First News Bhojpuri

First News Bhojpuri First News Bhojpuri

Manage by: Ramji Management

*कल्पना पटवारी का नया छठ गीत ‘माई के अनादर’ रिलीज होते ही हुआ वायरल, समाज को दिखाया सशक्त आईना*भोजपुरी संगीत जगत की मशहू...
23/10/2025

*कल्पना पटवारी का नया छठ गीत ‘माई के अनादर’ रिलीज होते ही हुआ वायरल, समाज को दिखाया सशक्त आईना*

भोजपुरी संगीत जगत की मशहूर लोकगायिका कल्पना पटवारी ने इस बार छठ पर्व के अवसर पर एक ऐसा गीत पेश किया है जिसने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। उनका नया छठ गीत “माई के अनादर” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह गीत केवल एक भक्ति गीत नहीं, बल्कि एक सामाजिक सन्देश है — जो आधुनिकता की अंधी दौड़ में खोती जा रही पारिवारिक संवेदनाओं को उजागर करता है। कल्पना पटवारी ने अपनी अद्भुत गायकी के माध्यम से इस विषय को ऐसा रूप दिया है कि श्रोता भावनाओं में डूब जाते हैं।

लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=i7uaWQ4lryA

गीत “माई के अनादर” में दिखाया गया है कि आज का समाज किस तरह उन माताओं को वृद्धाश्रम भेज देता है, जिन्होंने जीवनभर अपने बच्चों के लिए सब कुछ त्याग दिया। गीत में उस वेदना को आवाज दी गई है जो हर उस माँ के दिल में बसती है जिसे अपने ही बच्चे बुढ़ापे में अकेला छोड़ देते हैं। कल्पना पटवारी की गायकी में वह करुणा, वह भावनात्मक गहराई झलकती है जो सीधे दिल को छूती है। गीत के बोल लिखे हैं अशोक शिवपुरी ने, जबकि संगीत निर्देशन दीपक ठाकुर और स्वयं कल्पना पटवारी** ने किया है।

वीडियो के निर्देशन की कमान पवन पाल ने संभाली है। गीत का फिल्मांकन Silver Lining Old Age Home में किया गया है, जहाँ वास्तविक वृद्ध माताओं की भावनाओं को कैमरे में उतारा गया है। इस गीत में शैलेन्द्र सिंह, शारदा सिंह और स्वयं कल्पना पटवारी ने अपनी मार्मिक अदाकारी से गीत की आत्मा को जीवंत किया है। छठ पूजा जैसे पवित्र पर्व पर यह गीत समाज को आत्ममंथन के लिए मजबूर करता है।

कल्पना पटवारी ने इस गीत के जरिये न केवल एक लोकगायिका के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है, बल्कि एक संवेदनशील इंसान के रूप में भी समाज से सवाल किया है – क्या यही तरक्की है कि हम अपनी ही माँ को वृद्धाश्रम भेज दें? उनकी आवाज में जो दर्द और सच्चाई है, वह इस गीत को एक साधारण गीत से कहीं अधिक बनाता है — यह एक सामाजिक चेतावनी है।

‘माई के अनादर’ न सिर्फ भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है बल्कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाखों बार देखा जा चुका है। लोग इस गीत को “2025 का सबसे भावनात्मक छठ गीत” कह रहे हैं। कल्पना पटवारी का यह प्रयास दिखाता है कि लोकसंगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सुधार का सशक्त जरिया भी हो सकता है। यह गीत निश्चय ही आने वाले वर्षों तक छठ पर्व की सांस्कृतिक स्मृति में दर्ज रहेगा।

UMA - FIRST LOOK - TRAILER COMING SOONProducer: Ratnakar KumarStory & Director: Ananjay Raghhuraj Co Producer: Nivedita ...
16/10/2025

UMA - FIRST LOOK - TRAILER COMING SOON
Producer: Ratnakar Kumar
Story & Director: Ananjay Raghhuraj
Co Producer: Nivedita Kumar
Presents : Ratnakar Kumar & Jitender Gulati
Banner ​:​ Worldwide Records Limited
Starcast​ : Mahi Shrivastava, Rittesh Upadhyay, Amrendra Sharma, Shambhu Rana, Pushpendra Rai, Neha Singh, Anshu Tiwari, Mona Ray, Rakesh Tripathi, C.P. Bhhat, Ritam Shree, Parul Priya, Babita Singh
Executive Producer : Kuldeep Shrivastava
Screenplay & Dialogue​ : Arbind Tiwari & Rakesh tripathi
DOP ​: K. Venkat Mahesh
Music​ : Sajan Mishra
Lyrics : Dharam Hindustani
Singer : Kalpana Patowary, Priyanka Singh, Sugam Singh, Kiran Kashyap
Line Producer : Mahesh Upadhayay
Choreographer : Kaanu Mukherjee
Background Score : Ayaan makwana
Art Director : Ram Dulare & Milind Singh
Editor : Pritam Naik
DI : Maninder Singh (Bunty)
Post Production : 3 Studio
Costumes : Nanu Fashion Designer
PRO : Ranjan Sinha, Brajesh mehar, Ramchandra Yadav
Music on : Worldwide Records









