को मिली. मगर उनके जाने के बाद सब कुछ ठंडे बस्ते में पड़ गया.

बिहार में राजस्व कार्यों जैसे कि लगान वसूली, दाखिल-खारिज, ई-मापी समेत अन्य कार्यों में ढिलाई बरतने वाले पर कार्रवाई की ज...
09/03/2026

बिहार में राजस्व कार्यों जैसे कि लगान वसूली, दाखिल-खारिज, ई-मापी समेत अन्य कार्यों में ढिलाई बरतने वाले पर कार्रवाई की जाएगी. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने साफ कहा है कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बिहार में फर्जी वेबसाइटों और नेटवर्किंग कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें निवे...
09/03/2026

बिहार में फर्जी वेबसाइटों और नेटवर्किंग कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें निवेशकों को हर महीने 10% रिटर्न का लालच दिया जा रहा था। 7-8 मार्च 2026 की ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने इस सिंडिकेट के मुख्य आरोपी को गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

लुभावना ऑफर: निवेशकों को प्रति माह 10% मुनाफे का झांसा दिया गया और भरोसा जीतने के लिए पूंजी वापसी का आश्वासन भी दिया गया।

फर्जी वेबसाइट: ठगों ने ऑनलाइन निवेश और नेटवर्किंग कंपनियों के नाम पर फर्जी पोर्टल बनाए थे।

शुरुआती भुगतान: कुछ मामलों में विश्वास जीतने के लिए शुरू में छोटा 'प्रॉफिट' दिया गया, ताकि पीड़ित बड़ी रकम निवेश कर दें।

व्यापक जाल: पुलिस का अनुमान है कि इस सिंडिकेट ने बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 10 से 20 करोड़ रुपये की ठगी की है।

हालिया पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियां
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी: रोहतास पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मुख्य आरोपी रोशन कुमार कश्यप को गुड़गांव से पकड़ा है।

पटना में कार्रवाई: पटना पुलिस ने हाल ही में ₹2.24 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा किया और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगने वाले आरोपियों को दबोचा।

मुजफ्फरपुर का 'ऑपरेशन साइबर प्रहार': यहाँ पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया जो निवेश और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए देशभर के लोगों को निशाना बना रहा था।

09/03/2026

भारत टी-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को हरायाः लगातार 2 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम, पहली बार होम टीम ने टाइटल जीता

बिहार की राजनीति में चिराग पासवान को अगले मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर है, लेकिन वर्तमान में उन्होंने खुद इन अटकल...
09/03/2026

बिहार की राजनीति में चिराग पासवान को अगले मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर है, लेकिन वर्तमान में उन्होंने खुद इन अटकलों को खारिज किया है।

चर्चा का कारण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और उनके द्वारा पद छोड़ने की संभावनाओं के बीच नए मुख्यमंत्री के नाम पर बहस छिड़ी हुई है।

चिराग पासवान का रुख: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि बिहार में मुख्यमंत्री बदलने पर कोई चर्चा नहीं हो रही है और नीतीश कुमार ही नेतृत्व जारी रखेंगे।

पार्टी की मांग: उनकी पार्टी के नेताओं, जैसे सांसद अरुण भारती, ने व्यक्तिगत रूप से चिराग को मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई है, जिससे यह चर्चा और तेज हुई है।

बीजेपी की भूमिका: माना जा रहा है कि यदि नेतृत्व परिवर्तन होता है, तो बीजेपी एक नए चेहरे का चयन करेगी। हालांकि, बीजेपी के कुछ नेताओं ने फिलहाल नीतीश कुमार के ही मुख्यमंत्री बने रहने की पुष्टि की है।

2025 चुनाव परिणाम: 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में चिराग पासवान की पार्टी (LJP-R) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़कर 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिससे गठबंधन में उनकी स्थिति और मजबूत हुई है।

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public Pardafash posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share