News24bihar

News24bihar अब हर खबर सीधे आप तक पहुचाएगा News24bihar.

L.k online & mobile Girl's high school Road Triveniganj Near Panchmukhi hotel.यहां किसी भी प्रकार का आनलाइन फार्म ₹40 के...
09/02/2019

L.k online & mobile Girl's high school Road Triveniganj Near Panchmukhi hotel.
यहां किसी भी प्रकार का आनलाइन फार्म ₹40 के एक्सट्रा शुल्क पर भरा जाता है।
हमारी विशेषताएं :-
1.पैन कार्ड-160रु
2.पासपोर्ट फोटो-99 रु में 30फोटो
3.किसी भी बैंक का बैलेंस फ्री में चेक किया जाता है।
4.आयुष्यमान भारत स्वास्थ्य बीमा कार्ड 80रू में बनाया जाता है।
हमारे यहां रेलवे टिकट, पासपोर्ट, आधार प्रिंट, दाखिल-खारीज, जमीन का रशीद, किसान पंजीकरण,फसल बीमा, फोटो स्टेट, इत्यादि सभी प्रकार का कार्य यहां किया जाता है।
व्हाट्सेप ग्रुप-https://chat.whatsapp.com/FBnVa4sKhTx4U0kCpxN2En
समर्पक सुत्र- +918210149190
एक शेयर कर दो भाई।

