Bcc 24 news

Bcc 24 news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bcc 24 news, Media/News Company, Patna.

डिजिटल न्यूज नेटवर्क (न्यूज़ पोर्टल )

सच के आगे कुछ नही ( हर खबर आप तक )


https:bcc24news.live

https://youtube.com/?si=ZtK634mbcxNe9952

12/08/2026

पटना में एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ये पूरी घटना पास में लगे CCTV में कैद हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।..


12/08/2026

#पटना में अपराधियों का तांडव,युवक को मारा गोली

#रामकृष्णा नगर के भूपतिपुर में शुभम यादव नाम के युवक को अपराधियों ने मारी चार गोली, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद।

सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी तीन की सख्या में अपाची बाइक पर सवार होकर आए अपराधियो ने दिया घटना को अंजाम ।

घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, घायल युवक की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है ।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुची और जांच में जुटी ।

मंगलवार की देर रात इधर पटना एसएसपी कर्तिकेय शर्मा ने सभी अनुमंडल एव सभी पटना जिले के थानेदार के साथ कर रहे थे क्राइम मीटिंग ,

इधर राजधानी पटना में अपराधियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को एक बार फिर दे दी बड़ी चुनौती अपराधी फरार

09/08/2026

#लोगों ने निकाला आक्रोश मार्च

#पटना _सिटी कंगनघाट पर लोगो ने कहा कि जमीन सरकारी थी तो रजिस्ट्री क्यों कराया गया कई पीढ़ी इस जमीन पर वीत गये अब सरकार जबरन चला रहे बुलडोजर जान देंगे पर जमीन नही देगे महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

03/08/2026

केमिकल गोदाम में लगा आग

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चमडोरिया गौशाला के सामने केमिकल के गोदाम मे लगी आग फायर ब्रिगेड के गाड़ी आग बुझाने मे सफल रही

31/07/2026

पटना मे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गेट नंबर 95 के पास अपनी दुकान पर गैस रिफिलिंग कर रहे सुरेंद्र साहू की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

हमलावरों ने उन्हें पेट में गोली मारी और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है और FSL टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। शुरुआती जांच में जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।



👉 🙏 👍

31/07/2026

बिहार में वाहन जांच को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। अब सिपाही, हवलदार और एएसआई अकेले वाहन जांच नहीं करेंगे। ट्रैफिक एडीजी सुधांशु कुमार ने स्पष्ट किया है कि वाहन चेकिंग के दौरान सब-इंस्पेक्टर यानी एसआई की मौजूदगी अनिवार्य होगी। निचले स्तर के पुलिसकर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी सड़क को जाम मुक्त रखना होगी।

बिहार ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। ट्रैफिक एडीजी सुधांशु कुमार के निर्देश के अनुसार अब सिपाही, हवलदार और एएसआई को अकेले वाहन जांच करने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी वाहन चेकिंग अभियान में एक सब-इंस्पेक्टर यानी एसआई का मौजूद रहना अनिवार्य किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत सिपाही, हवलदार और एएसआई मुख्य रूप से ट्रैफिक को सुचारु रखने और सड़कों को जाम मुक्त कराने पर ध्यान देंगे। विभाग का मानना है कि इससे वाहन जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और आम लोगों को भी अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ट्रैफिक एडीजी के इस फैसले को वाहन जांच व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नई व्यवस्था का सड़क यातायात और वाहन जांच अभियान पर कितना असर पड़ता है।

बिहार मे stf का जबान गिरफ्तार भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ (STF)...
31/07/2026

बिहार मे stf का जबान गिरफ्तार

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ (STF) के जवान अक्षय कुमार को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया

जिस पर भरत तिवारी की मां आशा देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए उसे हत्या का जिम्मेदार ठहराया था। जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी से भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया।

#भारततिवारीएनकाउंटरकेस

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह अलर्...
30/07/2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में आज नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

30 जुलाई 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों और अन्य जरूरी तैयारियों की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों का भी आकलन किया गया। एसपी (पूर्वी) ने मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को चुनाव के दौरान पूरी मुस्तैदी, निष्पक्षता और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
पटना पुलिस का कहना है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

पटना पुलिस लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च, निरीक्षण और सुरक्षा समीक्षा के जरिए चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने में जुटी है।

28/07/2026

युवक की चाकू मारकर हत्या

#पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र मोगलपुरा के टिकिया टोली में सोमवार की देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई

मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है,
जो बिजली डेकोरेशन का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bcc 24 news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share