26/08/2026
#पश्चिम चंपारण में बाढ़ का अलर्ट, निचले इलाकों को खाली करने का निर्देश
चीन में डैम बर्स्ट होने के बाद नेपाल की नारायणी नदी में बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने की सूचना है। इसके कारण पश्चिम चंपारण की गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की संभावना जताई गई है।
जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे निचले इलाकों के लोगों को तत्काल ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि स्थिति को देखते हुए कोई भी व्यक्ति नदी के किनारे न जाए और पूरी सावधानी बरते। आपात स्थिति में जिला प्रशासन के 24×7 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है .