GDTV News Network

GDTV News Network GDTV NEWS NETWORK PRIVATE LIMITED

पिछले 32 सालों से बिहार में लालू यादव का डर दिखाकर भाजपा लेती रही वोट और भाजपा का डर दिखाकर लालू वोट लेते रहे,  पदयात्रा...
26/06/2023

पिछले 32 सालों से बिहार में लालू यादव का डर दिखाकर भाजपा लेती रही वोट और भाजपा का डर दिखाकर लालू वोट लेते रहे, पदयात्रा पूरी हो जाए बिहार में नेताओं की दुकानदारी हो जाएगी बंद: प्रशांत किशोर

#पटना: बिहार में अपने सत्ता के मोह को सच करने के लिए जनता को बरगलाने वाले नेताओं से आगाह करते हुए जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ी बात कही।

प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 32 सालों से लालू यादव का डर दिखाकर भाजपा वोट लेती रही और भाजपा का डर दिखाकर लालू वोट लेते रहे हैं। अगर यह जन सुराज अभियान अपने इस स्तर पर रहा तो यह जाति-धर्म की स्थिति खत्म हो जाएगी। आज जो भी इस तरीके के काम कर रहे हैं उनकी दुकानदारी बंद होने वाली है। जब दुकानदारी बंद हो जाएगी तो स्वभाविक है कि लोग घबराएंगे और जब लोग घबराएंगे तो तीखी टिप्पणी करेंगे। नीतीश कुमार की उम्र हो गई है और राजनीतिक तौर पर आज वो अलग पड़ गए हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं कोई विधायक नहीं हूं, न मंत्री-अफसर हूं और न ही ठेकेदार हूं। हर रोज 50 से 100 लोगों के साथ गांव-गांव पैदल घूम रहा हूं। मैं न कोई भीड़ करता हूं न ही कोई रैली करता हूं। अगर इस पदयात्रा की कोई ताकत ही नहीं है तो नेताओं को टिप्पणी करने की जरूरत ही क्या है? आज जो इसका विरोध कर रहे हैं उनको पता है कि जमीन में इसकी ताकत कितनी है। अगर यह पदयात्रा ऐसे ही चलता रहा तो आप देखेंगे जन बल के आगे कोई ताकत नहीं टिकेगा।
रिपोर्ट_ विनय कुमार झा

सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात अधेड़ का मिला शव  #मधुबनी, रहिका मधुबनी-रहिका सड़क मार्ग में जीबछ चौक के समीप पेट्रोल पम्प क...
24/06/2023

सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात अधेड़ का मिला शव

#मधुबनी, रहिका

मधुबनी-रहिका सड़क मार्ग में जीबछ चौक के समीप पेट्रोल पम्प के सामने सड़क किनारे एक लावारिस बाइक और एक शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।इस सड़क दुर्घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात में एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।स्थानीय लोगों ने एक टेम्पो पर लादकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम गंभीर रूप से जख्मी ने दम तोड़ दिया। लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी देकर सूचना दिया।पुलिस ने अज्ञात लाश की पहचान करने की सूचना वायरल किया है लेकिन घटना के कई घंटा बीत जाने पर शव की पहचान नही होने की जानकारी पुलिस ने दिया है। जी डी टीवी जनहित में सूचित और अनुरोध करती है कि यदि कोई व्यक्ति लाश की पहचान कर पाते है तो रहिका थानाध्यक्ष से सम्पर्क स्थापित करें । लाश वर्तमान समय में मधुबनी सदर अस्पताल में रखा गया है ।
थाना का संपर्क नंबर 9431822753






रिपोर्ट_ विनय कुमार झा

मधुबनी जिला ने आज एक जांबाज पत्रकार साथी खो दिया । समस्त मीडिया जगत शोकाकुल है । #मधुबनी,  #पंडौलमधुबनी जिला ने आज एक जा...
23/06/2023

मधुबनी जिला ने आज एक जांबाज पत्रकार साथी खो दिया । समस्त मीडिया जगत शोकाकुल है ।

#मधुबनी, #पंडौल

मधुबनी जिला ने आज एक जांबाज पत्रकार साथी खो दिया । भाई करण विश्वास सिकन्दर प्रभात खबर समाचार पत्र से जुड़े थे और पंडौल प्रखंड देख रहे थे । जितना लोग पत्रकार होने के कारण जानते थे कही अधिक लोग उनको उनके कुशल व्यबहार और सकारात्मक सोच के लिए जानते थे । बताते चले की 14 जून को उनका एक्सीडेंट हो गया था और काफी गम्भीर चोटे आई थी । उनका इलाज रामशिला अस्पताल में चल रहा था । जहाँ आज उनहोंने ईलाज के दौरान अंतिम सांस ली । दिवंगत आत्मा की शांति और इस दुखद घटना को सहने के लिए भगवान उनके परिवार को साहस प्रदान करे । जी डी टी वी न्यूज चैनल परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि समर्पित ।