01/05/2018

पटना : वायरल वीडियो में जिस नाबालिक लड़की के साथ बदमाश लड़कों ने गैंगरेप की कोशिश की थी, वो पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम को मिल गई है. पुलिस सोर्स की मानें तो वो पीड़ित नाबालिग लड़की जहानाबाद की ही रहने वाली है. पीड़ित लड़की को खोजने में एसआइटी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. सोर्स बताते हैं कि एसआइटी को ये सफलता सोमवार की दोपहर से पहले ही मिल गई थी. हादसे से पीड़ित लड़की बहुत डरी और सहमी हुई थी. चौंकाने वाली बात ये है कि अपने साथ हुए वारदात के बारे में पीड़ित लड़की ने डर के मारे अपनी फैमिली को भी कुछ नहीं बताया था. जब एसआइटी में शामिल पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे तो उसके बाद फैमिली वालों को बच्ची के साथ हुए बदमाशी की जानकारी मिली.सोर्स की मानें तो जब पीड़ित लड़की सामने आई तो पुलिस और फैमिली वालों के सामने कुछ बोल नहीं पा रही थी. लेकिन कुछ समय बीतने के बाद उसने अपने साथ हुए वारदात की डरावनी दास्तां एक—एक कर बयां कर दी.संभावना जताई जा रही थी कि वायरल वीडियो वाली ये वारदात 28 अप्रैल की है. लेकिन जब पीड़ित लड़की सामने आई तो पता चला कि इस वारदात को 25 अप्रैल को अंजाम दिया गया था. ​मार्च महीने में ही लड़की ने मैट्रिक का एग्जाम दिया था. दरअसल, 25 अप्रैल की सुबह लड़की अपने घर से कोचिंग में क्लास करने के लिए गई थी. पीड़िता का अपने ही क्लास की एक लड़की से अच्छी दोस्ती है.वारदात से एक दिन पहले यानी 24 अप्रैल को अपनी इस दोस्त के साथ पीड़ित लड़की स्टूडियो में फोटो खिंचवाने गई थी. फोटो खिंचवाने के दौरान दोस्त का बॉयफ्रेंड भी साथ में था. बॉयफ्रेंड की उम्र करीब 24 साल है. अब बात वारदात वाले दिन यानी 25 अप्रैल की. सुबह के साढ़े 10 बजे कोचिंग का क्लास खत्म हुआ. दोस्त का बॉयफ्रेंड पीड़ित लड़की को मिलता है. उसे बाइक से घर पहुंचा देने की बात कहता है.दोस्त के बॉयफ्रेंड की बात मानकर लड़की घर जाने के लिए उसके बाइक पर बैठ जाती है. लेकिन सीधे रास्ते जाने के बजाए दोस्त का बॉयफ्रेंड बाइक को दूसरे गांव के रास्ते मोड़ देता है. वो बाइक को खेतों के बीच उस रास्ते से लेकर गुजरता है, जिस रास्ते दिन में भी कोई पब्लिक आती—जाती नहीं है. गांव की घनी आबादी उस रास्ते से काफी दूर है. उस रास्ते में नहर के पास तार का एक पेड़ है. जहां पर बाइक रोक दी जाती है. पीड़ित लड़की ने एसआईटी को जो बताया उसके अनुसार दोस्त के बॉयफ्रेंड ने उसे धोखा दिया. तार के पेड़ के पास उसे ले गया और उसके साथ गलत हरकत की.पेड़ के पीछे की हरकत को उस गांव के रहने वाले एक लड़के ने देख लिया. उसने अपने गांव के एक ऐसे लड़के को मोबाइल से कॉल कर दिया, जो पीड़ित लड़की का क्लासमेट था और उससे एक तरफा प्यार करता था. चंद मिनटों में वो लड़का अपने कई साथियों को लेकर तार के पेड़ के पास पहुंच गया. इस गांव से आए लड़कों ने लड़की को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद उसके साथ छेड़खानी शुरू की. लड़की चिखती चिल्लाती रही. छोड़ देने का गुहार लगाती रही. लेकिन गांव से आए लड़कों ने उसे नहीं छोड़ा. जहां—तहां से उसके कपड़े फाड़ डाले और उसका वीडियो बनाते रहे. अकेले होने की वजह से लड़की को दोस्त का बॉयफ्रेंड गांव के लड़कों के चंगुल से बचा नहीं पाया.लड़की के साथ काफी देर तक बदसलूकी और गैंगरेप की कोशिश करने के बाद गांव के लड़कों ने उसे छोड़ दिया. इसके बाद दोस्त के बॉयफ्रेंड ने अपने भाई को कॉल किया, उसे कपड़ा लेकर वारदात स्थल पर बुलाया. फिर एक पंप पर जाकर लड़की ने कपड़ा बदला. उसके बाद दोस्त के बॉयफ्रेंड ने ही उसे घर पहुंचाया. पुलिस सोर्स के हवाले से वायरल वीडियो के पीछे की ये पूरी दास्तां है. जिसे पीड़िता ने एसआईटी को बताया.आपको बता दें कि सुबह में ही जोनल आईजी नैय्यर हसनैन खान ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले में एक नाबालिक समेत 4 लड़कों के पकड़े जाने की बात कही थी. अब इस मामले में एसआईटी को कुल 7 लड़कों की तलाश है. सोर्स बताते हैं कि उक्त दूसरे गांव के रहने वाले इन सारे लड़कों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही सभी को पुलिस अपने कब्जे में ले लेगी.

सुपौल:त्रिलोक कुमार को मिला समाज सेवा के लिए अवार्ड।जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुपौल के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्...
29/04/2018

सुपौल:त्रिलोक कुमार को मिला समाज सेवा के लिए अवार्ड।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुपौल के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले त्रिवेणीगंज के समाजसेवी त्रिलोक कुमार को एवार्ड देकर सम्मानित किया गया है ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं ग्राम विकास परिषद के सचिव एवं न्यायिक दण्डाधिकारी सुपौल व बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक के द्वारा संयुक्त रुप से प्रसश्ति पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन्हें सहयोगी कारीटाॅस स्विट्ज़रलैंड द्वारा प्रायोजित तथा ग्राम विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित सरकार एवं मीडिया सहीत स्टेक होल्डर की एक दिवसीय कार्यशाला जिला सभागार सुपौल में मिला है।श्री त्रिलोक को जिला स्तर पर सम्मानित होने पर पूर्व मुखिया मोहम्मद मुस्तफा अंसारी,पैक्स अध्यक्ष देव ना.यादव,सरपंच रूबी देवी ,संजीव यादव, डॉ इद्रभूषण यादव,राजेश कुमार गणेश, डॉक्टर अमित, मौसम सोना, प्रशांत कुमार,सेन्टू कुमार, इशानी जसवाल,परवेज आलम,राजू तबाही, गगन कुमार, अकबर जी, विधायक प्रतिनिधि संजय रंजन, संतोष झा,ग्रामीण डाकपाल प्रमोद यादव, पिपरा विधायक प्रतिनीधी श्री कारी प्रसाद यादव, विवेक राज चौधरी, संतोष कुमार सियोटा,सौरभ सिंह, विशाल जयसवाल,राम सिंह,करण कुमार लड्डू ,रमेश राॅक्स,आलोक रंजन,सतीश कुमार भारती ,सुनील सुमन , पंकज कुमार ,मनीष अग्रवाल, मनीष दास, जसवीर सिंह बब्लू आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

