05/09/2026
₹500–₹1,000 का डस्टबिन ₹15,000 में क्यों? प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव और मंगल पांडेय पर उठाए सवाल!
बिहार के स्वास्थ्य विभाग में डस्टबिन की खरीद को लेकर प्रशांत किशोर ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि जिस डस्टबिन की कीमत ₹500–₹1,000 के आसपास है, उसे ₹15,000 में खरीदा गया।
पीके ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव और मंगल पांडेय के स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए हुई खरीद प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए।
इसके साथ ही आरक्षण के मुद्दे पर भी प्रशांत किशोर ने सत्ता में बैठे नेताओं को घेरा और कहा कि आरक्षण की बात करने वालों को पहले अपनी जिम्मेदारी पर जवाब देना चाहिए।
🎥 प्रशांत किशोर ने सरकार के खिलाफ और क्या-क्या कहा? पूरी बात वीडियो में सुनिए।
👍 Like करें | 💬 Comment करें | 📢 Share करें | 🔔 सुबह तक लाइव को Follow करें