The Dastak Nation

The Dastak Nation सच की दस्तक, हर खबर सबसे पहले।
Breaking News • Politics • Ground Reports

27/08/2026

नेपाल के रसुवा और आसपास के इलाकों में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने पुलों, सड़कों और बस्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया। वायरल वीडियो में तेज बहाव के बीच एक पुल देखते ही देखते टूटकर बहता नजर आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने चीन बॉर्डर तक जाने वाली करीब 42 किमी सड़क और कई पुलों को भी तबाह कर दिया। Nepal

25/08/2026

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी महिला मित्र ने लिपस्टिक से 3,400 किस के निशान बनाए। सोशल मीडिया ट्रेंड के लिए कार दो दिनों तक शहर में घूमती रही। वायरल वीडियो में ओवरस्पीडिंग और ब्लैक शीशे मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ₹5,500 का चालान काटा। कार्रवाई के बाद युवक आदित्य सिकरवार ने अपनी गलती स्वीकार की और कार पर लगे लिपस्टिक के निशान साफ किए।

25/08/2026

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘जनरेशन गटर’ विवाद को लेकर बाबा रामदेव की टिप्पणियों पर तीखा पलटवार किया है। कंगना ने निजी जिंदगी और चरित्र पर टिप्पणी किए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आलोचना उनके विचारों और काम को लेकर होनी चाहिए।

24/08/2026

बीजेपी नेता और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का महंगाई और जनसंख्या को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल वीडियो में निरहुआ महंगाई की समस्या को जनसंख्या वृद्धि से जोड़ते नजर आ रहे हैं। उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
वीडियो में क्या कहा निरहुआ ने? बयान पर क्यों हो रही है चर्चा? पूरी खबर वीडियो में देखिए।

23/08/2026

औरत पर ज़ोर दिखाए, ये कैसा मर्दाना?” नेहा सिंह राठौर के ‘56 इंच’ वाले गाने का VIDEO वायरल

राहुल गांधी 22 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उनके साथ खड़ी एक युवती ने गीत गाया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार पर राजनीतिक तंज किए जाने की बात कही जा रही है। गीत में ‘56 इंच’ का भी जिक्र सुनाई देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

22/08/2026

पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने गीतों के जरिए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे राजनीतिक तंज किए। मंच से उनके बयान और गीत चर्चा में आ गए। जानिए कार्यक्रम में नेहा सिंह राठौर ने क्या कहा और राहुल गांधी के मंच से उनका अंदाज कैसा रहा।

22/08/2026

अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर लोगों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों के सड़क पर लेटने से मौके पर मौजूद पुलिस भी हैरान रह गई। देखिए इस प्रदर्शन का पूरा वीडियो और जानिए क्या है पूरा मामला।

22/08/2026

प्रवक्ता Ashutosh Ranka ने कड़ा रुख अपनाया है। रांका ने कहा कि अब मुद्दा सिर्फ सरकारी स्कूलों की बदहाली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग भी उठेगी।
हमले को लेकर CJP की ओर से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। देखिए Ashutosh Ranka ने हमले और आगे के आंदोलन को लेकर क्या कहा।

21/08/2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर Reservation Hatao Andolan को लेकर बड़ी हलचल देखने को मिली। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग के साथ UGC के 2026 Equity Regulations के खिलाफ भी नारे लगाए। प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की अनुमति और स्थल परिवर्तन का मुद्दा भी सामने आया। देखिए पूरा वीडियो और जानिए क्या है प्रदर्शनकारियों की मांग।

21/08/2026

मेरठ में सपा नेता दिग्विजय भाटी ने SSP अविनाश पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाटी का दावा है कि SSP के चैंबर में उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई और SOG ऑफिस में डंडों से पिटाई हुई। मामला ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।

Address

Patna
Patna
855105

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Dastak Nation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share