28/10/2014
संदेश
प्रिय श्रोताओं आप सभी को फा. जोहनपौल का प्यार भरा नमस्कार। मेरी नियुक्ति फा. जॉन वाकला के स्थान पर सतप्रकाशन संचार केंद्र के निदेशक के रूप में हुई है अतः मैं स्वतः ही रेडियो वेरितास के हिन्दी विभाग सत्यस्वर से जुड़ गया हूँ। जैसा कि आपको ज्ञात है कि सत्यस्वर 3 जुलाई के दिन अपने 26 वर्ष पूरे कर 27 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, मैं सत्यस्वर से जुड़े तमाम कलाकारों, तकनीशियनों और उन सभी का जो सत्यस्वर से जुड़े है विशेषकर आप सभी श्रोताओं का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ। ये आप ही की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचा है। मैं रेडियो वेरितास एशिया मनीला के तकनीकी विभाग का विशेष रूप से आभारी हूँ। जिनके द्वारा सत्यस्वर आप सभी तक पहुँच पाता है। अतः सभी का तहेदिल से शुक्रिया।
साथ ही मैं आपको यह भी याद दिलना चाहता हूँ कि सत्यस्वर एक सत्य की आवाज है और इस रेडियो के माध्यम से हम आपके समक्ष सच्चाई पेश करने की कोशिश करते है। हम अपने कार्यक्रम के माध्यम से मानवता, सत्य, अहिंसा, और समाजिक विकास के साथ-साथ भारत की वसुधेव कुटुंबकम की भावना से जुड़े पहलुओं को प्रस्तुत करने की कोशिश करते है।
सत्यस्वर की 27 वीं वर्षगांठ पर पुनः आप सभी का धन्यवाद और शुभकामनायें।
Photo: संदेश