05/09/2026
मंझौल अनुमंडल के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अमित कुमार सिंह का सामाजिक संस्था बेटर सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शनिवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
इस दौरान संस्था के सदस्यों ने एसडीएम अमित कुमार सिंह को अंगवस्त्र, माला, स्मृतिचिह्न एवं मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा।
संस्था के संस्थापक सदस्य शमसुल हसन, सचिव चंदन कुमार पासवान, सदस्य मंचुन कुमार, मिथलेश कुमार, हीरालाल हिमांशु, सिंटू कुमार, जियाउल आजाद, मो. वारिस एवं हरेकृष्ण मांझी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बेटर सोसाइटी के सदस्यों ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की भूमिका केवल कार्यक्रमों के आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाना और उनके समाधान में सहयोग करना भी संस्था की प्राथमिकता है। संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
वहीं, एसडीएम अमित कुमार सिंह ने सम्मान के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने प्रशासन और समाज के बीच सकारात्मक सहयोग एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
सम्मान समारोह के दौरान प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की दिशा में मिलकर काम करने की उम्मीद जताई गई।
District Administration Begusarai