News to Bihar

News to Bihar बिहार की महत्पूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहे

  :जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए बांका के चांदन अंचल के सीओ रविकांत कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार शाम करीब 5:30 ...
09/09/2026

:जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए बांका के चांदन अंचल के सीओ रविकांत कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया; 2 लाख में हुई थी डील....

09/09/2026

चिंकी के न्याय को लेकर मुसरीघरारी हाजीपुर सङक जाम...

#समस्तीपुर जिला के सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर पंचायत के बेटी चिंकी के न्याय के लिए आज स्थानीय युवाओं द्वारा चक्का जाम किया गया इस जाम को अपना समर्थन देने पहुंचे परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार वहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने ने बिहार सरकार, शिक्षा विभाग एवं पुलिस प्रशासन की नाकामी बताते हुए कहें बिहार में लगभग एक लाख सत्तहतर हजार घटनाओं में शिक्षक पर बिहार की बेटीयाँ थाने में आवेदन दिया जिसमें लगभग छप्पन हजार से अधिक ऐसे मामले है जिसमें पुख्ता सबूत है जैसे अश्लिल फोटो वीडियो काल रिकाडिंग लेटर लेकिन किसी भी शिक्षक पर बिहार में न्याय संगत कारवाई नही हुआ आज भी हजारों बेटी और उसके परिवार के लोग न्याय के लिए थाना पुलिस नेताओं के परिक्रमा करते है लेकिन उन्हें अश्वाषन के अलावे और कुछ नहीं मिल रहा क्योंकि उन अपराधी शिक्षक को सरक्षण प्रसाशन और नेता दे रहे हैं न्याय के नाम पर एक साधारण कारवाई निलंबन है.

इस निलंबन के जरिये दो चार माह में बातें दब जाता है फिर आसानी से वे किसी अन्य विद्यालय में जाकर नया शिकार तलाश करते है आज सरस्वती के इस पवित्र मंदिर को शर्मसार किया जा रहा है उन्होंने इसका दोषी कहीं ना कहीं आमजन को भी बताया कहा ऐसे संगीन मामलों में भी समाज एक जुट होने के वजाय अपराधी एवं पीङिता का जाती धर्म देखकर आवाज उठाते हैं जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है आज हर परिवार की बेटियां पढने जाती है कल क्या पता उन दरिंदे का शिकार आपकी बहन बेटी हो जाए इसलिए उन्होंने कहा समाज को ऐसे मामले में एक जुट होकर लड़ना होगा सिर्फ संजय झा , अभिनाश कुमार, या टीबी सिंह ही नहीं ऐसे सभी शिक्षक जो बेटीयों के साथ अवैध संबंध बनाते हैं छेड़छाड़ करते है उन्हें बर्खास्त किया जाए और उनपर कठोर कार्यवाही हो तब ही हम शिक्षा के मंदिर को बचा पाएंगे.
पुर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव इंकलाबी, प्राभात इश्वर, चंदन कुमार, राजेश कुमार, चिंकी के परिजन एवं सैंकड़ों समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित थे.

विभूतिपुर ग्रामीण परिवार के बेटे सुमन ने रचा कमाल,एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में बनाई जगहसमस्तीपुर: विभूतिपुर प्...
09/09/2026

विभूतिपुर ग्रामीण परिवार के बेटे सुमन ने रचा कमाल,एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में बनाई जगह

समस्तीपुर: विभूतिपुर प्रखंड के नरहन स्टेट के रहने वाले छोटे से परिवार के बेटे सुमन कुमार ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बिहार एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में जगह पक्की की है. सुमन की इस उपलब्धि के बाद अब बिहार सरकार उनके खेल प्रशिक्षण की पूरी जिम्मेदारी उठायेगी.रंजन महतो और पूजा देवी के पुत्र सुमन कुमार ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं. सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगहाली के बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी और एथलेटिक्स में अपनी पहचान बनायी.एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजन कुमार ने कहा कि सुमन की मेहनत और खेल के प्रति उसका समर्पण अद्भुत है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि सुमन आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगा.दूर देहात के सचिव प्रभु नारायण झा ने बताया कि सुमन जब खेल के मैदान में होता है, तो अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. उसमें आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं.

