06/06/2025
मधुबनी जिले के झंझारपुर में दशकों पुराना सपना होगा साकार — बंद पड़े पेपर मिल की जगह मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र का होगा निर्माण..
झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र में ₹27.35 करोड़ की लागत से मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्य का शुभारंभ होने जा रहा है।
कुल लगभग ₹55.28 करोड़ की राशि से झंझारपुर में एक आधुनिक, हरित और पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक परिसर आकार लेगा।
वर्ष 1980 के दशक में एक पेपर मिल की कल्पना की गई थी किंतु कतिपय कारणों से वह पूरा नहीं हो सका। आज, जब उसी स्थान पर बिहार का पहला ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, तो वह सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि झंझारपुर के सपनों का पुनर्जन्म है।
इस परियोजना के मुख्य बिंदु:
* प्रथम चरण: 56,586 वर्गफीट में निर्माण
* द्वितीय चरण: 72,630 वर्गफीट में विस्तार
* कुल क्षेत्रफल: 1,29,216 वर्गफीट