Chapra Zila

Directions Contact the business

Chapra Zila छपरा और सारण जिले को बेहद करीब से जानने के लिए हमसे जुड़िए।
(24)

ऐसा लिखने का भी मन नहीं करता, लेकिन मजबूरी में लिखना पड़ रहा है। बिहार में एक ब्राह्मण महिला के बेटे प्रिंस कुमार तिवारी...
13/10/2026

ऐसा लिखने का भी मन नहीं करता, लेकिन मजबूरी में लिखना पड़ रहा है।

बिहार में एक ब्राह्मण महिला के बेटे प्रिंस कुमार तिवारी की बाढ़ में डूबने से मौत हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि उनके पास बेटे का श्राद्ध करने तक के पैसे नहीं हैं। मां खुद कई दिनों से बांध पर रहने को मजबूर हैं और अब मदद के लिए खान सर से गुहार लगा रही हैं।

खान सर आज जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़े हो रहे हैं। यह वाकई सराहनीय काम है।

लेकिन एक सवाल उन लोगों से भी है, जो खुद को कट्टर हिंदू कहते हैं और हिंदुत्व की बात करते हैं। ऐसी मुश्किल घड़ी में इस महिला और दूसरे पीड़ित हिंदू परिवारों की मदद के लिए कितने लोग आगे आ रहे हैं?

आखिर एक गरीब ब्राह्मण महिला को अपने बेटे का श्राद्ध करने के लिए मदद की गुहार क्यों लगानी पड़ रही है?

दुख इस बात का भी है कि आज जो खान सर इंसानियत के नाते लोगों की मदद कर रहे हैं, बाढ़ का पानी उतरने के बाद हो सकता है कि वही लोग उनके धर्म को लेकर तरह-तरह की बातें करें। आज उनकी मदद ली जाएगी, लेकिन कल उन्हें मुसलमान कहकर निशाना बनाया जा सकता है।

खान सर इंसानियत के लिए जो कर रहे हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। जरूरत इस बात की है कि समाज के हर वर्ग के लोग आगे आएं और ऐसे परिवारों का सहारा बनें।

सारण में होमगार्ड जवान पर नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण और 4 लाख रुपये ठगी का आरोपछपरा: सारण के अमनौर थाना क्षे...
13/10/2026

सारण में होमगार्ड जवान पर नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण और 4 लाख रुपये ठगी का आरोप

छपरा: सारण के अमनौर थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड जवान पर नाबालिग अवस्था से युवती का यौन शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शादी का झांसा देकर परिजनों से 4 लाख रुपये लेने का आरोप लगा है। मामले में पीड़िता ने न्यायालय में परिवाद दायर कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

परिवाद के अनुसार, जुलाई 2020 में जब युवती नाबालिग थी, तब आरोपी ने उससे बातचीत शुरू की। 30 मई 2021 को घर में घुसकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो बनाने का आरोप है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शोषण करने की बात भी कही गई है।

पीड़िता का आरोप है कि बालिग होने के बाद शादी की बात तय हुई। इसके बाद आरोपी के पिता को 29 अक्टूबर 2024 और 24 मार्च 2025 को 2-2 लाख रुपये दिए गए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है।

शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर आदिशक्ति माँ चंद्रघंटा के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं वंदन।माँ चंद्रघंटा सभी के जीव...
13/10/2026

शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर आदिशक्ति माँ चंद्रघंटा के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं वंदन।

माँ चंद्रघंटा सभी के जीवन में सुख, शांति, साहस और समृद्धि का संचार करें तथा सभी भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण कर अपनी असीम कृपा बनाए रखें।

छपरा के मौना चौक का यह जगह वर्षों से पिकअप वालों के लिए अवैध पार्किंग का जगह बन गया हैं।सड़कों के दोनों किनारे गाड़ियां ...
13/10/2026

छपरा के मौना चौक का यह जगह वर्षों से पिकअप वालों के लिए अवैध पार्किंग का जगह बन गया हैं।

सड़कों के दोनों किनारे गाड़ियां लगी रहती है। सड़क पर कीचड़ रहता है। आम आदमी चले तो कहां चले?

