News Today

News Today Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News Today, Media/News Company, PATNA, Patna.
(3)

Social Media के इस दौर में Digital Media एक क्रांतिकारी मध्यम है सामाज और राष्ट्र के लिए बेहतर करने के लिए, लेकिन पत्रकारिता के आड़ में हो रही बेरोजगारिता ने शाख को कमजोर कर दिया है। जिसे अनुभव रूपी आस से नए दौर की पत्रकारिता में सांस भरना है। Social Media के इस दौर में Digital Media एक क्रांतिकारी मध्यम है, सामाज और राष्ट्र के लिए बेहतर करने के लिए। लेकिन पत्रकारिता की आड़ में हो रही बेरोजगारिता ने इसकी शाख को कमजोर कर दिया है। जिसे अनुभव रूपी आस से नए दौर की पत्रकारिता में सांस भरना है। निर्भय, निश्चय और निःस्वार्थ भाव से।

  : लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर पंकज कुमार पांडेय उर्फ लो...
08/09/2026

: लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय को लोजपा (आर) का प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया गया है। उनके इस पद पर चुने जाने से क्षेत्र के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Raxaul Updates Sugauli Bihar Khabar Aar paar Raxaul India-Nepal Border

 : रक्सौल के हरैया थाना क्षेत्र के परेउआ बौधि माई स्थान के निकट हाल ही में मोबाइल टॉवर पर एक लड़की के चढ़ाने और अपने प्र...
08/09/2026

: रक्सौल के हरैया थाना क्षेत्र के परेउआ बौधि माई स्थान के निकट हाल ही में मोबाइल टॉवर पर एक लड़की के चढ़ाने और अपने प्रेमी से शादी का जिद्द करने के मामले में हरैया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवती के प्रेमी को थाना कांड संख्या 118/26 के तहत गिरफ्तार के जेल भेज दिया है।
हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि घटना के बाद युवती ने पूछताछ में अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की। युवती के मुताबिक आरोपी शादी का झांसा देकर लम्बे वक्त से शरीरिक शोषण करता था, जब युवती ने शादी करने की जिद्द की तो उसके साथ मारपीट किया और नंबर ब्लॉक कर दिया जिससे मानसिक तौर पर परेशान लड़की ने ऐसा कदम उठाया। वहीं हरैया थाना पुलिस ने मामले में जांच के बाद, महुअवा थाना क्षेत्र के पंच पोखरिया गाँव स्थित आरोपी युवक के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

  : रक्सौल नगर परिषद के वार्ड संख्या 09 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 147 की सेविका रंजू चौधरी ने सहायिका शोभा देवी और उ...
08/09/2026

: रक्सौल नगर परिषद के वार्ड संख्या 09 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 147 की सेविका रंजू चौधरी ने सहायिका शोभा देवी और उनके पुत्र सन्नी यादव के खिलाफ रक्सौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सेविका ने आरोप लगाया है कि 11 अगस्त की शाम सहायिका केंद्र से सरकारी राशन, गैस, चूल्हा, पेटी, बच्चों के ड्रेस, रजिस्टर, अभिलेख, कुर्सी, बर्तन और शिक्षण सामग्री समेत अन्य सामान ले गईं। सेविका ने केंद्र में बार-बार ताला लगाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आईसीडीएस कार्यालय को कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच, सरकारी सामग्री की बरामदगी और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि होगी।

 : अब गांवों में भी लोग 25 दिन में घरेलू गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में घरेलू LPG सिलेंडर...
08/09/2026

: अब गांवों में भी लोग 25 दिन में घरेलू गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में घरेलू LPG सिलेंडर बुक करने का 45 दिन का नियम खत्म कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर रिफिल बुकिंग का अंतराल 25 दिन है जबकि गाँव के लिए ये नियम 45 दिन का था जिसे सरकार ने वापस करते हुए इसे शहरी क्षेत्र की तरह कर दिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को बताया कि सरकार ने सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को इस नए नियम को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि खड़ी देशों में लगातार बढ़ते तनाव और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति की कमी के कारण सरकार ने नियम में बदलाव किया था।

