nk.s

nk.s जिंदगी एक सफर है
हर मोड़ पर नया रहा इंतजार कर रहा है

12/03/2026

मार्कशीट के लिए छात्रा परेशान!
15 दिनों से लगा रही कॉलेज का चक्कर

किशनगंज, संवाददाता:

किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में मार्कशीट वितरण को लेकर अव्यवस्था का मामला सामने आया है। एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि वह पिछले 15 दिनों से लगातार कॉलेज का चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसे उसकी मार्कशीट नहीं दी गई है।

छात्रा के अनुसार, कॉलेज के अधिकारियों द्वारा हर बार यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि “अभी मार्कशीट कॉलेज में नहीं आई है।” छात्रा ने इस संबंध में लिखित आवेदन देकर जानकारी भी मांगी, जिसके जवाब में कॉलेज की ओर से लिखित रूप में बताया गया कि मार्कशीट अभी उपलब्ध नहीं है।
हालांकि बाद में जानकारी मिली कि मार्कशीट कॉलेज में पहुंच चुकी है, इसके बावजूद संबंधित छात्रा को दस्तावेज नहीं दिया जा रहा है। इससे छात्रा और उसके परिजन काफी परेशान हैं।
छात्रा का कहना है कि बार-बार कॉलेज आने-जाने से समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है, वहीं उसकी पढ़ाई और आगे के दाखिले पर भी असर पड़ रहा है।

स्थानीय छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि मार्कशीट वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और छात्रों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
इस संबंध में कॉलेज प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।


R.N.A News Live@

Har har Mahadev Sundari Mant
25/02/2026

Har har Mahadev Sundari Mant

18/02/2026

15/02/2026


@

Address

Patna
Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when nk.s posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share