11/09/2026
Sprite एक्सप्रेस में — अगर यात्रियों को Sprite मिलती तो कितना अच्छा होता। मतलब रेलवे को प्रचार प्रसार करने के लिए करोड़ों रुपए दे सकती है तो यात्रियों को Sprite की बोतल क्यों नहीं दे सकती।
अब शायद आपको पता होगा कि हाल ही में 21 अगस्त 2026 को Sprite और IRCTC ने मिलकर लखनऊ नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस को Sprite Tejas Express के रूप में लॉन्च किया है। जिसमें इस ट्रेन के 4 या 5 कोचों पर Sprite की ब्रांडिंग दिख रही है। और हाल ही में मैंने भी इस ट्रेन में सफर किया था लखनऊ से है नई दिल्ली तक। अब एक तरह से कहें तो ट्रेन तो वैसे की वैसे ही है बस बाहर से कोच को बदल दिए गए हैं जहां पहले पीले रंग की तेजस एक्सप्रेस दिखती थी अब उसकी जगह हर जगह Sprite ही Sprite दिख रही थी।
2000₹ लगाकर मैं लखनऊ से दिल्ली आया था मुझे लगा अब ट्रेन बदल चुकी है पूरी तरह ट्रेन में खाली Sprite ही Sprite दिख रहा है। शायद स्प्राइट पीने को भी मिल जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ हमने खुद पैसे लगाकर स्प्राइट की बोतल खरीदी ट्रेन में हमें मुफ्त में स्प्राइट की बोतल नहीं दी गई। मतलब देख रहे हैं ना कितना बड़ा धोखा कर रही है Sprite कंपनी IRCTC को करोड़ों रुपए दे सकती है ट्रेन में प्रचार प्रसार करने के लिए लेकिन उसी ट्रेन में बैठकर यात्री सफर कर रहे हैं तो उनको एक बोतल भी मुफ़्त में नहीं पिला सकती। यह तो सरासर नाइंसाफी है।
कम से कम जिन्होंने 2000₹ से 2500₹ कि टिकट खरीदी है उसको तो एक छोटी सी स्प्राइट की बोतल देनी चाहिए ना ट्रेन में। स्प्राइट वाली ट्रेन में बैठ रहे हैं लेकिन स्प्राइट पीने को ही नहीं मिल रही क्या बात है!