30/08/2026
डीएवी स्कूल में दो दिवसीय जोनल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, स्पोर्ट्स को मिल रहा बढ़ावा, SGFI के समानांतर वैल्यू
डीएवी स्पोर्ट्स जोनल लेवल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
दो दिवसीय डीएवी स्पोर्ट्स जोनल लेवल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को गया जी में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल कैंट एरिया, गया जी एवं डीएवी पब्लिक स्कूल सीआरआरसी, मेडिकल रोड, गया जी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न डीएवी विद्यालयों से चयनित प्रतिभागी बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 श्रेणियों में हिस्सा ले रहे हैं।