*सुपरस्टार खेसारीलाल और आकांक्षा पुरी स्टारर गाना "लाल घघरी" ने मचाया धमाल, रिलीज़ के साथ ही हुआ वायरल*भोजपुरी सिने जगत ...
03/10/2025

*सुपरस्टार खेसारीलाल और आकांक्षा पुरी स्टारर गाना "लाल घघरी" ने मचाया धमाल, रिलीज़ के साथ ही हुआ वायरल*

भोजपुरी सिने जगत में अपने सुर और अंदाज़ से हर बार धमाल मचाने वाले सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर कब्ज़ा कर लिया है। इस बार उनकी जोड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री आकांक्षा पुरी के साथ बनी है और दोनों का नया गाना “लाल घघरी” रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है। सुर म्यूज़िक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज़ यह गाना कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज़ पार कर गया और ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाने की ओर बढ़ रहा। गाने का म्यूजिक, बोल और सबसे खास खेसारीलाल और आकांक्षा की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=Ajdy4zbmX3c

गाने “लाल घघरी” की सबसे बड़ी ताकत है इसका मस्तीभरा मूड और जोशीला म्यूजिक, जिसे सुनते ही श्रोता झूम उठते हैं। खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज की आवाज़ ने गाने को और खास बना दिया है। वहीं गाने के बोल श्याम जी श्याम ने लिखे हैं और संगीत दिया है आर्या शर्मा ने। इस गाने की कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है, जिसमें खेसारी और आकांक्षा की केमेस्ट्री देखते ही बनती है। वीडियो में दोनों कलाकारों की एनर्जी और रोमांटिक केमेस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।

गाना फिल्म “अग्निपरीक्षा” का हिस्सा है, जिसका निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया है और निर्माता हैं सुरेंद्र यादव। फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है जबकि सिनेमैटोग्राफी आर. आर. प्रिंस ने संभाली है। फिल्म के अन्य तकनीकी पहलुओं में एडिटिंग जितेंद्र जितु ने की है और लाइन प्रोड्यूसर सुमित यादव एवं अमरेंद्र सिंह राजपूत हैं। गाने की शानदार शूटिंग और प्रोडक्शन क्वालिटी को दर्शकों ने खूब सराहा है। यह गाना न केवल फिल्म के लिए बल्कि भोजपुरी संगीत जगत के लिए भी एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।

गाने के रिलीज़ पर खेसारीलाल यादव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “लाल घघरी एक ऐसा गाना है जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगा। इसमें मस्ती, संगीत और एनर्जी सब कुछ है। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ मिले और मुझे खुशी है कि यह गाना रिलीज़ के साथ ही लोगों के दिलों में जगह बना रहा है।” वहीं आकांक्षा पुरी ने भी कहा कि खेसारीलाल के साथ काम करना बेहद खास अनुभव है और भोजपुरी इंडस्ट्री के दर्शकों का जो प्यार मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है।

इस गाने के मार्केटिंग विजय यादव और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी रंजन सिन्हा ने निभाई है, जबकि अमरजीत दास के प्रोडक्शन और महेंद्र यादव के क्रिएटिव विज़न ने इसे और निखारा है। सुर म्यूजिक के बैनर तले रिलीज़ हुआ “लाल घघरी” भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए एक और यादगार हिट गाना बनकर उभरा है। गाने की सफलता यह दर्शाती है कि भोजपुरी संगीत आज सिर्फ क्षेत्रीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश और विदेश में इसे उतना ही प्यार मिल रहा है। खेसारीलाल और आकांक्षा की जोड़ी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब स्टारडम और मेहनत मिलते हैं, तो मनोरंजन का धमाका तय होता है।

*खेत खलिहानों से निकल कर सूरज कुमार सिंह ने कॉर्पोरेट जगत में किया सारण का नाम रौशन*  बिहार की मिट्टी हमेशा ऐसे सपूत जन्...
02/10/2025

*खेत खलिहानों से निकल कर सूरज कुमार सिंह ने कॉर्पोरेट जगत में किया सारण का नाम रौशन*

