19/09/2026
बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, कपड़े व अनाज समेत सामान जलकर राख
नारदीगंज। थाना क्षेत्र के कहुआरा पंचायत अंतर्गत भटबिघा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा कपड़ा, अनाज (गल्ला) समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब 20 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
बताया जाता है कि शुक्रवार रात 10 बजे पप्पू मांझी, पिता कारा मांझी, ग्राम भटबिघा, पोस्ट कहुआरा, थाना नारदीगंज के घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।