Daily City News Bihar

Daily City News Bihar Get latest Breaking News Bihar News, Jharkhand News, Patna News, Siwan News, Gaya News, Muzaffarpur

09/09/2026

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

पटना में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गांधी घाट पर 4 घंटे में 10 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तरबिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभी...
05/09/2026

पटना में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गांधी घाट पर 4 घंटे में 10 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है और राजधानी पटना पर भी खतरा बढ़ गया है। गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर सिर्फ चार घंटे में 10 सेंटीमीटर बढ़ गया, जिसके बाद प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। जल संसाधन विभाग ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को 24 घंटे सतर्क रहने और बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

बढ़ते जलस्तर से पटना के दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बिहार में 47 पुलों और 55 राज्य उच्च पथों पर लगेगा टोल, वसूली से पहले होगा खास ट्रैफिक सर्वेबिहार सरकार ने राज्य के महत्व...
03/09/2026

बिहार में 47 पुलों और 55 राज्य उच्च पथों पर लगेगा टोल, वसूली से पहले होगा खास ट्रैफिक सर्वे

बिहार सरकार ने राज्य के महत्वपूर्ण पुलों और राज्य उच्च पथों पर टोल वसूली की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में 250 मीटर से अधिक लंबे 47 पुलों और 55 राज्य उच्च पथों को सड़क उपयोगकर्ता शुल्क के लिए चुना गया है। हालांकि इन जगहों पर तुरंत टोल वसूली शुरू नहीं होगी। इससे पहले सरकार एक विशेष यातायात सर्वे कराएगी, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि इन सड़कों और पुलों से रोजाना कितने वाहन गुजरते हैं और वे कहां से आकर कहां तक जाते हैं।

सर्वे के आधार पर प्रत्येक सड़क और पुल के लिए टोल प्लाजा की जगह तय की जाएगी। टोल वसूली में FASTag की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है और इसके लिए जरूरी तकनीकी व्यवस्था विकसित की जाएगी। सरकार ने टोल परियोजनाओं की निगरानी, सड़क उपयोगकर्ता शुल्क की दर तय करने और अन्य तैयारियों के लिए सलाहकार की सेवा लेने की मंजूरी दी है, जिस पर करीब 30.94 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सभी तैयारियां पूरी होने और एजेंसी के चयन के बाद ही टोल वसूली शुरू की जाएगी।

03/09/2026

पटना में उफनाती गंगा का
सीएम सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण,
अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

31/08/2026

मीडिया का काम खबर दिखाना है, मनोहर कहानियां गढ़ना नहीं।

27/08/2026

नेपाल बाढ़: 288 भारतीय अब भी लापता, चीनी सीमा में करीब 200 लोग हैं फंसे; MEA ने बताया

26/08/2026

GOOD NEWS
चीनी का भाव 18 फीसदी गिरकर
55 रुपये प्रति किलो पर आया

25/07/2026



धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, पोस्ट में लिखा- युवाओं की भावनाओं का सम्मान

पटना में भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके कोचिंग संस्थान की जांच ...
28/06/2026

पटना में भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके कोचिंग संस्थान की जांच और उसे सील करने की मांग की है।

उन्होंने खान सर को "फ्रॉड" और "बहरूपिया" बताते हुए आरोप लगाया कि वे छात्रों को गुमराह करते हैं। साथ ही उनकी संपत्ति, आय और टैक्स भुगतान की जांच कराने की मांग करते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की अपील की।

हालांकि, ये सभी आरोप भाजपा विधायक के हैं और इन पर संबंधित जांच एजेंसियों या अदालत की ओर से अभी कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पटना में जेडीयू अध्यक्ष और पूर्व म...
27/06/2026

बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पटना में जेडीयू अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की।

करीब 20 मिनट चली इस बैठक के बाद आरसीपी ने इसे आत्मीय मुलाकात बताया। इस मुलाकात के बाद उनके दोबारा जेडीयू में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Address

Patna
800004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Daily City News Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share