माँ की पुण्यतिथि पर पटना के PMCH अस्पताल में लड़की ने जरूरतमंदों के बीच खाना बाँटकर माँ को दी श्रद्धांजलि।
12/10/2026

माँ की पुण्यतिथि पर पटना के PMCH अस्पताल में लड़की ने जरूरतमंदों के बीच खाना बाँटकर माँ को दी श्रद्धांजलि।

12/10/2026

नवरात्रि में आपके घर के आसपास या बाजार में छपरा नगर निगम के द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था कैसी हैं?

शिल्पी पोखरा के सड़े हुए पानी को निकालने के लिए मशीन अब आ चुका है। एक बार पूरी तरह से पानी निकल जाएगा तभी इस पोखड़ा को फ...
12/10/2026

शिल्पी पोखरा के सड़े हुए पानी को निकालने के लिए मशीन अब आ चुका है। एक बार पूरी तरह से पानी निकल जाएगा तभी इस पोखड़ा को फिर से निर्माण किया जाएगा।

बाकी हम इस मुद्दे को लगातार आपके बीच रखते रहेंगे।

12/10/2026

छपरा नगर निगम क्षेत्र की कई स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। नगर थाना चौक से ब्रह्मपुर तक व छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन से आगे रेलवे ओवरब्रिज तक लाइटें बंद रहने के कारण आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को निर्देश दिया है कि त्योहार शुरू होने से पहले खराब स्ट्रीट लाइटों को अविलंब ठीक कराया जाए। इसके साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर अस्थायी लाइटें भी लगाई जाएं, ताकि रात में लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो।

CJI सूर्यकांत ने पहली बार सोमवार को कैमरे के सामने आकर बताया है कि उन्होंने विपक्ष से मिलने से इनकार कर दिया है। हालांकि...
12/10/2026

CJI सूर्यकांत ने पहली बार सोमवार को कैमरे के सामने आकर बताया है कि उन्होंने विपक्ष से मिलने से इनकार कर दिया है। हालांकि, उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई है।

उन्होंने कहा है कि इस संबंध में पत्र के जरिए जवाब दिया गया है, जिसमें नहीं मिल पाने के कारण शामिल हैं। खास बात है कि INDIA गठबंधन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि भारत के मुख्य न्यायाधीश से मिलने के लिए समय मांगा गया है।

सीजेआई ने जानकारी दी है कि उन्हें पत्र मिला था, लेकिन बाहर यात्रा पर होने के चलते जवाब नहीं दे सके थे। उन्होंने कहा, 'पत्र उनका परसों का है। मैं कल बाहर था, तो उनका पत्र मुझे मिला था।

मैंने रात में उसका जवाब दे दिया है। मैंने कुछ कारण उसमें दिए हैं, जिसमें मैंने अपनी असमर्थता जताई है कि मैं मिल नहीं पाऊंगा।'

सीजेआई ने कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'देखिए पत्र में क्या है, ये आप उनको पूछिए। मैंने उस पत्र की गोपनीयता बनाए रखी है।' उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के द्वार सभी के लिए खुले हैं।

कोई भी याचिका, चाहे आम नागरिक है या माननीय सदस्य है। कोई भी है। भारत के हर नागरिक का अधिकार है, हमारे पास आएं। हम कानून की व्यवस्था को और कानून के अनुरूप समस्या की सुनवाई करेंगे और जो जिसको बनता है, उसे उसका अधिकार देंगे।'

आज यानी 12 अक्टूबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत से मिलने के लिए समय...
12/10/2026

आज यानी 12 अक्टूबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत से मिलने के लिए समय मांगा था। जस्टिस सूर्यकांत ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया है।

सूर्यकांत ने राहुल गांधी से ना मिलने वाले सवाल का जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं और किसी भी आम नागरिक और चुने हुए प्रतिनिधि की याचिकाओं का स्वागत करेंगे।

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chapra Zila posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chapra Zila:

Shortcuts

Share