19/05/2026
भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड (बीआरबीसीएल), एनटीपीसी की सहायक कंपनी ने एसएसआरवीएम ट्रस्ट के साथ बीआरबीसीएल टाउनशिप परिसर, नवीनगर में श्री श्री अकादमी विद्यालय, संचालित करने को लेकर नवंबर 2020 में 30 वर्षों के लिए एमओए किया था। लेकिन बीते 31 मार्च को बिना किसी सूचना के अचानक अनुबंध को रद्द करते हुए 10 अप्रैल को बीआरबीसीएल एवं चाइल्ड एजुकेशन सोसाइटी बाल भारती पब्लिक स्कूल के साथ नया एमओए किया गया है, जो पूरी तरह अनलीगल है। जिससे श्री श्री अकादमी विद्यालय के लगभग 34 शिक्षको एवं कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। इस बाबत शिक्षक अभिषेक चक्रवर्ती एवं अन्य ने 27 अप्रैल को पटना हाई कोर्ट का रुख अपनाते हुए रिट याचिका दायर किया है। उक्त जानकारी पीड़ित कर्मचारियों के अधिवक्ता कुमार गौरव ने संवाददाता सम्मेलन में दी।
अधिवक्ता कुमार गौरव ने कहा कि बीआरबीसीएल और एसएसआरवीएम ट्रस्ट ने जो किया है, वह केवल अवैध ही नहीं, बल्कि अत्यंत अनैतिक भी है। सीबीएसई स्कूल को रातों-रात बिना सूचना बंद किया गया। दोनों पर सामूहिक अवैध सेवा समाप्ति, वेतन भुगतान रोकने और सीबीएसई नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, संविदात्मक एवं वैधानिक दायित्वों का गंभीर उल्लंघन करते हुए BRBCL (भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड) टाउनशिप, नवीनगर, औरंगाबाद, बिहार में संचालित CBSE-संबद्ध विद्यालय श्री श्री अकादमी को 31 मार्च 2026 से अचानक और गुप्त रूप से बंद कर दिया गया। इसके परिणामस्वरूप विद्यालय के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी एक ही रात में बेरोज़गार हो गए बिना किसी पूर्व सूचना, बिना लंबित वेतन, बिना वैधानिक बकाया और बिना किसी सेवा-संबंधी दस्तावेज़ के। इसके विरुद्ध पीड़ित कर्मचारियों द्वारा अधिवक्ता कुमार गौरव के माध्यम से माननीय पटना उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की गई है।
विद्यालय एवं समझौता
श्री श्री अकादमी, BRBCL नवीनगर की स्थापना 6 नवंबर 2020 को भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड (BRBCL) जो NTPC Ltd. की सहायक एवं भारत सरकार का उपक्रम है तथा
ये वे शिक्षक हैं जिन्होंने करदाताओं के पैसे से बने एक सार्वजनिक उपक्रम के विद्यालय को अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ वर्ष दिए। लेकिन लेकिन बिना सूचना के अनुबंध रद्द कर दिए जाने से शिक्षकों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि नई ड्रेस से अनुबंध करने के पूर्व टेंडर प्रकाशित ही नहीं किया गया सीधे बल भारती को विद्यालय प्रबंधन का जिम्मा सौंप दिया गया, जो पूरी तरह अनलीगल है।
10 अप्रैल 2026 BRBCL एवं Child Education Society (Bal Bharati Public School)
औरंगाबाद के नवीनगर में श्री श्री अकादमी विद्यालय बीआरबीसीएल टाउनशिप, नवीनगर, , बिहार
संचालक संस्थाः
SSRVM Trust (Sri Sri Ravishankar Vidya Mandir Trust)
परिसर स्वामीः
भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड (BRBCL), NTPC Ltd. की सहायक कंपनी
मूल MOA तिथि:
6 नवंबर 2020 (30 वर्ष का समझौता)
विद्यालय बंदी तिथिः
31 मार्च 2026 (अचानक, बिना सूचना)
नया विद्यालय समझौताः
10 अप्रैल 2026 BRBCL एवं Child Education Society (Bal Bharati Public School)
सभी कर्मचारियों को relieving letter, experience certificate एवं salary certificate/Form-16 जारी करना।
विद्यालय बंदी की CBSE जांच तथा पूर्व दायित्व पूरे होने तक Bal Bharati Public School, BRBCL की संबद्धता निलंबित करना।
अंतरिम राहत: BRBCL टाउनशिप में कर्मचारियों के आवासीय अधिकार की यथास्थिति बनाए रखना।
हमें पूर्ण विश्वास है कि माननीय पटना उच्च न्यायालय इस गंभीर अन्याय का संज्ञान लेकर पीड़ित
कर्मचारियों को न्याय प्रदान करेगा।
मीडिया से अपील
हम मीडिया के सभी साथियों से विनम्र निवेदन करते हैं कि इस मामले को बिहार एवं देश की जनता तक पहुंचाएं। ये वे शिक्षक हैं जिन्होंने श्रमिकों एवं लोकसेवकों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया, लेकिन उनके साथ एक साधारण मजदूर से भी बदतर व्यवहार किया गया- वह भी एक ऐसे संगठन द्वारा जो स्वयं को "Trust" कहता है और एक ऐसे सार्वजनिक उपक्रम द्वारा जो करदाताओं के पैसे से संचालित होता है।