Apana banka media

Apana banka media Public fucture

आप सब के आशीर्वाद, प्रेम, सहयोग, जनभावना और जनसमर्थन की बदौलत कल हमने आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के शपथ उपरा...
11/08/2022

आप सब के आशीर्वाद, प्रेम, सहयोग, जनभावना और जनसमर्थन की बदौलत कल हमने आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के शपथ उपरांत उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

हमारा गठबंधन समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े वर्गों, युवाओं, अकलियत, महिलाओं, बेरोजगारों, किसानों एवं गरीबों के लिए सदा खड़ा रहे, यह सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक दायित्व है। हम आपको आश्वस्त करते है कि हम अपने इस दायित्व का सम्यक निर्वहन पूरी सजगता से करते रहेंगे।

हमें सभी नागरिकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने की महती जिम्मेदारी भी मिली है। आइये, हम सब आपसी सहयोग से मिल जुलकर अपने प्यारे बिहार को और अधिक विकसित एवं बेहतर बनाए।

बिहार के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के चलते आज सुबह राष्ट्रीय जनता दल की विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में बाद में क...
11/08/2022

बिहार के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के चलते आज सुबह राष्ट्रीय जनता दल की विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में बाद में कांग्रेस, सीपीआई माले, सीपीआई एम और सीपीआई के तमाम माननीय विधायक भी उपस्थित थे। बैठक में महागठबंधन के सभी दलों ने सर्वसम्मति से हमें देशहित, बिहार हित और लोकतंत्र हित में निर्णय लेने के लिए हमें अधिकृत किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इस्तीफा देने के तुरंत बाद आवास पर महागठबंधन की बैठक में पहुँचे और वहाँ उपस्थित सभी विधायकों को संबोधित किया। श्री नीतीश कुमार जी ने सभी साथियों के एकत्रित होने और देश और बिहार के लिए उनकी आगे की सोच के बारे में विस्तार से सबको अवगत करवाया।

उसके बाद मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की अगुवाई में सभी विधायक मुख्यमंत्री आवास 1, अन्ने मार्ग गए जहाँ जनता दल यूनाइटेड के माननीय विधायकों द्वारा महागठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं और विधायकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आपस में विचार विमर्श कर गठबंधन के सभी सहयोगी राज्यपाल महोदय से मिलने राजभवन पहुँचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

09/08/2022

Welcome to the
Apna banka media

Address

Public Fucture
Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apana banka media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category