18/10/2020
कोविड 19 बहुत तेज़ी और आसानी से फैल जाता है. यही वजह है कि यह बहुत ख़तरनाक बीमारी की शक्ल ले चुका है. बाकी फ़्लू या बीमारियों की तुलना में कोविड 19 के फैलने की रफ़्तार काफी तेज़ है. इसके साथ ही यह ऐसा वायरस है जिससे संक्रमित होने के बाद कई बार लक्षण भी नहीं दिखाई देते या काफी दिनों बाद दिखाई देते हैं. इस वजह से भी यह वायरस अंजाने में एक शख़्स से दूसरे तक फैल जाता है.