Proud Bihar 24

Proud Bihar 24 welcome to Proud Bihar 24

बिहार कैडर की चर्चित IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने अपने इस्तीफे को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. करीब 18 महीने बाद एक टॉ...
04/02/2026

बिहार कैडर की चर्चित IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने अपने इस्तीफे को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. करीब 18 महीने बाद एक टॉक शो में उन्होंने न सिर्फ अपने फैसले की वजह बताई, बल्कि बिहार में बतौर IPS अपने अनुभव और आगे की योजना पर भी विस्तार से चर्चा की.
5 अगस्त 2024 को काम्या मिश्रा के इस्तीफे की खबर सामने आई थी. उस वक्त उन्होंने अपने रिजाइन लेटर में सिर्फ “पारिवारिक और निजी कारण” लिखा था. इसके बाद न उन्होंने कोई बयान दिया, न कोई सफाई. 27 मार्च 2025 को सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. अब पहली बार उन्होंने चुप्पी तोड़ी है.
टॉक शो में काम्या मिश्रा ने कहा, “वर्दी असल में कभी उतारी नहीं जाती, बस अपना रूप बदल लेती है.” उन्होंने अपनी कहानी ओडिशा के रायरंगपुर से शुरू की. काम्या ने बताया कि यह एक छोटा सा इलाका है, जिसने देश को राष्ट्रपति दिया और उन्हें एक सपना देखने की हिम्मत दी. 2019 में उन्होंने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास की और IPS अधिकारी बनीं. 23 साल में ASP बनने वाली वे देश की चुनिंदा महिला अधिकारियों में रहीं.
उन्होंने बताया कि बिहार में उनके छह साल के कार्यकाल ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया. वैशाली जिले के लालगंज से SHO के रूप में करियर की शुरुआत की. काम्या पटना में ASP सदर, सचिवालय SP और फिर दरभंगा ग्रामीण SP बनीं. उन्होंने बताया कि इस सफर में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला.
काम्या ने कहा कि बिहार ने मुझे कभी यह एहसास नहीं होने दिया कि मैं एक महिला अधिकारी हूं. मेरे सीनियर अधिकारियों ने हमेशा मुझे मेरे पुरुष सहयोगियों के बराबर जिम्मेदारी दी. छापे हों या ऑपरेशन, पोस्टिंग हो या निर्णय हर जगह समान व्यवहार मिला.
पुलिस की नौकरी की चुनौतियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रोफेशन बाहर से जितना सख्त दिखता है, अंदर से उतना ही इमोशनली थका देने वाला होता है. जब लोग होली-दिवाली अपने परिवार के साथ मनाते हैं, पुलिस उस वक्त दंगों की आशंका से जूझ रही होती है. सबसे कठिन पल तब होता है, जब आप अपने सामने अपने साथी अधिकारियों को घायल या मरते हुए देखते हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारी के हिस्से अक्सर नाराजगी ही आती है. कभी सीनियर की, कभी परिवार की और कभी जनता की. हम हर दिन समाज के गंदे पानी को साफ करते हैं. यहां गंदा पानी इंसानी दुख है, जो कभी खत्म नहीं होता.
इस्तीफे के फैसले पर काम्या मिश्रा ने साफ किया कि यह नौकरी छोड़ने का नहीं, बल्कि नई दिशा चुनने का निर्णय था. कुछ लोग सिस्टम के भीतर विकसित होते हैं, कुछ उसके परे. यह त्याग नहीं था, यह कुछ नया बनाने के लिए जगह बनाना था. उन्होंने बताया कि अब वे शिक्षा के जरिए समाज की सेवा करना चाहती हैं. लोगों को अवसर देना और उन्हें आगे बढ़ने का मंच देना उनकी अगली प्राथमिकता है.
काम्या मिश्रा ने कहा, बिहार ने मुझे समाज को देखने का नया नजरिया दिया. यही वजह बनी कि मैंने अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला लिया. वास्तविक ताकत यह समझने में है कि कब छोड़ना है और आगे क्या बनाना है.

26/01/2026
21/01/2026

बरौली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचे मुख्यमंत्री नितीश कुमार

20/01/2026

इंटर परीक्षा को लेकर गोपालगंज मे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश.....

गोपालगंज :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गोपालगंज आगमन (समृद्धि यात्रा) को लेकर डीएम व एसपी ने बरौली थाना क्षेत्र में हेली...
19/01/2026

गोपालगंज :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गोपालगंज आगमन (समृद्धि यात्रा) को लेकर डीएम व एसपी ने बरौली थाना क्षेत्र में हेलीपैड व सभा स्थल का किया निरीक्षण। अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को लेकर दिए दिशा-निर्देश।

17/01/2026

गोपालगंज में सरस्वती पूजा को लेकर डीएम और एसपी ने जिला स्तरीय बैठक की। एडवायजरी भी जारी किया गया। डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सभी पूजा समितियों को थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है। विसर्जन का रूट निर्धारित किया जाएगा।

17/01/2026

प्रास्तावित विराट रामायण मंदिर प्रांगण में सहस्र शिवलिंग पीठ पूजन कार्यक्रम। इतिहास का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। आचार्य किशोर कुणाल साहब अमर रहें।

अद्यतन : दो क्रेन के माध्यम से सहस्रशिवलिंगम् अपने पेडस्टल पर सुरक्षित रख दिया गया है। अब बिहार सहस्रशिवलिंगम् का पीठ पू...
17/01/2026

अद्यतन : दो क्रेन के माध्यम से सहस्रशिवलिंगम् अपने पेडस्टल पर सुरक्षित रख दिया गया है। अब बिहार सहस्रशिवलिंगम् का पीठ पूजन का शुभारंभ कर दिया गया है।

15/01/2026

गोपालगंज :- मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में माता रानी को एसपी विनय तिवारी ने खिचड़ी महाभोग किया गया अर्पित....... 👍

14/01/2026

मनोज तिवारी थावे वाली माई के दर्शन किय डीआईजी बनने के बाद पहली बार थावे माता का दर्शन करने पहुंचे गोपालगंज के पूर्व एसपी...
13/01/2026

मनोज तिवारी थावे वाली माई के दर्शन किय डीआईजी बनने के बाद पहली बार थावे माता का दर्शन करने पहुंचे गोपालगंज के पूर्व एसपी मनोज तिवारी।

बिहार में 71 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, सुनील कुमार बने ADG मुख्यालय
09/01/2026

बिहार में 71 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, सुनील कुमार बने ADG मुख्यालय

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Proud Bihar 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share