07/09/2025
परमहंस योग स्कूल – शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार का संगम
वैशाली ज़िले में स्थित परमहंस योग स्कूल लगभग 150 ग़रीब एवं ज़रूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है।
यहाँ बच्चों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता। स्कूल की विशेषता यह है कि हम बच्चों को –
निःशुल्क शिक्षा
दो समय का पौष्टिक भोजन
निःशुल्क यूनिफ़ॉर्म
निःशुल्क किताबें व स्टेशनरी
निःशुल्क चिकित्सा सुविधा
योग, गीता पाठ एवं संस्कार आधारित शिक्षा
कुंग-फू व कराटे प्रशिक्षण
प्रदान करते हैं।
👉 इस संपूर्ण पहल के कर्ता-धर्ता श्री अरुण सर हैं, जिनकी दूरदृष्टि और अथक प्रयासों से यह विद्यालय संचालित हो रहा है। उनके नेतृत्व में बच्चों को Wushu (कुंग-फू) व कराटे प्रशिक्षण दिया जाता है। हमारे बच्चों ने विभिन्न ज़िला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सराहनीय उपलब्धियाँ भी हासिल की हैं।
👉 विद्यालय में बच्चों को प्रतिदिन भगवद् गीता का पाठ कराया जाता है ताकि उनमें नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना का विकास हो।
👉 डॉ. अर्नव और उनकी टीम नियमित रूप से विद्यालय में आकर बच्चों का मासिक स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं और गाँव में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान (Sanity Drive) भी चलाते हैं।
यह संपूर्ण कार्य बिना किसी सरकारी सहयोग के केवल परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के सहयोग से संचालित हो रहा है।
परमहंस योग स्कूल का उद्देश्य केवल बच्चों को शिक्षित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार, उत्तम स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की राह पर ले जाना है।
हम मानते हैं कि “हर बच्चा शिक्षित होगा तभी समाज प्रगति करेगा।”
Mr Arun Kumar
Director
Paramhans School
Contact -9835071697