बिहार की मिट्टी हमेशा ऐसे सपूत जन्म देती है, जो कठिनाइयों को अवसर में बदल देते हैं। सारण जिले के कराह गाँव के किसान परिवार में जन्मे सूरज कुमार सिंह की कहानी इसी जज़्बे की मिसाल है। गाँव की गलियों और खेत-खलिहानों से सीखी सादगी, धैर्य और ईमानदारी ने उनके जीवन की दिशा तय की। यही संस्कार आगे चलकर उनके संघर्षों और सफलताओं की असली पूँजी बने।
सुरज कुमार सिंह ने भारतीय नौसेना में 15 वर्षों तक सेवा देकर देश की सुरक्षा में योगदान दिया। नौसेना ने उन्हें अनुशासन, नेतृत्व और त्याग का सबक दिया, जिसे उन्होंने अपने जीवन के हर क्षेत्र में उतारा। रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखा और अपने पेंशन से कराह गाँव में निकुंभेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना कर सामाजिक मूल्यों को मजबूत किया।
मुंबई पोस्टिंग के दौरान उनका रुझान शेयर बाज़ार की ओर हुआ। शुरुआती वर्षों में घाटे सहने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। सीख को अवसर में बदलते हुए 2020 की महामारी के समय IPO मार्केट में ऐसी रणनीति अपनाई, जिसने उन्हें 100 करोड़ रुपये का मुनाफा दिलाया। यही नहीं, रियल एस्टेट सेक्टर में उन्होंने हिमालय ग्रुप के साथ कई सफल प्रोजेक्ट पूरे किए और 2023 में कर्णिका इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड को IPO के ज़रिये बाज़ार में उतारकर कंपनी को महज़ दो साल में 1100 करोड़ रुपये का मार्केट कैप दिला दिया। आज उनकी कंपनी देशभर में फैक्ट्रियाँ और DEE Hub रिटेल चेन चला रही है, जिससे हज़ारों युवाओं को रोज़गार मिल रहा है।
उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान मिला। 11 मई 2025 को उन्हें झारखंड में बिरसा मुंडा प्रतिष्ठित पुरस्कार और जून 2025 में दिल्ली सरकार की ओर से व्यापार रत्न पुरस्कार से नवाज़ा गया। इसके साथ ही वे देश के विभिन्न IIMs और प्रबंधन संस्थानों में युवाओं को प्रेरित करने के लिए गेस्ट स्पीकर के रूप में आमंत्रित होते हैं। खेत से कॉर्पोरेट बोर्डरूम तक का सफर सुरज कुमार सिंह की यह गाथा साबित करती है कि ईमानदारी, अनुशासन और संघर्ष ही असली सफलता की कुंजी है। यह सिर्फ़ एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखते हैं।

KANGAN MAI KE - FIRST LOOK - TEASER COMING SOONProducer: Ratnakar KumarDirector: Parag PatilCo Producer: Nivedita KumarP...
01/10/2025

KANGAN MAI KE - FIRST LOOK - TEASER COMING SOON
Producer: Ratnakar Kumar
Director: Parag Patil
Co Producer: Nivedita Kumar
Presents : Ratnakar Kumar & Jitender Gulati
Executive Producer : Kuldeep Shrivastava
Writer : Arbind Tiwari
DOP : R R Prince
Banner ​:​ Worldwide Records Limited
Starcast : Mahi Shrivastava, Awadhesh Mishra, Vinit Vishal, Anita Rawat, Pushpendra Kumar, Soni Raj, C Maurya, Pooja Dubey, Sweety Ojha, Shweta Pandey.
Singer : Indu Sonali , Priyanka Singh, Alok Kumar, Sugam Singh
Lyrics : Pyarelal Yadav, Amresh Bhatt, Om Jha, Rajesh Pandey
Music : Om Jha
Action : Hiralal Yadav
Choreographer: Kaanu Mukherjee
Art : Milind Singh
Line Producer : Mahesh Upadhyay
Stills : Ram Kishan
Costumes : Nanu Fashion Designer
Editor : Abhinav Mishra
DI : Indardev Yadav
Background Music : Raja
V.F.X : Omprakash Yadav
Post Production : Eye Focus (Dinesh-Vijay)
PRO : Ranjan Sinha, Brijesh Mahar, Ramchandra Yadav
Music on : Worldwide Records


patil.style.cinemaa




*राहुल शर्मा, मेघाश्री व कुणाल सिंह स्टारर फिल्म "मांग भरी सजना" का भव्य ट्रेलर रिलीज़, प्रदीप के. शर्मा और राहुल शर्मा ...
30/09/2025

