09/06/2026
मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर:बाइक सवार अपराधियों ने 5 किलोमीटर में की 4 बार फायरिंग, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बकटपुर हाट बाजार के समीप हुई, जहां गोली लगने के बाद युवक सड़क किनारे गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची मुसहरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घायल युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल ओपी अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी अजय पासवान के 25 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। उसे पहले मुसहरी पीएचसी ले जाया गया, ज