14/05/2026
सारण जिले के विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मुकरेडा ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र आदर्श कुमार वर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय का इस वर्ष शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा है। आदर्श ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ राहुल राज ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।