*राहुल शर्मा, मेघाश्री व कुणाल सिंह स्टारर फिल्म "मांग भरी सजना" का भव्य ट्रेलर रिलीज़, प्रदीप के. शर्मा और राहुल शर्मा पर टिकी नज़रें*

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नया धमाका करने जा रही है बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. की आगामी फिल्म “मांग भरी सजना”। हाल ही में इसका भव्य ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर ली है। भावनात्मक सामाजिक-परिवारिक ड्रामा पर आधारित इस फिल्म को निर्देशक राकेश त्रिपाठी ने बड़े ही सधे हुए अंदाज़ में प्रस्तुत किया है।

लिंक : https://youtu.be/VaJrxa2HKvw?si=s1yhskaEzwRgKcpj&sfnsn=wiwspwa

फिल्म के निर्माता प्रदीप के. शर्मा ने हमेशा ही भोजपुरी सिनेमा को गुणवत्तापूर्ण और पारिवारिक मनोरंजन देने की परंपरा को आगे बढ़ाया है। “मांग भरी सजना” में भी उन्होंने वही दृष्टिकोण अपनाया है। उनकी मानें तो भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि सामाजिक संदेश देने का भी सशक्त जरिया बन चुका है। प्रदीप शर्मा ने कहा कि इस फिल्म में परिवार, रिश्ते और मूल्यों को बहुत खूबसूरती से पिरोया गया है, जो दर्शकों को गहराई से जोड़ने का काम करेगा।

वहीं, फिल्म के नायक राहुल शर्मा इस बार एक जाबांज आशिक के किरदार में नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर में उनका एक्शन, इमोशन और रोमांस दर्शकों को बेहद प्रभावित कर रहा है। राहुल शर्मा ने बताया कि यह फिल्म उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है क्योंकि इसमें उन्हें एक साथ कई रंगों को जीने का मौका मिला। वे कहते हैं, “इस फिल्म में सिर्फ प्रेम कहानी ही नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी, संघर्ष और परिवार के लिए त्याग का भाव भी है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे किरदार से जरूर जुड़ाव महसूस करेंगे।”

फिल्म में मेघाश्री और कुणाल सिंह के साथ-साथ देव सिंह, रोहित सिंह (मटरू), विनीत विशाल, मोना राय, प्रकाश जैस जैसे कलाकारों ने भी अपनी अदाकारी से इसे और मजबूती दी है। गीतों को आशुतोष तिवारी, शेख मधुर और धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि सुरों का जादू विजय चौहान, शिल्पी राज, साजन मिश्रा, संध्या सरगम सहित कई लोकप्रिय गायकों ने बिखेरा है। संगीतकार साजन मिश्रा ने धुनों को दिलकश अंदाज़ में तैयार किया है।

फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद खुद निर्देशक राकेश त्रिपाठी ने लिखे हैं। छायांकन की बागडोर महेश वेंकट ने संभाली है, जिनकी कैमरा वर्किंग से ट्रेलर में हर फ्रेम और भी आकर्षक बना है। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

कुल मिलाकर, “मांग भरी सजना” अपने सशक्त निर्देशन, गहरी कहानी और प्रदीप के. शर्मा जैसे दूरदर्शी निर्माता तथा राहुल शर्मा जैसे दमदार अभिनेता के कारण भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मील का पत्थर साबित होने जा रही है। दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

*डिंपल सिंह और राहुल दोस्त की मेजबानी में भोजपुरी का पहला भव्य रियलिटी शो “प्यार का पंचायत”, 2026 में होगा रिलीज़* भोजपु...
16/09/2025

*डिंपल सिंह और राहुल दोस्त की मेजबानी में भोजपुरी का पहला भव्य रियलिटी शो “प्यार का पंचायत”, 2026 में होगा रिलीज़*

भोजपुरी इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार एक बड़े पैमाने पर रियलिटी शो बनने जा रहा है। “प्यार का पंचायत” नामक यह शो 2026 में टीवी और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म दोनों पर लॉन्च होगा। शो में 16 प्रतियोगी शामिल होंगे, जो प्यार, दोस्ती और विभिन्न रोमांचक चुनौतियों में अपनी क्षमता साबित करेंगे। इसका अंदाज़ एमटीवी के पॉपुलर शो “स्प्लिट्सविला” जैसा होगा। शो की मेज़बानी भोजपुरी स्टार्स डिंपल सिंह और राहुल दोस्त करेंगे, जबकि निर्देशन का जिम्मा बंटी दुबे और सुनील मझी संभालेंगे। प्रोडक्शन की कमान एआर7 एंटरटेनमेंट के पास है और प्रोडक्शन मैनेजर अजय निगम होंगे।