त्रिवेणीगंज: थल्हा गढ़िया उत्तर में लगा बिजली से आग।त्रिवेणीगंज अनुमंडल के थल्हा गढ़िया उत्तर पंचायत वार्ड 3एक बार फिर स...
29/04/2018

त्रिवेणीगंज: थल्हा गढ़िया उत्तर में लगा बिजली से आग।
त्रिवेणीगंज अनुमंडल के थल्हा गढ़िया उत्तर पंचायत वार्ड 3एक बार फिर से बिजली विभाग की उदासीनता के कारण दहल सा गया। जहां लाखों की क्षति होने की सूचना प्राप्त हुई है। मामला थल् गढ़िया उत्तर का है जहां ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर का डिफ्यूज उड़ जाने के वजह से ट्रांसफार्मर से सीधे 11000 की धारा प्रवाहित होने लगी जिससे कई घरों में आग लग गई। यहां तक कि कुछ महिला को बिजली का करंट भी लगा जिससे वह बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी से संपर्क किया लेकिन ग्रामीणों का प्रयास असफल रहा ना तो वहां घटनास्थल पर कोई पदाधिकारी पहुंचे और ना ही बिजली विभाग का कोई स्टाफ। इस तरह की घटना अनुमंडल क्षेत्र में बार-बार होती रहती है। घटना हो जाने के बाद सभी पदाधिकारी लीपापोती में लगे रहते हैं। और घटना के जिम्मेदारी लेने से बचते हुए एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं। लेकिन बात यहां आरोप-प्रत्यारोप की नहीं है बात है उस गरीब और निर्दोष लोगों की जो पाई पाई जोड़कर घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान लगाते हैं और वह सामान बिजली विभाग की गलती की वजह से उड़ जाता है। आखिर उस क्षति का भरपाई कौन करेगा बिजली विभाग या पीड़ित आम आदमी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया यदि बिजली विभाग के द्वारा उचित मुआवजा और दोषी पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो बहुत जल्द ही आंदोलन करेंगे।

त्रिवेणीगंज: नहर में पानी नहीं रहने से किसान परेशान।नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को सिंचाई हेतु काफी कठिनाईयों का...
27/04/2018

त्रिवेणीगंज: नहर में पानी नहीं रहने से किसान परेशान।
नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को सिंचाई हेतु काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में किसानों द्वारा रबी फसल के तहत गेहूं, मक्का आदि फसल लगाया गया है। लेकिन सिंचाई के लिए उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि प्रखंड में नहरों का जाल फैला है। लेकिन वर्तमान में नहर में पानी नहीं रहने से किसान रबी फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। जबकि प्रखंड के डपरखा काॅलोनी गांव में नहरों की पहले से 5 फीट और खुदाई की गई थी। जिससे किसानों में आशा जगी थी कि नहर में पानी आने से सिंचाई होगी लेकिन आजतक इन नहरों में भी पानी नहीं आया। यही हाल बड़ी नहरों का भी है। जिससे मेडिया , डपरखा , मयूरवा, मचहा , सहित कई पंचायतों में नहर से सिंचाई होती थी लेकिन बड़ी नहरों में भी पानी नहीं रहने से किसान पंपसेट से सिंचाई करने को विवश हैं। कई किसान कहते हैं कि इतनी लागत से नहर की खुदाई की गई लेकिन समय पर नहर में पानी नहीं आने से सरकार का नहर के लिए इतना खर्च करने से क्या फायदा।
वही कौशी प्रॉजेक्ट काॅलोनी के गेट संचालक सुनील कुमार बताते है कि अभी नहर का साफ सफाई का काम चल रहा है जिसके चलते पानी नही छोड़ा गया है

शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है कि 31मार्च 2015 के बाद राज्य के सरकारी विद्यालयों में यदि अनुकंपा के आधार पर अप्रशिक्षित अभ...
27/04/2018

शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है कि 31मार्च 2015 के बाद राज्य के सरकारी विद्यालयों में यदि अनुकंपा के आधार पर अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई है तो ऐसे शिक्षकों की सेवा समाप्त होगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक एम रामचंद्रडू ने गुरुवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इन शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है। साथ ही निदेशक ने अनुकंपा के आधार पर और प्रशिक्षकों को नियुक्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चिन्हित करने को कहा है। डीईअओ से इस बाबत रिपोर्ट मांगी गई। एनसीटीई के इस दो टूक जवाब के बाद शिक्षा विभाग ने एतियातन कदम उठाते हुए सभी जिलों से कहा है कि यदि कहीं अप्रशिक्षित शिक्षक अनुकंपा पर बहाल है तो तत्काल उनकी सेवा समाप्त कर दें।

मुख्यालय स्थित अनुपलाल यादव महाविद्यालय मे सभी संकाय विज्ञान कला एवं वाणिज्य सत्र 2017-19 का ग्यारहवीं का परीक्षा दिनांक...
26/04/2018

मुख्यालय स्थित अनुपलाल यादव महाविद्यालय मे सभी संकाय विज्ञान कला एवं वाणिज्य सत्र 2017-19 का ग्यारहवीं का परीक्षा दिनांक 02-05-2018 से आरंभ होगी जिसमे सभी छात्र एवं छात्रा का उपस्थित अनिवार्य है l वही महाविद्यालय प्राचार्य जयदेव प्रसाद यादव ने बताया कि जो छात्र/छात्रा परीक्षा से अनुपस्थित रहेंगे वैसे विधार्थीओ को अगले कक्षा मे उत्प्रेषित नही किए जाएंगे l ज्ञात हो कि प्राचार्य जयदेव प्रसाद यादव ने काॅलेज मे रेगुलर क्लास के लिए हरेक संस्था जाकर सभी विधार्थीओ से अनुरोध किया था कि आप आकर प्रतिदिन काॅलेज मे पढ़ाई करे l कुछ दिन पहले प्राचार्य के अध्यक्षता मे छात्र/छात्रा, अभिभावक, शिक्षको का एक बैठक आयोजित की गई l बैठक के माध्यम से यह जानकारी दी गई कि आप अपने बच्चो को रेगुलर क्लास के लिए काॅलेज भेजे हमारे शिक्षक प्रतिदिन उपस्थित रहते है लेकिन काॅलेज के ईस अहम फैसले से बच्चे सहित अभिभावक को रास नही आई l वही परीक्षा को लेकर विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी जा रही है l

त्रिवेणीगंज प्रखंड स्थित पिलुवाहा पंचायत के मोहलिया गांव वार्ड नंबर 14 आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित मिशन इन्द्रधनुष कार्यक...
26/04/2018