रिपोर्ट_ विनय कुमार झा

ग्रामीण एवं पुलिस की सजगता से एक नाबालिग लड़की का शादी रुकाशादी मण्डप से लड़का पहुँचा हवालात । नाबालिग लड़की की जीवन बर्बाद...
23/06/2023

ग्रामीण एवं पुलिस की सजगता से एक नाबालिग लड़की का शादी रुका

शादी मण्डप से लड़का पहुँचा हवालात । नाबालिग लड़की की जीवन बर्बाद होने से बची

#मधुबनी, मधेपुर

मधेपुर में शादी मंडप से लड़का पहुंचा हवालात,नाबालिग लड़कीं से शादी करने पहुंचे दूल्हा समेत छह गिरफ्तार,मधेपुर थाना ने की कार्रवाई। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी मधेपुर थाना के संगत चौक पर हो रही थी ,तभी किसी ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस पहुंची और नाबालिग बच्ची की शादी को रोका और लड़की की मां और दूल्हा समेत छह लोगों की हिरासत में लिया । 31 वर्षीय दूल्हा रामदयाल अहिरवार थाना भान गढ मध्य प्रदेश के सागर जिला का निवासी है । दूल्हा की माने तो बिचौलिया मरौना थाना क्षेत्र के कमरैल गांव निवासी शिबु चौपाल के पुत्र परमेश्वर चौपाल, ने एक लाख रुपया लेकर शादी तय करवाया था लेकिन लड़की नाबालिग थी जिसके बारे में उसने नहीं बताया। लड़का अपने पिता और परिजन के साथ शादी के लिए मधेपुर के संगत चौक पर गौडी शंकर राय के किराये के मकान पर पहुंचे , जहां विधि विधान से शादी होनी थी। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़कीं से पूछताछ किया और नाबालिग देख शादी को तत्काल रुकवाया गया। पुलिस ने शादी में शामिल छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ़्तार किये गये नाबालिग बच्ची की मां , मकान मालिक , और पंडित संतोष मिस्र, समेत दुल्हा एवं उस के पिता एवं विचौलिया शामिल है , स्थानीय लोगों ने बताया कि कम उम्र दुल्हन नंदनी कुमारी अपनी मां संगीता देवी के साथ मधेपुर में किराये के घर में रहती थी , जब कि यह कोसी दियारा क्षेत्र के बस्सी पटटी के नोनियारी गांव की रहने वाली है । इलाके के लोगों की माने तो एक रैकेट सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में चल रहा है जो गरीब और भोले भाले लोगों की लड़कियों को शिकार बना रहा है। एमपी यूपी राजस्थान पंजाब सहित अन्य प्रांतों के लोगों से मोटी रकम लेकर इलाके की नाबालिग लड़कियों से शादी कराया जाता है। लड़की की गरीबी का फायदा उठाकर उसके माता पिता को प्रलोभन देकर नाबालिग लड़की को सुदूर इलाको में बेच दिया जाता है।बहरहाल ग्रामीणों की जागरूकता की वजह से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी अधेड़ युवक से होने से बच गयी। जरूरत है इलाके में फैले ऐसे रैकेट के भंडाफोड़ की ।






रिपोर्ट_ विनय कुमार झा

 #बिहार के बेगूसराय जिले में ईडी और इनकम टैक्स ने एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी की टीम ने नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ...
22/06/2023

#बिहार के बेगूसराय जिले में ईडी और इनकम टैक्स ने एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी की टीम ने नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी के साले के घर पर छापा मारा है। सात गाड़ियों में अधिकारी कार्रवाई करने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि अजय कुमार सिंह का लोहा फैक्ट्री सहित कई उद्योग-धंधे हैं। टीम घर के अंदर कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्ट_ विनय कुमार झा

 #शिवहर /पिपराही में बैंक लुटेरे ने लूटे 20 लाख रूपये , बाइक सवार बदमाशो ने पिस्टल के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा अंबा कला शाखा...
22/06/2023

#शिवहर /पिपराही में बैंक लुटेरे ने लूटे 20 लाख रूपये , बाइक सवार बदमाशो ने पिस्टल के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा अंबा कला शाखा से लूटे करीब 20 लाख कैश, मुख्य गेट के पास की फ़ायरिंग, बाइक सवार 5 की संख्या में हथियार से लैस थे अपराधी, किया फायरिंग, दो खोखा बरामद,पिपराही के अम्बा कला हाई स्कूल में संचालित है बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा, मौके पर पहुंचे एसपी अनंत कुमार राय ने मामले की शुरू की जांच, मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार गंगासती प्रभारी अमरेंश कुमार पांडे, थाना अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद

रिपोर्ट_ विनय कुमार झा

Address

Patna City
Patna
800008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GDTV News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share