भोजपुरी सिनेमा लंबे समय से अपनी फिल्मों और गानों के जरिए दर्शकों का दिल जीतता रहा है, लेकिन रियलिटी शो के मामले में अब तक यह इंडस्ट्री पिछड़ी रही। दर्शक अक्सर पूछते थे कि जब हिंदी में एमटीवी या बिग बॉस जैसे शो आ सकते हैं तो भोजपुरी में क्यों नहीं। इस कमी को पूरा करने के लिए अब प्रोडक्शन हाउसेस आगे आए हैं। “प्यार का पंचायत” न केवल रोमांच और प्रतियोगिता का मंच बनेगा, बल्कि यह भोजपुरी भाषा, संस्कृति और पहचान को भी सामने लाएगा। इससे भोजपुरी युवाओं को वही उत्साह और मनोरंजन मिलेगा जो वे हिंदी शो देखकर अनुभव करते हैं।
“प्यार का पंचायत” के बाद, एआर7 फिल्म्स ने एक और बड़े शो की घोषणा की है जो बिग बॉस के फ़ॉर्मेट पर आधारित होगा। इसमें 15 कलाकार और 4 निर्देशक होंगे, जबकि एक बड़े भोजपुरी अभिनेत्री बतौर होस्ट नजर आएंगे। इस शो की शूटिंग जुलाई 2026 में उत्तर प्रदेश में शुरू होगी और सेट को भव्य रूप देने की तैयारी जारी है। विजेता को 11 लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। निर्माताओं का मानना है कि ये दोनों शो भोजपुरी इंडस्ट्री को नई ऊर्जा देंगे और दर्शकों को पहली बार अपनी मातृभाषा में रियलिटी टीवी का शानदार अनुभव कराएंगे।

*सत्ता–संघर्ष की कहानी कहती खेसारीलाल यादव और अपर्णा मलिक की फिल्म “अवैध” का धांसू ट्रेलर रिलीज़*भोजपुरी सिनेमा के सुपरस...
15/09/2025

*सत्ता–संघर्ष की कहानी कहती खेसारीलाल यादव और अपर्णा मलिक की फिल्म “अवैध” का धांसू ट्रेलर रिलीज़*

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म “अवैध” का ट्रेलर रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इस फिल्म में उनके अपोजिट अपर्णा मलिक फीमेल लीड में नजर आ रही हैं। यह फिल्म सत्ता, संघर्ष और सिस्टम की जटिलताओं को दर्शाती है। फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा हैं और सह-निर्माता शाम्भवी झा हैं। फिल्म का निर्देशन नीरज रणधीर ने किया है जबकि कहानी और पटकथा प्रवीण चंद्रा ने लिखी है। संवाद लेखन का जिम्मा प्रवीण चंद्रा और अभिषेक चौहान ने संभाला है।

ट्रेलर में खेसारीलाल यादव एक दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं, जो भ्रष्ट व्यवस्था और सत्ता की चालों से भिड़ता है। उनके संवाद और एक्शन सीन्स दर्शकों को गहरी छाप छोड़ते हैं। यह फिल्म बताती है कि जब इंसान के हक और न्याय पर हमला होता है तो वह किस हद तक जाकर लड़ सकता है। खेसारीलाल यादव ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए खास है क्योंकि यह मनोरंजन के साथ-साथ समाज को एक मजबूत संदेश भी देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इस फिल्म को खुले दिल से अपनाएँगे।

वहीं, ट्रेलर में अपर्णा मलिक ने भी अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। उनका फिल्म में एक अहम किरदार है। अपर्णा ने बेहद कम समय में अपने अभिनय कौशल को खूब बढ़ाया है और यही वजह है कि आज वे इस महत्वपूर्ण फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ नजर आ रही हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है। मैंने इसके लिए बहुत सारी तैयारियां भी है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है और मेरी भूमिका भी लोगों को पसंद आए, यही कामना है।

लिंक : https://youtu.be/W2cY-qdV4R4?si=6mtzHhkN_9BcnvLl

राजघराना फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा का मानना है कि “अवैध” भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल कर सकती है। राजनीति, ड्रामा और एक्शन से भरपूर यह फिल्म आने वाले महीनों में रिलीज़ होगी। दर्शकों में इस फिल्म के प्रति खासा उत्साह है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को हजारों व्यूज़ मिल चुके हैं। अब सभी की निगाहें इसके ग्रैंड रिलीज़ पर टिकी हैं। “अवैध” सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज की उन परतों को भी सामने लाती है जो अक्सर अनदेखी रह जाती हैं।

आपको बता दें कि फिल्म में खेसारी लाल यादव, अपर्णा मलिक, यामिनी सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, केके गोस्वामी, पदम सिंह, देव सिंह, महेश राजा, प्रेम दुबे, सैकत चटर्जी अष्टभुजा मिश्रा, निशा तिवारी, सुबोध सेठ, बी.एन. पटेल, सोनू पांडे, नीरज यादव, ओपी कश्यप, आर नरेंद्र, राज मोर्या, मनीष आनंद, प्रभु देव, सिद्धांत सिंह, रूपा सिंह, तन्मय तिवारी, आशीष यादव, ख़ुशी यादव, नम्रता सिंह, अंजलि भारती, सौम्या, काजल, चांदनी शर्मा, रंजन सिन्हा, अभय कुमार झा, नगीना यादव, अर्जुन यादव, प्रदीप शर्मा, सुनील सिन्हा टुन्नी, अभिषेक चौहान, नूर आलम राज कुमार, अरुण, राम बाबू झा, रवि बबलु, विनोद यादव, कुणाल ठाकुर, सरविंद कुमार, रागनी कश्यप, राकेश कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अतिथि भूमिका अंजना सिंह भी हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। स्क्रीन प्ले धर्मेंद्र सिंह, डीओपी आर आर प्रिंस, संपादक संतोष हरवड़े, डीआई रोहित सिंह (युग मोशन पिक्चर), पोशाक डिजाइनर विद्या विष्णु, संगीत बापी टुटुल/कृष्णा बेदर्दी/पप्पू श्रीवास्तव और गीतकार संदीप नाथ/कृष्णा बेदर्दी/दिवंगत ब्रिशकिशोर दुबे, इरशाद खान हैं। फिल्म के गाने को आवाज खेसरी लाल यादव, कृति सागथिया, कल्पना पटवारी, देव राठौड़ आदि ने दिया है। कोरियोग्राफर: कन्नू मुखर्जी/रिकी गुप्ता/सोनू प्रीतम हैं।

*भव्यता और भक्ति का अद्भुत समागम वाली फिल्म "नौ देवी नव दुर्गा” का ट्रेलर हुआ वायरल* *एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. से बनी ...
15/09/2025

*भव्यता और भक्ति का अद्भुत समागम वाली फिल्म "नौ देवी नव दुर्गा” का ट्रेलर हुआ वायरल*

*एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. से बनी फिल्म "नौ देवी नव दुर्गा” इस नवरात्रि होगा भोजपुरी दर्शकों के विशेष उपहार*

एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी बहुचर्चित फिल्म “नौ देवी नव दुर्गा” का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। भव्यता और भक्ति से सजे इस ट्रेलर को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। लाखों व्यूज के साथ सोशल मीडिया पर यह ट्रेलर चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म का निर्माण रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी संजय श्रीवास्तव ने निभाई है। इस फिल्म के ट्रेलर में देवी दुर्गा के रूप में रिंकू घोष ने अपनी अदाकारी से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं आस्था सिंह और देव सिंह भी अपने दमदार अभिनय से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

ट्रेलर को लेकर निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि “नौ देवी नव दुर्गा” केवल एक धार्मिक फिल्म नहीं है, बल्कि यह भव्यता और भक्ति का अद्भुत संगम है, जिसमें मां दुर्गा की गाथा को आधुनिक आस्था से जोड़ते हुए समाज को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह दर्शकों ने ट्रेलर को सराहा है, उसी तरह पूरी फिल्म को भी अपार प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।

फिल्म “नौ देवी नव दुर्गा” की कहानी मां दुर्गा की गाथा को आधुनिक आस्था से जोड़कर प्रस्तुत करती है। इसे सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखा है। निर्माता रौशन सिंह का कहना है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और धार्मिक आस्था का भी संदेश देती है। उनका दावा है कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ जाएगी

लिंक : https://youtu.be/pI1D4S0JD8w?si=M7onxkAWGOn1afoG

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में रिंकू घोष और रितेश उपाध्याय नजर आएंगे। इनके साथ आस्था सिंह, समरथ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, देव सिंह, रूपा मिश्रा, श्रद्धा नवल और सोनिया मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। इसके अलावा राजेश टोमेरा, महिमा सिंह, पल्लवी सिंह, रितु चौहान, तोशी द्विवेदी, रचना सिंह, माधवी श्री, अखिलेश वर्मा, अनीता ओझा, अनामिका पांडे, सोनी राज, जे पी सिंह और अवधेश मुखिया भी फिल्म में खास संदेश देते नजर आएंगे।