‘गोल्डेन बॉय’ के नाम से चर्चित है सुमन
सुमन की सफलता से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा विभूतिपुर प्रखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है. ‘गोल्डेन बॉय’ के नाम से चर्चित सुमन ने अपनी मेहनत से यह साबित किया है कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, मजबूत इरादों और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है

बिहार के सीवान में लूट के प्रयास का विरोध करना स्वर्ण व्यवसायी को पड़ा महंगा,गोली लगने से घायल दिलीप वर्मा की इलाज के दौर...
09/09/2026

बिहार के सीवान में लूट के प्रयास का विरोध करना स्वर्ण व्यवसायी को पड़ा महंगा,गोली लगने से घायल दिलीप वर्मा की इलाज के दौरान मौत...

समस्तीपुर:महिला को तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौतसमस्तीपुर: शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के सरहिला गांव ...
09/09/2026

समस्तीपुर:महिला को तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत

समस्तीपुर: शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के सरहिला गांव स्थित रजमान टोला में मंगलवार की सुबह शौच के लिए घर से निकली एक महिला को तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने कुचल दिया. हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया.मृतका की पहचान रजमान टोला निवासी अमरजीत मुखिया की 30 वर्षीय पत्नी दौलत देवी के रूप में हुई है. सुबह शौच के लिए घर से निकली थी. घर से कुछ दूरी पर गांव की सड़क से गुजर रहे तेज रफ्तार मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया. हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये. ग्रामीणों के अनुसार हादसा बेहद भीषण था.

09/09/2026

शख्स ने क्रेन की मदद से दूसरी मंजिल पर पार्क करवाई गाड़ी...
बिहार के गोपालगंज के मांझा में चोरी के डर से शख्स मनोज यादव ने छत पर पार्क कर दी स्कॉर्पियो..विदेश में नौकरी करने और ड्राइवर के भी विदेश चले जाने के बाद परिवार ने ये तरीका अपनाया...वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

| | |

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, दोनों की कराई शादी #मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्र...
09/09/2026

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, दोनों की कराई शादी

#मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और कथित पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों की शादी करा दी. घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी और स्थिति तनावपूर्ण हो गयी.युवक और युवती के बीच पिछले करीब पांच से छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों फोन पर बातचीत करते थे और एक-दूसरे के संपर्क में थे. युवती का कहना है कि युवक पहले भी कई बार उससे मिलने उसके घर आ चुका था.बताया जा रहा है कि इस बार युवक के घर पहुंचने की जानकारी ग्रामीणों को हुई. इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया. ग्रामीणों ने युवक और युवती को एक साथ पकड़ने के बाद दोनों की शादी करा दी.

तिरहुत स्नातक चुनाव के लिए राजद ने प्रत्याशी के तौर पर डॉ. गौतम विनायक की पत्नी रश्मि गौतम का नाम किया तय !!
09/09/2026

तिरहुत स्नातक चुनाव के लिए राजद ने प्रत्याशी के तौर पर डॉ. गौतम विनायक की पत्नी रश्मि गौतम का नाम किया तय !!

BDO आनंद के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 1.71 करोड़ की संपत्ति का खुलासा #पटना : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने दरभंगा क...
09/09/2026

BDO आनंद के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 1.71 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

#पटना : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज किया है. मंगलवार को EOU की अलग-अलग टीमों ने उनके पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की. कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है.

जांच में 1.71 करोड़ रुपये की ज्यादा संपत्ति का दावा
EOU के मुताबिक, भरोसेमंद सूत्र से मिली जानकारी की जांच के बाद आनंद कुमार विभूति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संशोधित धारा 13(2) और 13(1)(बी) के तहत FIR दर्ज की गई. तलाशी के लिए पटना की विशेष निगरानी अदालत से सर्च वारंट लिया गया था.जांच में उनकी वैध आय और संपत्ति का हिसाब देखने पर शुरुआती तौर पर 17184000 रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिलने का पता चला है. EOU के अनुसार, यह रकम उनकी ज्ञात आय से करीब 121.87 प्रतिशत ज्यादा है.EOU की टीमों ने लालबेगिया, थाना चिरैया, पूर्वी चंपारण स्थित पैतृक घर, फ्लैट नंबर 305, साई विहार अपार्टमेंट, आशोपुर, थाना दानापुर, पटना, बहादुरपुर, दरभंगा स्थित प्रखंड कार्यालय के कमरे, बहादुरपुर में सरकारी आवास और सरस्वती नगर, रोड नंबर 01, थाना अहियापुर, मुजफ्फरपुर स्थित निजी घर में तलाशी शुरू की है.

09/09/2026

शराबबंदी से बिहार को 20 हजार करोड़ का नुकसान होता है:सम्राट चौधरी,मुख्यमंत्री.

Address

Patna City
Patna
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News to Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News to Bihar:

Shortcuts

Share