DtvBharat

DtvBharat DtvBharat लाइव न्यूज़ चैनल एवं वेबपोर्टल है जो देश -विदेश की निष्पक्ष खबरों को जन-जन तक पहुँचाता है।।

07/02/2024
रवि रोशन सिंह, धनंजय नायक और श्रेयम सुंदरम की घातक गेंदबाजी की बदौलत बिलासपुर और बिलासपुर ब्लू ने अपने-अपने में मैच जीते...
05/02/2024

रवि रोशन सिंह, धनंजय नायक और श्रेयम सुंदरम की घातक गेंदबाजी की बदौलत बिलासपुर और बिलासपुर ब्लू ने अपने-अपने में मैच जीते...... ( सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप प्रतियोगिता 2024-25)

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि जिसका दूसरा मैच धमतरी के मैदान में बिलासपुर ब्लू बनाम जांजगीर चांपा के मध्य मैच खेला गया।
जिसमें जांजगीर चांपा ने 362 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे दिन 6 विकेट पर 107 रन बना लिए थे

आज तीसरे दिन जांजगीर चांपा ने 107 रनो से आगे खेलते हुए 41.2 ओवर में 118 रन बनाकर आउट हो गई।
बिलासपुर ब्लू ने यह मैच 243 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की और 6 अंक हासिल करने में सफल हुई वहीं जांजगीर चांपा को जीरो अंक प्राप्त हुए।बिलासपुर ब्लू के अब तक दो मैचों में सात अंक हो चुके हैं।

जांजगीर चंपा की ओर से कोई भी बल्लेबाज आज टिककर नहीं खेल पाए ।वही बिलासपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रेयम सुंदरम ने दो विकेट और मैच में कुल मिलाकर 10 विकेट, मोहम्मद इरफान ने तीन विकेट ,ओम वैष्णव और आशीष पांडे ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।मैच के निर्णायक मनोज सिंह और पंकज नायडू स्कोरर मोहम्मद जाकिर और ऑब्जर्वर शेख अनवर है। बिलासपुर ब्लू के कोच अभुदाय कांत सिंह है।

इसके अलावा राजनांदगांव में बिलासपुर बनाम प्लेट कंबाइंड के मध्य मैच खेला जा रहा है बिलासपुर में दूसरे दिन का खेल खत्म होते तक 6 विकेट पर 119 रन बना लिए थे।आज दिनांक 5 फरवरी को तीसरे दिन का खेल खेला गया जिस पर बिलासपुर ने आगे खेलते हुए 78 ओवर में 199 रन बनाकर आउट हो गई।

बिलासपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक सगोरा ने 52 रन अल्तमश खान नाबाद 49 रन और धनंजय नायक ने 38 रनों का योगदान दिया।प्लेट कंबाइंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए शशांक तिवारी ने सबसे अधिक 7 विकेट प्राप्त किया और आयुष सिंह ने दो विकेट हासिल किया।

इसके पश्चात प्लेट कंबाइन ने 249 रनों के लक्ष्य को पीछा करते हुए 51.3 ओवर में 188 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई ।प्लेट कंबाइंड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शशांक तिवारी ने 37 रन अर्पित श्रीवास्तव ने 35 रन और राहुल प्रधान ने 36 रनों का योगदान दिया।

बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवि रोशन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 ओवर में 64 रन देखकर 7 बहुमूल्य विकेट प्राप्त किया वहीं पिछले पारी के हीरो धनंजय नायक ने इस पारी में भी तीन विकेट और पूरे मैच में 9 विकेट हासिल किया और बिलासपुर ने यह मैच 59 रनों से जीत दर्ज की मैच के जीत के पश्चात बिलासपुर को 6 अंक और प्लेट कंबाइंड को 0 अंक हासिल हुए ।

बिलासपुर के अब तक दो मैच के पश्चात 7 अंक हो चुके हैं मैच के निर्णायक अनिल सिंह और मोहम्मद दाऊद है स्कोरर नंद गिरीश कुमार ऑब्जर्वर अजय तिवारी है। कोच सुशांत शुक्ला है।

इसके पश्चात बिलासपुर ब्लू का तीसरा मैच रायपुर के आरडीसीए मैदान में राजनांदगांव के मध्य 15 से 18 फरवरी के मध्य खेला जाएगा और बिलासपुर टीम का तीसरा मैच कवर्धा में रायपुर ब्लू के मध्य खेला जाएगा।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया

05/02/2024

झारखंड में राजनीति सरगर्मी के बीच धनबाद आजसू ने बढ़ाया दायरा,16 वार्डाे में प्रभारियाें की घाेषणा,हर एक घर पहुचेंगे आजसू कार्यकर्ता

धनबाद जिला आजसू ने झारखंड में राजनीतिक सरकार के बीच अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। सोमवार को धनबाद जिला आजसू के प्रभारी सह केंद्रीय कमेटी के सदस्य बिनय कुमार सिंह ने धनबाद के 16 वार्ड में प्रभारी की नियुक्ति कर दी है।शेष वार्ड में प्रभारी की सूची बनाने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। चयनित प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र की अद्यतन स्थिति प्रतिदिन जिला प्रभारी को सौंपेंगे। प्रभारी का कार्य का अवलोकन समय-समय पर प्रभारी और जिले के वरीय अधिकारियों के साथ अधिकारियों के साथ की जाएगी। अवलोकन के बाद हर एक वार्ड की जन समस्याओं उसकी निराकरण पर विस्तृत रूप से चर्चा होगी। इसके बाद जिला आजसू चरणबंद आंदोलन चलाएगा। पूछे जाने पर जिला प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का स्पस्ट निर्देश है कि आजसू राज्य विकास के गांव और शहर के चपे चपे पर आजसू के कार्यकर्ता घर घर पहुंचेंगे। उनकी समस्याओं का निराकरण करने के दिशा कार्य करेगा। सुदेश महतो के राज्य के विकास के सपने को पूरा करना है। प्रभारी के जारी सूची में वार्ड संख्या 9 के प्रभारी अमर पासवान काे बनाया गया है। इसी तरह वार्ड संख्य 10 के पंकज , वार्ड 11 के विनय यादव,12 के संताेष पासवान,13 के जीतु पासवान, 15 के अशाेक सिंह , 18 के भगवान दास शर्मा,21 के दिलीप सिंह ,22 के रतिलाल महताे, 23 के संजय महताे,24 के पप्पु सिंह धैया, 29 के विशाल महताे ,30 के छोटे सिन्हा,31 के राजेश गुप्ता,32 के प्रताप रवानी,33 के अजित महताे काे प्रभारी बनाया गया है।

05/02/2024

Intro

05/02/2024

Welcome 🙏

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DtvBharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share