रिंकू घोष और आस्था सिंह ने कहा कि “नौ देवी नव दुर्गा” हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि माता रानी की भक्ति और आस्था को समर्पित एक विशेष साधना है। इस फिल्म के माध्यम से हमने कोशिश की है कि देवी दुर्गा की शक्ति और उनके संदेश को लोगों तक पहुँचाया जाए। हमें भरोसा है कि दर्शक इस फिल्म को देखकर भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे और इसे अपना आशीर्वाद देंगे।

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ओम झा और आदर्श सिंह ने निभाई है। गीतों को लिखने में शेखर मधुर, राकेश निराला, विनय निर्मल, ओम झा, न्यू नागेंद्र यादव और शुभदयाल सोहरा ने योगदान दिया है। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म का ट्रेलर जिस तरह दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है, उससे यह उम्मीद की जा रही है कि इस नवरात्रि भोजपुरी दर्शकों के लिए यह एक खास धार्मिक और सांस्कृतिक उपहार साबित होगी।

*एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. की अपकमिंग फिल्म "नौ देवी नव दुर्गा” का फर्स्ट लुक आउट"*भोजपुरी सिनेमा में देवी गीत और धार्म...
07/09/2025

*एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. की अपकमिंग फिल्म "नौ देवी नव दुर्गा” का फर्स्ट लुक आउट"*

भोजपुरी सिनेमा में देवी गीत और धार्मिक कथाओं पर आधारित फिल्मों का हमेशा ही दर्शकों के बीच खास स्थान रहा है। इसी कड़ी में अब एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. लेकर आया है अपनी भव्य धार्मिक फिल्म “नौ देवी नव दुर्गा”। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी आउट कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दर्शक पोस्टर देखकर ही फिल्म की भव्यता और इसके भक्ति भाव से ओतप्रोत संदेश को महसूस कर पा रहे हैं।

फिल्म “नौ देवी नव दुर्गा” का निर्माण रौशन सिंह के प्रोडक्शन हाउस से किया जा रहा है। निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं, जबकि शार्मिला आर. सिंह सह-निर्माता के रूप में जुड़ी हैं। फिल्म की कहानी सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने मिलकर लिखी है, जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजिक चेतना का भी संदेश देने वाली है। रौशन सिंह ने फर्स्ट लुक के मौके पर कहा कि “नौ देवी नव दुर्गा” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के जरिए नवरात्रि और देवी शक्ति की महिमा को बड़े पर्दे पर साकार करने की कोशिश की गई है, ताकि दर्शक न सिर्फ मनोरंजन करें बल्कि अपनी संस्कृति और परंपरा से भी गहराई से जुड़ सकें।

फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार रिंकू घोष और रितेश उपाध्याय नजर आने वाले हैं। इनके साथ आस्था सिंह, समरथ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, देव सिंह, रूपा मिश्रा, श्रद्धा नवल और सोनिया मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा राजेश टोमेरा, महिमा सिंह, पल्लवी सिंह, रितु चौहान, तोशी द्विवेदी, रचना सिंह, माधवी श्री, अखिलेश वर्मा, अनीता ओझा, अनामिका पांडे, सोनी राज, जे पी सिंह और अवधेश मुखिया जैसे कई चर्चित चेहरे भी इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को खास संदेश देने वाले हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

संगीत की बात करें तो फिल्म का म्यूजिक ओम झा और आदर्श सिंह ने तैयार किया है। इसके गीतों को लिखने में शेखर मधुर, राकेश निराला, विनय निर्मल, ओम झा, न्यू नागेंद्र यादव और शुभदयाल सोहरा ने अपना योगदान दिया है। फर्स्ट लुक से ही यह साफ जाहिर हो रहा है कि फिल्म के गाने खास तौर पर नवरात्रि और देवी पूजन के अवसर पर भक्ति रस से सराबोर करने वाले हैं।

फिल्म के तकनीकी पक्ष पर भी खास ध्यान दिया गया है। सिनेमाटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह ने संभाली है जबकि एडिटिंग का जिम्मा गुर्जेंट सिंह के पास है। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी की है और बैकग्राउंड स्कोर असलम सुरती ने दिया है। SRK Music के बैनर तले जारी फर्स्ट लुक से ही यह स्पष्ट है कि “NAU DEVI NAV DURGA - नौ देवी नव दुर्गा” न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि दर्शकों को भारतीय संस्कृति और परंपरा से भी जोड़ने का काम करेगी। फिल्म भक्ति, विश्वास और आदर्श मूल्यों के संदेश के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई मिसाल कायम करने की दिशा में बढ़ रही है। दर्शक इसके ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

