15/12/2024
पटना - सासाराम फोरलेन का एलाइनमेंट..!
पटना से सासाराम फोरलेन सड़क तरारी के महेशडीह मौजा में प्रवेश करेगी। तरारी प्रखंड के विभिन्न 15 मौजा से होकर चरपोखरी प्रखंड के सोनबरसा में प्रवेश करेगी। चरपोखरी के कोरी मौजा से गड़हनी प्रखंड के बहरी मौजा में प्रवेश करेगी। चरपोखरी के डेमहां मौजा से कोईलवर प्रखंड के जलपुरा मौजा में प्रवेश करेगी। कोईलवर प्रखंड के बनगांव मौजा होते हुए सोन नदी पार करेगी। इस तरह से तरारी के विभिन्न 15 मौजा, चरपोखरी के विभिन्न 12 मौजा, गड़हनी व उदवंतनगर प्रखंड के आठ-आठ मौजा और कोईलवर के पांच मौजा से यह सड़क गुजरेगी।
तरारी प्रखंड के महेशडीह, महादेवपुर, अकरौंज, तरारी, बड़कागांव, सुरमना, भदसौर, डुमरिया, इटूहाी, रनी, निर्भय डिहरा, किरथपुर, गाजोडीह, धनगांवा, कुरमुरी मौजा। चरपोखरी प्रखंड के सोनबरसा, कुसुमी, कुम्हीला, रेकुरा, मधुरी, पांडेडीह, पठखौली, सुंदरपुर, केशवपुर, जनपाडीह, जयरामपुर, कोरी मौजा। गड़हनी प्रखंड बहरी, करनौल चांदी, काडप, रंधौली, बधवां, धमनिया, गड़हनी, पड़रिया मौजा। उदवंतनगर प्रखंड में कसाप, एडौरा, डेम्हां, बकरी, पियनिया, खजुआरा, देवरिया मौजा और कोईलवर प्रखंड में जलपुरा, कुरी, मानपुर, कोसिहान और खनगांव मौजा।
ा िहटा
#बिहटा िहटा #दानापुर #पटना ा #बिहार #भारत