30/06/2026
ही शॉर्ट टर्म में सोना प्रेशर में दिख रहा हो, लेकिन अजय केडिया लॉन्ग टर्म के लिए सोने को लेकर पॉजिटिव हैं. उनका मानना है कि वैश्विक चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं. ऐसे में केंद्रीय बैंक ज्यादा से ज्यादा सोना खरीदेंगे, साथ में महंगाई का प्रेशर लंबी अवधि में सोने को फिर से सपोर्ट देगा. हां इतना साफ है कि ये गिरावट निवेशकों के लिए एक अच्छा अवसर है. जो लोग महंगे दामों की वजह से सोना नहीं खरीद पाए थे, उनके लिए एंट्री का मौका बन रहा है. हालांकि, एक साथ सारा पैसा लगाने की गलती तो कतई ना करें. इसके लिए आप बाय ऑन डिप्स यानी हर छोटी-बड़ी गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करें. डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड इसके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं.