naukarshahi.com

naukarshahi.com Journalism For Justice

उपेक्षा कर दिये गये समाज और दबा दी गयी आवाज के प्रहरी हैं हम. हम न्याय के लिए, अन्याय के विरुद्ध जंग का हिस्सा हैं. एंटरटैंमेंट हमारा उद्देश्य नहीं, चकाचौंध की दुनिया से हमारा वास्ता नहीं, हम समाज और जीवन के बुनियादी सवालों के साथ खड़े हैं. हम बे आवाजों की आवाज हैं. अगर आप इन तमाम सवालों के पक्षधर हैं तो आप हमारे साथ हैं.

नौकरशाही मीडिया की पेशकश http://naukarshahi.com/ Irshadul Haque के सम्पादन

में चलने वाला न्यूज वेबसाइट है. इर्शादुल हक ने बर्मिंघम युनिवर्सिटी इंग्लैंड से शिक्षा प्राप्त की.भारतीय जन संचार संस्थान से पत्रकारिता की पढ़ाई की.फोर्ड फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय फेलो रहे.बीबीसी के लिए लंदन और बिहार से सेवायें देने के अलावा तहलका समेत अनेक मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे.अभी नौकरशाही डॉट कॉम के सम्पादक हैं. सम्पर्क [email protected]

चीफ जस्टिस  #सूर्यकांत को लंदन में भी पड़ा  #कॉकरोच से पाला
06/06/2026

चीफ जस्टिस #सूर्यकांत को लंदन में भी पड़ा #कॉकरोच से पाला

चीफ जस्टिस सूर्यकांत को लंदन में भी कॉकरोच वाले उनके बयान की अनुगूंज सुनाई पड़ी। वह लंदन यूनिवर्सिटी में एआई पर व्याख्यान...
06/06/2026

चीफ जस्टिस सूर्यकांत को लंदन में भी कॉकरोच वाले उनके बयान की अनुगूंज सुनाई पड़ी।

वह लंदन यूनिवर्सिटी में एआई पर व्याख्यान दे रहे थे। इस दौरान सवाल जवाब सत्र में कुछ भागीदारों ने भारत में असहमति के स्वर को दबाने सम्बन्धी मामले में सावल पूछ दिए।

इसके लिए भारत में हाल के दिनों में बेरोजगरों , सामाजिक कार्यकर्त्ताओं और सोशल मीडिया पत्रकारों की तुलना कॉकरोच से करने वाली उनकी टिप्पणी की ओर इशारा किया गया।

लेकिन मॉडरेटर ने इन सवलों को लेने से इनकार कर दिया। बाद में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसे 'असभ्य' व्यवहार कह के आलोचना की।










कॉकरोचों के समर्थन में  #उद्धव_ठाकरे भी कूदे
06/06/2026

कॉकरोचों के समर्थन में #उद्धव_ठाकरे भी कूदे

जंतर-मंतर पर चल रहे NEET पेपर लीक पीड़ितों के आंदोलन को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख Uddhav Thackeray उद्धव ठाकरे ने कें...
06/06/2026

जंतर-मंतर पर चल रहे NEET पेपर लीक पीड़ितों के आंदोलन को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख Uddhav Thackeray उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि जिन युवाओं को देश का भविष्य और भाग्य-निर्माता कहा जाता है, उन्हें "कॉकरोच" कहकर अपमानित करना और न्याय से वंचित रखना उचित नहीं है।

उद्धावबक इस बयान को संजय राउत ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

उद्धव ठाकरे ने कहा NEET पेपर लीक कांड ने लाखों युवाओं के सपनों को तबाह कर दिया है और अब वही पीड़ित युवा अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा, "सभी पीड़ित युवा पुरुष और महिलाएं अब कॉकरोच बनकर अपनी आवाज उठा रहे हैं। सरकार को उनकी मांगों को सुनना ही होगा।"

ठाकरे ने सरकार को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि "कॉकरोचों को कम मत आंकना। जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन इसी बात की चेतावनी दे रहा है।"

गौरतलब है कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच भारी नाराजगी है। कई छात्र संगठन और सामाजिक समूह परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।





दिल्ली के जंतर मंतर पर कोकरोच जनता पार्टी के समर्थक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर...
06/06/2026

दिल्ली के जंतर मंतर पर कोकरोच जनता पार्टी के समर्थक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस बीच, धरनास्थल पर एक 'नफरती' घुस आया और उसने खुली धमकी दी—‘हम सीजेपी को, यानी कोकरोच जनता पार्टी को, मसल देंगे।’ जब वह यह बात कह रहा था, तो उसे कुछ युट्यूबर्स कवर कर रहे थे। शुरू में कुछ लोगों ने उसे दबोचने की कोशिश की लेकिन उसे छोड़ दिया गया। क्योंकि लोगों ने समझ लिया कि वह उकसा कर धरना को विफल करने चाहता है।

इस तरह की धमकी, जब धरना स्थल पर एक हिंदुत्वावादी कार्यकर्ता द्वारा दी जाती है, तो यह बताती है कि देश में किस तरह नफरत को बढ़ावा दिया जा रहा है और अभिव्यक्ति और आंदोलन के अधिकार पर हमला किया जा रहा है।

कोकरोच जनता पार्टी की ओर से जंतर मंतर पर लोग आंदोलन कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर र...
06/06/2026

कोकरोच जनता पार्टी की ओर से जंतर मंतर पर लोग आंदोलन कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अभिजीत दिपके को गिरफ्तार किया गया, तो वे 42 दिनों का अनशन करेंगे।

आपको बता दें कि पिछले दिनों NEET पेपर लीक और CBSE परीक्षा में धांधली को लेकर हजारों लोग जंतर मंतर पहुंचे थे, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए।



#सोनमवांगचुक ोटाला ेपरलीक #धर्मेंद्रप्रधान #जंतरमंतर #अनशन #नौकरशाही

खान सर की गिरफ्तारी पर किसी दबाव में नहीं आएगी पुलिस
06/06/2026

खान सर की गिरफ्तारी पर किसी दबाव में नहीं आएगी पुलिस

अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंचे। कहा कि पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है।अब हम सीधे जंतर-मंतर जा सकते हैं। प...
06/06/2026

अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंचे। कहा कि पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है।

अब हम सीधे जंतर-मंतर जा सकते हैं। पहले की योजना के अनुसार पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की आवश्यकता नहीं है।

जंतर-मंतर चलो!
शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ!
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो!

सीबीएसई परीक्षा में व्यापक भ्रष्टाचार और नीट परीक्षा लीक मामले में शिक्षा मंत्री #धरेमेंद्र_प्रधान के इसतीफ़े की मांग के लिये दिल्ली के जंतरमंतर पर का पहला प्रोटेस्ट हो रहा है। इस बीच पुलिस ने भारी सुरक्षा की व्यवस्था की है।

सीबीएसई परीक्षा में व्यापक भ्रष्टाचार और नीट परीक्षा लीक मामले में शिक्षा मंत्री  #धरेमेंद्र_प्रधान के इसतीफ़े की मांग के...
06/06/2026

सीबीएसई परीक्षा में व्यापक भ्रष्टाचार और नीट परीक्षा लीक मामले में शिक्षा मंत्री #धरेमेंद्र_प्रधान के इसतीफ़े की मांग के लिये दिल्ली के जंतरमंतर पर का पहला प्रोटेस्ट हो रहा है। इस बीच पुलिस ने भारी सुरक्षा की व्यवस्था की है।

Address

Patna
800007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when naukarshahi.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to naukarshahi.com:

Share