News Junction Bihar

News Junction Bihar NEWS JUNCTION BIHAR आपको खबरों पर बिल्कुल अलग नजरिया देता है, खबरों की पड़ताल के लिए फॉलो करे.

*BREAKING:- सीएम नीतीश ने राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पर्चा किया दाखिल, साथ में गृह मंत्री अमित शाह उपमुख्यमंत्...
05/03/2026

*BREAKING:- सीएम नीतीश ने राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पर्चा किया दाखिल, साथ में गृह मंत्री अमित शाह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजय सिन्हा समेत अन्य रहे मौजूद*

*नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर राजद के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा का बड़ा आरोप*शिवहर- बिहार में राज्यसभा चुनाव को ...
05/03/2026

*नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर राजद के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा का बड़ा आरोप*

शिवहर- बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नामांकन दाखिल कर दिया है। लेकिन यह देखा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी भी तेज हो गई है।

इसी क्रम में शिवहर विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने सत्तापक्ष पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है और धीरे-धीरे उसे कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रही है।

नवनीत कुमार झा ने कहा कि बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि बीजेपी यहां भी “महाराष्ट्र मॉडल” लागू करने की कोशिश कर रही है, ताकि सहयोगी दलों की राजनीतिक ताकत को कमजोर किया जा सके।

राज्यसभा चुनाव और नामांकन प्रक्रिया को लेकर बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

राजनीतिक दल एक-दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं, जिससे प्रदेश की सियासत आने वाले दिनों में और गर्म होने के संकेत मिल रहे हैं।

*डिजिटल वीरों का भव्य सम्मान: बक्सर वारियर का अभिनव “डिजिटल वीर सम्मान समारोह” संपन्न*बक्सर। होली के पावन अवसर पर बक्सर ...
03/03/2026

*डिजिटल वीरों का भव्य सम्मान: बक्सर वारियर का अभिनव “डिजिटल वीर सम्मान समारोह” संपन्न*

बक्सर। होली के पावन अवसर पर बक्सर वारियर द्वारा आयोजित “डिजिटल वीर सम्मान समारोह” का सफल और गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष रंजन कुमार राय ने मुख्य अतिथि भोजपुरी के भीष्म पितामह भरत शर्मा तथा युवा समाजसेवी विजय शंकर दूबे को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी “डिजिटल वीरों” को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र के साथ-साथ एक-एक हेलमेट भी प्रदान किया गया। इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए श्री राय ने अपने संबोधन में कहा कि “हेलमेट केवल सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संदेश है—एक ऐसी जिम्मेदारी जिसे हम सबको निभाना है।”

समारोह की सफलता में कार्यक्रम प्रभारी क्रिएटर मीठू बाबा का विशेष योगदान रहा, वहीं संयोजक ओम मिश्र के कुशल संचालन तथा प्रिन्स राय और गोलू राय के सहयोग ने आयोजन को यादगार बना दिया।

अंत में बक्सर वारियर टीम की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी डिजिटल वीरों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

03/03/2026

LJP (R) के शिवहर जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय पांडेय ने दी होली कि शुभकामनाएं।

*रंगों के पर्व पर नवनीत कुमार झा का संदेश: शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*शिवहर। नवनीत कुमार झा ...
03/03/2026

*रंगों के पर्व पर नवनीत कुमार झा का संदेश: शिवहर समेत पूरे प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं*

शिवहर। नवनीत कुमार झा ने होली के पावन अवसर पर शिवहर सहित पूरे प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने जारी संदेश में उन्होंने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा महापर्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

रंगों का यह त्योहार लोगों के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट रखने और आपसी विश्वास को बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसमें ऐसे पर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नवनीत कुमार झा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे शांति, सद्भाव और मर्यादा के साथ होली मनाएं तथा आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाएं। उन्होंने युवाओं से भी सकारात्मक सोच के साथ समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अंत में उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पर्व शिवहर सहित पूरे प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

*शिवहर में जल्द बनेगा स्टेडियम? पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने जताया भरोसा*शिवहर। जिले में स्टेडियम निर्माण की मांग ...
03/03/2026

*शिवहर में जल्द बनेगा स्टेडियम? पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने जताया भरोसा*

शिवहर। जिले में स्टेडियम निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती दिख रही है। पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि शिवहर में स्टेडियम निर्माण को लेकर प्रशासन और सरकार दोनों स्तर पर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन के कई पदाधिकारियों से चर्चा हो चुकी है। हाल ही में “मेरा युवा भारत” कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात जिलाधिकारी प्रतिभा रानी से हुई थी। उन्होंने कहा कि अपने संबोधन में डीएम ने भी स्पष्ट किया कि शिवहर में स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है और बिहार सरकार भी इस दिशा में तत्पर है।

पूर्व विधायक ने भरोसा जताया कि जिस प्रकार से लगातार प्रयास हो रहे हैं, उससे आने वाले समय में शिवहर को निश्चित रूप से एक आधुनिक स्टेडियम की सौगात मिलेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए स्टेडियम जैसी सुविधा अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी जिला मुख्यालय तब तक पूर्ण विकसित नहीं माना जा सकता, जब तक वहां युवाओं और बच्चों के खेलकूद एवं शारीरिक विकास के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध न हों। स्टेडियम का निर्माण न केवल खिलाड़ियों को मंच देगा, बल्कि जिले की प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर भी प्रदान करेगा।

शिवहर के युवाओं में इस घोषणा के बाद उम्मीद की नई किरण जगी है। अब देखना होगा कि जमीन चिन्हित होने और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टेडियम निर्माण कब तक धरातल पर उतरता है।

03/03/2026

Address

Nepali Kothi, Opposite Indian Oil Pertol Pump, Boring Road, Near Heera Panna Jewellers, Chauraha, Patna 800001
Patna
800006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Junction Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Junction Bihar:

Share