09/09/2026
श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज दिनांक 09.09.2026 को नेक संवाद, पटना में आयोजित कार्यक्रम में इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2026 के 168 टॉपर विद्यार्थियों एवं उनके परिवारजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पहली बार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 के व्यावसायिक पाठ्यक्रम के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कुल 168 विद्यार्थियों में इंटरमीडिएट के सभी संकायों के 29 विद्यार्थी एवं मैट्रिक के 139 विद्यार्थी थे।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा इस अवसर पर इंटर एवं मैट्रिक के प्रथम रैंक के विद्यार्थी को 2 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त किये हुए विद्यार्थी को 1.5 लाख रुपये तथा तृतीय रैंक के विद्यार्थी को 1 लाख रुपये प्रदान किया गया। इंटर में चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किये हुए विद्यार्थी को 30 हजार रुपये तथा मैट्रिक में चतुर्थ से दशम स्थान प्राप्त किये हुए विद्यार्थी को 20 हजार रुपये दिया गया। सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय हेतु अतिरिक्त राशि 51 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।