SRK MUSIC PRIVATE LIMITED Presents"NAU DEVI NAV DURGA - नौ देवी नव दुर्गा" - FIRST LOOKCast : Rinku Ghosh, Ritesh Upadhy...
05/09/2025

SRK MUSIC PRIVATE LIMITED Presents
"NAU DEVI NAV DURGA - नौ देवी नव दुर्गा" - FIRST LOOK
Cast : Rinku Ghosh, Ritesh Upadhyay, Astha Singh, Samarth Chaturvedi, Vinod Mishra, Dev Singh, Rupa Mishra, Shraddha Naval, Sonia Mishra, Rajesh Tommera, Mahima Singh, Pallavi Singh, Ritu Chauhan, Toshi Dwivedi, Rachana Singh, Madhvi Shree, Akhilesh Verma, Anita Ojha, Anamika Pandey, Soni Raj, J P Singh, Awdhesh Mukhiya etc.
Producer : Roshan Singh
Director : Sanjay Srivastava
Co - Producer : Sharmila R Singh
Writer : Surendra Mishra, Vivek Mishra
Music : Om Jha, Adarsh Singh
Lyrics : Shekhar Madhur, Rakesh Nirala, Vinay Nirmal, Om Jha, New Nagendra Yadav, Shubhdayal Sohra
DOP : Siddharth Singh
Editor : Gurjent Singh
Choreographer : Kanu Mukherjee
Background : Aslam Surti
Post Production : Humming Bird VFX
Sound Studio : 3 Studio
Production Team : Jitendra Gour, Siddharth Mishra
Stills : Pankaj Singh
PRO : Ranjan Sinha, Akhilesh Singh
Poster Design : Narsu
Costume : Vidya Vishnu
Music : SRK Music

*एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. से निर्मित फिल्म “मेहमान” का फर्स्ट लुक आउट, ट्रेलर 31 अगस्त को*निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्म...
29/08/2025

*एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. से निर्मित फिल्म “मेहमान” का फर्स्ट लुक आउट, ट्रेलर 31 अगस्त को*

निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह एक बार फिर से भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. से निर्मित उनकी फिल्म “मेहमान” का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आगामी 31 अगस्त, रविवार सुबह 6:30 बजे SRK MUSIC के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में भोजपुरी युवा स्टार अरविंद अकेला ‘कल्लू’ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में दर्शना बनिक और पूजा ठाकुर के बीच कल्लू एक बक्शा लेकर बैठे हैं, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि फिल्म काफी मनोरंजक होने वाली है।

फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि “फिल्म ‘मेहमान’ केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि एक सर्तक संदेश भी देने वाली है। दर्शकों को यह फिल्म एक नई सोच और बेहतरीन प्रस्तुति का अनुभव कराएगी।” उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने फिल्म को बड़े कैनवास पर तैयार किया है। उम्मीद है दर्शकों को बेहद पसंद आएगी।

फिल्म के मुख्य अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि “मेरे लिए ‘मेहमान’ बेहद खास फिल्म है। इसमें मेरा किरदार चुनौतीपूर्ण है और दर्शक मुझे एक नए रूप में देखेंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को भरपूर प्यार देंगे।” तो निर्देशक लाल बाबू पंडित ने बताया कि “फिल्म समाज और परिवार के रिश्तों की गहराई को पेश करती है। कहानी मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करेगी। हमारी कोशिश है कि दर्शकों को एक यादगार सिनेमाई अनुभव मिले।”

आपको बता दें कि फिल्म का निर्माण एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है। इसके निर्माता रोशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह हैं, जबकि निर्देशन की कमान लाल बाबू पंडित ने संभाली है। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ दर्शना बनिक, पूजा ठाकुर, संजय पांडे, समरथ चतुर्वेदी, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, रामसुजान सिंह, बीना पांडे, संजीव मिश्रा, सोनू पांडे, स्वास्तिका, अनु पांडे, रिंकू आयुषी सहित कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का संगीत राजनीश मिश्रा, छोटे बाबा, प्रियांशु सिंह, आर. आर. पंकज, सरगम आकाश और कान्हा सिंह ने तैयार किया है। गीतों को मनोज भावुक, सुमित सिंह चंद्रवंशी, आशुतोष तिवारी, आर.आर.पंकज, प्रफुल्ल तिवारी, शुभम सिग्रीवाल, प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है। डीओपी साहिल जे अंसारीई, एडिटर जीतेन्द्र सिंह "जीतू", कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, कला राजीव शर्मा, पीआरओ रंजन सिन्हा और अखिलेश सिंह हैं।

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when First News Bhojpuri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share