05/02/2026
क्षेत्र के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में उन्होंने विधानसभा में गुरुआ, गुरारू और परैया को ग्राम पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग उठाई। इन बाजारों की आबादी 12 हजार से अधिक है और तेजी से विस्तार हो रहा है, लेकिन पानी निकासी, नाला सफाई और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि नगर पंचायत बनने से क्षेत्र को योजनाओं और फंड का लाभ मिलेगा तथा विकास को नई दिशा मिलेगी।