RecentBihar24

RecentBihar24 ~ बात बिहार की ~

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक🇮🇳🇮🇳🇮🇳मनु भाकर ने विश्व स्तरीय शूटिंग प्रदर्शन के बाद महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्...
28/07/2024

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक🇮🇳🇮🇳🇮🇳

मनु भाकर ने विश्व स्तरीय शूटिंग प्रदर्शन के बाद महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता!💙💙
भारत के लिए पहला पदक✌🏻

26/07/2024

आरजेडी MLC सुनील कुमार सिंह को एक और झटका।

बिस्कोमान के चेयरमैन पद से सुनील कुमार सिंह की हुई छुट्टी।

बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (बिस्कोमान) बिहार एवं झारखंड में की गई प्रशासक की नियुक्ति।

बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ (Biscomaun) की चुनाव प्रक्रिया को सहकारिता निर्वाचन प्राधिकार ने आदेश संख्या 2012 के तहत कर दिया रद्द।

बिस्कोमान MSCS अधिनियम 2002 की धारा 122 के तहत एक निर्दिष्ट बहु-राज्य सहकारी समिति है।

22/07/2024

विशेष राज्य के दर्जे पर सियासत तेज !!

CM नीतीश कुमार इस्तीफा दें, हम विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे- RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

Jitan Sahani Murder : बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के हत्यारों का पुलिस ने पता लगा लिया है. पुलिस ...
18/07/2024

Jitan Sahani Murder : बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के हत्यारों का पुलिस ने पता लगा लिया है. पुलिस मुख्यालय के अनुसार जीतन सहनी की हत्या पैसे के लेन-देन को लेकर की गई थी. पुलिस ने दरभंगा जिले के धनश्यामपुर थाने के सुपौल बाजार से 40 वर्षीय काजिम अंसारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुख्यालय के अनुसार काजिम अंसारी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश पर दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है.

18/07/2024

NEET Paper Leak मामले में CBI ने पटना AIIMS के 3 डॉक्टरों को हिरासत में लिया है।
सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली अहम सुनवाई के पहले CBI को मिली बड़ी सफलता। पेपर लीक गिरोह के सॉल्वर्स के कनेक्शन तक पहुंची CBI ने पटना AIIMS के 3 डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। तीनों डॉक्टरों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है CBI, ये तीनों डॉक्टर 2021 बैच के मेडिकल स्टूडेंट्स हैं।

आपको बता दें कि पेपर ले जाने वाले ट्रक से पर्चा उड़ाने वाले पंकज को CBI दबोच चुकी है। उसका ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल से कनेक्शन मिल चुका है। हजारीबाग के इसी स्कूल से पेपर, संजीव मुखिया तक पहुंचा था। संजीव मुखिया से पेपर रॉकी तक पहुंचा और रॉकी ने सॉल्वर्स के जरिए पेपर सॉल्व कराया। इसी कनेक्शन में पटना AIIMS के तीन डॉक्टरों को CBI ने हिरासत में लिया है।

17/07/2024

छपरा के रसूलपुर में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, प्रेम-प्रसंग में पिता और 2 बेटियों को मौत के घाट उतारा

17/07/2024

मोतिहारी में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। यहां एक शराबी ने अपने ही दो रिश्तेदारों की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की उम्र करीब 65 और 70 साल बताई जा रही है, ये दोनों पति-पत्नी थे।

जानकारी के मुताबिक, शराबी नशे में धुत होकर घर आया और मामूली कहासुनी के बाद दोनों पति-पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मुख्य हत्यारे पवन को ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्यारे ने अपना जुर्म भी मान लिया है।

VIP सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या।जीतन सहनी की उनके घर में ही हत्या कर द...
16/07/2024

VIP सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या।

जीतन सहनी की उनके घर में ही हत्या कर दी गई है।

घर के अंदर क्षत-विक्षत स्थिति में मिला शव।

जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाज़ार स्थित अफजला पंचायत में है।

दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने मौत की पुष्टि की है।

पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

14/07/2024

सुशासन बाबू कहे जाने वाले नीतीश कुमार के विकास के दावों की नीति आयोग ने खोल दी पोल, सतत विकास लक्ष्य (SDG) रिपोर्ट में सबसे निचले पायदान पर रहा बिहार।

13/07/2024

रुपौली उपचुनाव में नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों की पार्टी हारी, निर्दलीय शंकर सिंह ने मारी बाजी, शंकर सिंह ने बीमा भारती को हराने के साथ JDU के गढ़ रुपौली में लगाई 15 साल बाद सेंध

13/07/2024

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव मे बीजेपी को 1 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं - सूत्र

बिहार के रुपौली विधानसभा उपचुनाव सातवें राउंड की गिनती के बाद निर्दलिय उम्मीदवार शंकर सिंह आगे l राजद प्रत्याशी बीमा भार...
13/07/2024

बिहार के रुपौली विधानसभा उपचुनाव सातवें राउंड की गिनती के बाद निर्दलिय उम्मीदवार शंकर सिंह आगे l राजद प्रत्याशी बीमा भारती बहुत पीछे

Address

Patna
24

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RecentBihar24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share