25/02/2026
मोकामा में अनंत सिंह और सूरजभान गुट आमने-सामने है। अनंत सिंह के खास शोभीर सिंह की गमछा से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई।
मारपीट और ह*त्या की कोशिश का आरोप सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सहित पर लगा। अब इस मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद समेत 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जख्मी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें सूरजभान सिंह और कन्हैया सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले को लेकर तफ्तीश कर रही है। वहीं, केस दर्ज होने के बाद समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया है। इधर, सूरजभान सिंह के समर्थक इसे राजनीतिक साजिश करार दे रहे हैं।