Karmakshetra TV Bihar

Karmakshetra TV Bihar Karmakshetra TV Bihar is a digital news platform by Rama Shankar Films & Media Network Pvt. Promotion & Collaboration: +91 8355042649
(2)

Ltd., delivering credible, ground-level journalism on politics, governance, and social issues.

11/08/2026

जन सुराज के संस्थापक और विधायक प्रशांत किशोर ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि समस्याएं बहुत हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे जनता से मिलने वापस आए हैं। उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने कार्यभार संभाला भी नहीं है, अगले 2 से 5 दिनों में काम शुरू होगा। प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि एक साल का समय दें, इसके बाद उठाई गई ज्यादातर समस्याओं में बुनियादी बदलाव और सुधार देखने को मिलेगा।

11/08/2026

पटना में प्रशांत किशोर ने पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज लाठीचार्ज से नहीं दबाई जा सकती, सरकार को रोजगार और शिक्षा की समस्याओं का समाधान करना होगा।

11/08/2026

तेजस्वी यादव के ‘बिहार में वेतन की कमी’ वाले बयान पर मंत्री रामकृपाल यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में वेतन की कोई कमी नहीं है, बल्कि तेजस्वी को सरकार की सही स्थिति की जानकारी नहीं है।

11/08/2026

तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी सरकार पर बड़ा हमला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि बिहार सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसा नहीं है। तेजस्वी यादव ने सरकार पर और क्या आरोप लगाए, सुनिए उनका पूरा बयान।

11/08/2026

15 अगस्त को लेकर PM मोदी का खास संदेश

पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस को गर्व और सम्मान के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

11/08/2026

बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान!

प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के CV लेकर 10 हजार बच्चों को नौकरी दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरी बांकीपुर से मिलेगी।

11/08/2026

चमोली में बादल फटने के बाद तबाही का मंजर!

चमोली का यह वीडियो देखिए, जहां बादल फटने के बाद आए तेज सैलाब में वैली ब्रिज देखते ही देखते उखड़कर बह गया। पानी के तेज बहाव ने पुल को अपनी चपेट में ले लिया और वह बहाव के साथ दूर चला गया।

वीडियो में सैलाब की भयावह रफ्तार और पुल के बहने का खौफनाक मंजर साफ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

11/08/2026

आकाश आनंद ने महंगाई पर सरकार को घेरा, बोले- “60 रुपये का पेट्रोल बहुत महंगा था, आज 110 रुपये में गन्ने का रस बेच रहे हैं”

बसपा नेता आकाश आनंद ने बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पेट्रोल की कीमत और गन्ने के रस की कीमत की तुलना करते हुए कहा कि जिस दौर में 60 रुपये का पेट्रोल महंगा लगता था, आज 110 रुपये में गन्ने का रस तक बेचा जा रहा है।

आकाश आनंद के इस बयान को महंगाई और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने लोकसेवक आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कला, सिनेमा और बिहार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सुनील श...
10/08/2026

अभिनेता सुनील शेट्टी ने लोकसेवक आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कला, सिनेमा और बिहार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सुनील शेट्टी ने बिहार में फिल्म निर्माण करने का आश्वासन दिया।

10/08/2026

तिरंगा यात्रा में खैनी रगड़ते नजर आए सम्राट चौधरी!

पटना में तिरंगा यात्रा के दौरान बिहार के डिप्टी सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में वह तिरंगा यात्रा के बीच खैनी रगड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Address

Patna
Lucknow
800008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Karmakshetra TV Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Karmakshetra TV Bihar:

Shortcuts

Share