  : कोइरिया टोला में वर्ष 1989 से निरंतर आयोजित हो रही दुर्गा पूजा को इस वर्ष भी भव्य एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर समिति ...
07/09/2026

: कोइरिया टोला में वर्ष 1989 से निरंतर आयोजित हो रही दुर्गा पूजा को इस वर्ष भी भव्य एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर समिति की बैठक अध्यक्ष अनीश कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। संरक्षक ई. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बैठक में पूजा पंडाल, प्रतिमा स्थापना, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, प्रसाद वितरण और विसर्जन सहित विभिन्न तैयारियों पर चर्चा हुई। समिति ने सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपकर आपसी सहयोग से आयोजन सफल बनाने का निर्णय लिया। समिति धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय रही है और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करती है। बैठक में जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

 : ग्रामीण और पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता की जिम्मेदारी संभालने वाला पंचायती राज विभाग से जुड़े रक्सौल का मनरेगा आज खूद ...
07/09/2026

: ग्रामीण और पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता की जिम्मेदारी संभालने वाला पंचायती राज विभाग से जुड़े रक्सौल का मनरेगा आज खूद जार-जार रो रहा है। यहाँ नगर परिषद की अनदेखी के कारण थोड़ी बारिश के बाद ही मनरेगा (BB-GRAMG) कार्यालय में जल जमाव के कारण आने और जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मनरेगा कार्यालय के मुताबिक ये नगर परिषद का कार्यक्षेत्र है,और शिकायत के बाद भी नपकर्मी कुछ सुनने को तैयार नहीं है।

07/09/2026

विपक्ष बनाने वाला था मुद्दा, सरकार समझी...

07/09/2026

: हाल के दिनों में बिहार सरकार ने पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के उदेश्य से गाँवों में होल्डिंग टेक्स लगाने का फैसला लिया था। इसके तहत चर्चा थी की सरकार प्रत्येक घर से 100 रुपये महीने या 1200 रुपये से 5 हजार रुपये सलाना कर वसूल करेगी। लेकिन गज़ट प्रकाशित होने से पहले ही सरकार ने फैसले को वापस लेने का विचार किया है। जानकारी के मुताबिक सरकार अपने फैसले में संसोधन कर रही है। ऐसे में अब कर सिर्फ व्यवसायिक संस्थानों और मकानों से ही लिया जायेगा।

 : रेल यात्रा में सफ़र के दौरान सुरक्षा का भरोसा देने वाली राजकीय रेल पुलिस रक्सौल (GRP) ने चोरी के एक मामले में सक्रियत...
06/09/2026

: रेल यात्रा में सफ़र के दौरान सुरक्षा का भरोसा देने वाली राजकीय रेल पुलिस रक्सौल (GRP) ने चोरी के एक मामले में सक्रियता दिखाते ना सिर्फ चोर को पकड़ लिया बल्कि उसके पास से दो फोन भी बरामद किया है।
रक्सौल रेल थानाध्यक्ष संजीव कुमार के मुताबिक थाने में दर्ज कांड संख्या 34/26 में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा से प्राप्त लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर रीगा (सीतामढ़ी) निवासी राजू कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन और ब्लेड बरामद किया है। अपराधिक
इतिहास वाले इस आरोपी की पुलिस और कुंडली खंघाल रही है।

  : मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात ने शराब कारोबारी को पकड़कर छोड़ने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़पुर थानाध्यक्ष ...
06/09/2026

: मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात ने शराब कारोबारी को पकड़कर छोड़ने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़पुर थानाध्यक्ष अजय कुमार को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक शराब कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा था,बाद में उसे बड़ी रकम लेकर छोड़ देने की बात सामने आई, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद पहाड़पुर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई। SP के इस कदम के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। मामले में आगे भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Address

PATNA
Patna
800004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Today:

Shortcuts

Share