26/08/2026
बिहार में जल्द बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी
पटना/बिहार: बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। पोस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में फिल्म सिटी विकसित करने की योजना पर जोर दिया जा रहा है और 54 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिलने की बात कही गई है।
प्रस्तावित बिहार फिल्म सिटी में फिल्मों की शूटिंग और निर्माण से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना है। यहां भोजपुरी समेत 5 भाषाओं में फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देने की बात कही गई है।
इस पहल से बिहार में फिल्म उद्योग को नई पहचान मिलने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और फिल्म से जुड़े युवाओं के लिए रोजगार एवं अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
🎬 बिहार का सपना—साकार होगा अपना!
💥 पी.आर.ओ.-परदेशी भाई बाढ़ 💥