RGH BIHAR

RGH BIHAR प्रमोशन के लिए Only WhatsApps- No -9241341137

NEET पेपर लीक पर CJP का हल्ला बोल, दिल्ली में 5 घंटे धरना दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने N...
06/06/2026

NEET पेपर लीक पर CJP का हल्ला बोल, दिल्ली में 5 घंटे धरना
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन किया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन देशभर में तेज किया जाएगा।
अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुंचते ही सीधे जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान उनके हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की आत्मकथा और भारतीय संविधान की प्रति भी दिखाई दी। हालांकि शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बावजूद दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया।
प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक धरनास्थल से रवाना हो गए। CJP ने ऐलान किया है कि अगले शनिवार, 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 7मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्...
06/06/2026

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 7
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड में एक और मरीज की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मड़वन निवासी अंजनी कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो किडनी और लीवर की बीमारी से पीड़ित थे।
आग लगने के बाद उन्हें अन्य मरीजों के साथ जूरन छपरा के अशोका अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।
प्रशासन मामले की जांच में जुटा है, जबकि मृतकों के परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

🚨 चोर की पहचान बताओ, ₹5000 इनाम पाओ!औरंगाबाद पुलिस ने खुदवां ग्रामीण बैंक में चोरी के प्रयास के फरार आरोपी की तस्वीर जार...
06/06/2026

🚨 चोर की पहचान बताओ, ₹5000 इनाम पाओ!
औरंगाबाद पुलिस ने खुदवां ग्रामीण बैंक में चोरी के प्रयास के फरार आरोपी की तस्वीर जारी की है। पुलिस ने आम जनता से आरोपी की पहचान में सहयोग करने की अपील की है।
📍 मामला 21-22 मई 2026 की रात का है, जब चोरों ने बैंक की खिड़की और मुख्य गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लॉकर तोड़ने की कोशिश की। हालांकि वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।
📹 बैंक के CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है और एक आरोपी की तस्वीर स्पष्ट रूप से सामने आई है।
💰 आरोपी की पहचान या उसके बारे में सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹5000 नकद इनाम दिया जाएगा।
🔒 पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
👉 यदि आप आरोपी को पहचानते हैं या उसके बारे में कोई जानकारी रखते हैं, तो तुरंत औरंगाबाद पुलिस से संपर्क करें।

मोतिहारी में सनसनी: मदरसे की 4 सहेलियां एक साथ हुईं गायब, मौलाना गिरफ्तारपूर्वी चंपारण के शिकारगंज थाना क्षेत्र में मदरस...
06/06/2026

मोतिहारी में सनसनी: मदरसे की 4 सहेलियां एक साथ हुईं गायब, मौलाना गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के शिकारगंज थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने वाली 4 नाबालिग सहेलियों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि मदरसा शिक्षक मोहम्मद अशफाक अहमद कथित तौर पर एक नाबालिग छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग में था। आरोप है कि वह छात्रा को लेकर जा रहा था और अन्य तीन सहेलियों को भी साथ ले गया था। सत्यापन और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
👮‍♂️ पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और लड़कियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आज का फाइनल महामुकाबला घोड़ासहन VS पूरनहिया के बीच वायरल ज्योति भौजी टूर्नामेंट घोड़ासहन खेल मैदान में हुआ पूरनहिया की टीम...
06/06/2026

आज का फाइनल महामुकाबला घोड़ासहन VS पूरनहिया के बीच वायरल ज्योति भौजी टूर्नामेंट घोड़ासहन खेल मैदान में हुआ
पूरनहिया की टीम की जीत हुई

06/06/2026

आज का फाइनल महामुकाबला घोड़ासहन VS पूरनहिया के बीच वायरल ज्योति भौजी टूर्नामेंट घोड़ासहन खेल मैदान पहुंची वायरल पूजा कि-नर कौन जीतेगा

दिल्ली में सनसनी: घर के अंदर फंदे से लटके मिले पिता और 12 साल के बेटे के शवदिल्ली के ज्योति नगर इलाके के छज्जूपुर में पि...
06/06/2026

दिल्ली में सनसनी: घर के अंदर फंदे से लटके मिले पिता और 12 साल के बेटे के शव
दिल्ली के ज्योति नगर इलाके के छज्जूपुर में पिता और 12 वर्षीय बेटे के संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह घर का दरवाजा खुलते ही लोगों ने दोनों को लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य घटना का। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
👉 इस दर्दनाक घटना को लेकर आपके क्या विचार हैं? Comment में बताएं।

दिल्ली से बड़ी खबरकॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंच चुके हैं। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर...
06/06/2026

दिल्ली से बड़ी खबर
कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंच चुके हैं। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस से अनुमति मिल गई है।
अभिजीत दिपके ने समर्थकों से अपील की है कि वे प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान अपने साथ एक किताब 📚 और तिरंगा 🇮🇳 लेकर आएं। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और प्रेमपूर्ण तरीके से किया जाएगा।
साथ ही समर्थकों से पुलिसकर्मियों को सम्मान स्वरूप फूल भेंट करने का भी आग्रह किया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

गोपालगंज में नाबालिग के साथ क्रूरता!मोबाइल चोरी के शक में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नई बाजार में एक किशोर को बांधकर बेरहम...
06/06/2026

गोपालगंज में नाबालिग के साथ क्रूरता!
मोबाइल चोरी के शक में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नई बाजार में एक किशोर को बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
👮 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अरमान अली को हिरासत में ले लिया है।
📹 वीडियो वायरल होने पर बीडीओ विनीत कुमार ने मामले का संज्ञान लिया।
🔍 पुलिस जांच में अब तक चोरी की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि मारपीट का मामला सामने आया है।
⚠️ कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बक्सर में 26 करोड़ का रोड ओवरब्रिज 15 दिन भी नहीं टिक पाया!बक्सर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर बना नया रोड ओवरब्रिज (ROB...
06/06/2026

बक्सर में 26 करोड़ का रोड ओवरब्रिज 15 दिन भी नहीं टिक पाया!
बक्सर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर बना नया रोड ओवरब्रिज (ROB) यातायात के लिए खुलने के महज 15 दिन बाद ही धंस गया। दक्षिणी छोर पर पिलर नंबर 5 के पास संपर्क पथ का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
🔹 निर्माण लागत: ₹26.40 करोड़
🔹 उद्घाटन से पहले ही खुला था पुल
🔹 निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
🔹 बालू लदे भारी ट्रकों के दबाव को माना जा रहा संभावित कारण
🔹 पुराने रेलवे समपार फाटक को फिर से खोले जाने की तैयारी
अब इस मामले में निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदारी को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है।

Address

Patna
800001

Telephone

+919241341137

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RGH BIHAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share