त्रिवेणीगंज प्रखंड स्थित पिलुवाहा पंचायत के मोहलिया गांव वार्ड नंबर 14 आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का उद्धाघाटन डीडीसी डाॅ नवल किशोर चौधरी ने किया।इस अवसर पर बच्चों को पोलियो सहित अन्य जानलेवा रोग से बचाव को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सेविकाओं की कार्यशाला भी आयोजित की गई।
कार्यशाला में डीडीसी ने सेविकाओं को मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के बारे में विस्तार से अवगत कराया। सेविकाओं को कार्यस्थल पर पूर्व से तैयार ड्यू लिस्ट के अनुसार चिन्हित बच्चों को घर-घर जाकर टीकाकरण कार्य करने पर जोर दिया। वैसी सेविका जिसके द्वारा समय पर कार्यक्रम में ड्यू लिस्ट जमा नहीं किया गया है उसे चेतावनी देते हुए कार्यक्रम से पूर्व हर हालत में ड्यू लिस्ट सौंपने को कहा गया। ऊन्होने लोहिया स्वच्छ अभियान पर भी जोड़ दिया एवं खुले मे शौच नही जाने की सलाह दी।
उपस्थित महिला ने खुले मे शौच नही जाने का संकल्प लिया एवं आदर्श गाँव बनाने की बात कही । वही बीडीओ ममता कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ आरपी सिन्हा ने भी अपना विचार रखा। मौके पर, डाॅ आरपी रमण, मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार कामत , सिकंदर सरदार ,स्वच्छताग्राही शंभू कुमार पासवान, नंदकिशोर कुमार , अभिनाष कुमार, नोडल प्रभारी अनिल कुमार खेड़वार, चंदा देवी आदि मौजूद थे।

शंकरपुर: मध्य विद्यालय कल्हुवा में बन रहे शौचालय में गड़बड़झाला।मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड के मध्य विधालय कोल्हुआ पू...
20/04/2018

शंकरपुर: मध्य विद्यालय कल्हुवा में बन रहे शौचालय में गड़बड़झाला।
मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड के मध्य विधालय कोल्हुआ पूर्व में प्रधानाचार्य कपिलदेव प्रसाद यादव के द्वारा शौचालय निर्माण के सम्बन्ध में मधेपुरा राजद छात्र जिलाध्यक्ष रितेश कुमार यादव ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि यहाँ पुरानी सामग्री का प्रयोग हो रहा है।

कहा कि मध्य विधालय परिसर में बने शौचालय को तोडकर उसी जगह पर उसी मेटेरियल से शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान से निर्मित शौचालय में पुराने शौचालय का ईंट, छड़ आदि लगा रहा है वहीं लोकल बालू एवं घटिया किस्म का सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार भष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं वहीं इनके आलाधिकारी के मिलीभगत से मध्य विधालय कोल्हुआ पूर्व के एच एम कपिलदेव प्रसाद यादव नियम कानून को ताक पर रखकर मनमानी तरीकों से शौचालय निर्माण करवा रहे हैं। उन्होंने जिला पदाधिकारी से जांच कर उचित कारवाई करने की मांग की है।

वहीँ प्रधानाचार्य कपिलदेव प्रसाद यादव का कहना है कि हम सरकारी प्राक्कलन राशि के अनुसार ही कार्य करवा रहे हैं।

आखिर पैसा कहां चला गया? कहीं घोटाला तो नहीं?
16/04/2018

आखिर पैसा कहां चला गया? कहीं घोटाला तो नहीं?

रविकांत कुमार की कलम से

त्रिवेणीगंज: आरटीपीएस काउंटर पर चलता है बाबूओ का बोलबाला।
16/04/2018

त्रिवेणीगंज: आरटीपीएस काउंटर पर चलता है बाबूओ का बोलबाला।

महिला एवं पुरुष के लिए नहीं है अलग लाइन की व्यवस्था।

सुपौल का दिव्यांग भिखारी निकला शातिर बदमाश, रेकी करता था बाइक
15/04/2018

सुपौल का दिव्यांग भिखारी निकला शातिर बदमाश, रेकी करता था बाइक

सुपौल : जिले का एक भिखारी जो दिव्यांग है, उसकी करतूत जान के आप के भी होश उड़ जायेंगे. ये दिव्यांग है चंदन पासवान, जो सुप....

Address

Patna
800013

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News24bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share