07/08/2026
पटना के दियारा क्षेत्र नदियों के बाढ़ के मैदानों में स्थित वह गतिशील उपजाऊ भूमि है, जो नदियों के मार्ग बदलने या धारा के बीच द्वीप के रूप में बनती-बिगड़ती रहती है। इसका आकार दीये जैसा होता है। यह क्षेत्र पानी की वजह से हर साल बाढ़, मिट्टी के कटाव और आवागमन जैसी गंभीर दिक्कतों का सामना करता है। बिहार सरकार ने दियारा क्षेत्र के विकास और वहां के नागरिकों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कृषि जैसी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए कई कदम उठाए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी द्वारा दानापुर के नासरीगंज घाट से पानापुर घाट के बीच निःशुल्क 200-सीटर यात्री स्टीमर सेवा का शुभारंभ किया गया। स्थानीय निवासी के मुताबिक यह पहल दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए सुरक्षित, सुगम और किफायती आवागमन सुनिश्चित करने के साथ किसानों, स्थानीय व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी।