02/12/2022
भारत को जी 20 की अध्यक्षता मिलने पर जगमगाया नालंदा खंडहर
भारत को जी-20 की पहली बार अध्यक्षता मिलने की खुशी में विश्व धरोहर प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का भग्नावशेष नालंदा खंडहर रोशनी से जगमगा उठा। लेजर लाइट के द्वारा स्तूप पर जी-20 का लोगो उकेरा गया । रौनक देखते ही बन रही थी। नालंदा खंडहर के सीए अमृत झा ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के विभिन्न राष्ट्रीय स्मारकों पर सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत विश्व विरासत नालंदा खंडहर, राजगीर स्थित साइक्लोपियन वाल एवं सोन भंडार को जगमग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत को पहली बार जी - 20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि संध्या 6 बजे से 12 बजे रात तक पूरा मोनेस्ट्री जगमग रहेगा। जैसे ही मोनेस्ट्री जगमग हुआ, देखने के लिये स्थानीय व विदेशी पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग इसे देख काफी खुश हुए। इसे देखने के लिए लोग आते रहे।