Mini Metro Live

Mini Metro Live Hindi News Website Publishing True News

14/03/2026

सोनम वांगचुक रिहा हो गए हैं, लेकिन लद्दाख के सवाल अब भी ज़िंदा हैं।

करीब छह महीने बाद जेल से बाहर आए सोनम वांगचुक की रिहाई ने एक बार फिर वही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है —
अगर रिहाई ही होनी थी, तो इतनी लंबी हिरासत क्यों?

लद्दाख की लड़ाई सिर्फ एक व्यक्ति की रिहाई की नहीं, बल्कि
पूर्ण राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा,
और स्थानीय पहचान, जमीन व रोजगार की रक्षा की लड़ाई है।

सवाल अब भी वही है —
क्या लोकतंत्र में अपनी बात उठाना अपराध है,
या फिर यह संवैधानिक अधिकारों की वैध मांग है?

सोनम वांगचुक जेल से बाहर आ गए हैं,
मगर लद्दाख के सवाल अब भी सलाखों से बाहर जवाब मांग रहे हैं।

पटना,विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना की स्मृति में चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान, पटना और श्री साहि...
14/03/2026

पटना,विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कविवर सुरेन्द्र नाथ सक्सेना की स्मृति में चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान, पटना और श्री साहित्य कुंज, राँची के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 10-01-2025 को पाटलिपुत्र परिषद, चौक, पटना सिटी में एक भव्य काव्य-संध्या और पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कविवर सुरेन्द्र के ज्येष्ठ सुपुत्र तुषार कांति ने बताया कि इस कार्यक्रम में कविवर सुरेन्द्र के काव्य-ग्रंथ 'विष-बाण', उनकी सुपुत्री मनीषा सहाय सुमन द्वारा साहित्य संवाहक पत्रिका का उन पर आधारित विशेषांक तथा उनके सुपुत्र पीयूष कांति के ग़ज़ल-संग्रह 'तिश्नगी रह गई' का लोकार्पण तथा एक कवि-सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। कवि-सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि भगवती प्रसाद द्विवेदी करेंगे तथा कमलनयन श्रीवास्तव, प्रेम किरण, गोरख प्रसाद मस्ताना, मधुरेश शरण, डा. आरती कुमारी समेत कई प्रख्यात कवि-कवयित्रियां काव्य-पाठ करेंगे।

13/03/2026

कर्तापन का त्याग और ज्ञान का स्वीकार — यही गीता का सार है।

जब मनुष्य यह समझ लेता है कि
“मैं कर्ता नहीं, केवल निमित्त हूँ”
तभी अहंकार और भय दोनों समाप्त हो जाते हैं।

भगवान Krishna का संदेश यही है कि
कर्म करते रहो, पर फल का अहंकार मत लो।

जब ज्ञान जीवन में उतर जाता है तो
कर्म योग बन जाता है,
भाव भक्ति बन जाता है
और समझ ज्ञान योग बन जाती है।

यही गीता का गहरा दर्शन है।

आप क्या सोचते हैं?
अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।

डिस्क्लेमर:सबसे पहले तो जो लोग रुढि वादी विचारो को है जिनके लिए इश्वर से बड़ा समाज है वो इस लेख से दूर रहे तो बेहतर होगा ...
11/03/2026

डिस्क्लेमर:

सबसे पहले तो जो लोग रुढि वादी विचारो को है जिनके लिए इश्वर से बड़ा समाज है वो इस लेख से दूर रहे तो बेहतर होगा क्योंकि बहुत सारे लोगो को ओशो को सुनना अच्छा लगता तो है मगर वो उसे फॉलो नही करते, हिंदूवादी लोग भी सब नही लेकिन बहुसंख्यक समाज कृष्ण और भगवद गीता को सिर्फ किताब तक समेट लिए है वो भी इससे दूर रहे।

प्रेम
सम्भोग और शादी
क्या पराई स्त्री/पुरुष से सम्भोग उचित है या नही (शादी के बाद) ?


सबसे पहले प्रेम क्या है :- आप में से कुछ लोग कहेंगे जिसके बिना रहा न जाए या फिर आपके हिसाब और भी कई सारी व्याख्या हो सकती है , घंटो फोन पर बातें करना , मिलने की चाह कुछ पाने का जुनून यही सब होगा क्यों यही सोच रहे हैं ना ?

मगर ये सब लगाव है एक अट्रैक्शन एक जरूरत है एक समझौता है एक भूख है और कुछ भी नही अरे वो तेरी वाली को उसके साथ देखा था बस मोहब्बत खत्म और इंतकाम शुरू वो बेवफा हो गया या फिर और भी शब्द होंगे दिमाग में मगर सवाल अब भी खड़ा है की मोहब्बत का सही मतलब है क्या ? आखिर मोहब्बत है क्या ? मुझे पता है की वेलेंटाइन बाबा को गए समय गुजर चुके हैं और आजकल ब्रेकअप का जमाना चल रहा होगा ! बहरहाल आपको और ज्यादा बोर न करते हुए सीधे मुद्दे पर आते है की मोहब्बत क्या है ?

तो मोहब्बत असल में एक एहसास है , किसी की याद आते ही ये चेहरा गुलाबी हो जाए , मिलिए मत मिलिए साथ में रहो या बहुत दूर लेकिन यह एहसास बरकरार रहना चाहिए , बाते हो या न हो, न मिलने की आस हो न कुछ पाने चाह बस वो एहसास महसूस होना चाहिए , मोहब्बत खुशी देती है गम नही , मोहब्बत चेहरे पर नूर लाती है कुंठा नही , आपको यह कारण भी पता ही न हो की फलाने व्यक्ति से आप मोहब्बत करते क्यों है ? फलाने व्यक्ति में है क्या ? कारण मोल भाव गुण दुर्गुण तो किसी सामान खरीदते वक्त हम देखते हैं मोहब्बत में नही । तो क्या यह एहसास आपको किसी के लिए कभी महसूस हुआ मेरे ख्याल से नही यहां तो लोग मेरा वाला उसको देख रहा था ले लात दे घुसा और ऐसा नही करते तो बेवफाई के गीत गाते है, sad songs सुनते हैं और सुनाते है अरे बबुआ तुमको मोहब्बत हुआ ही नहीं है तुम तो सिर्फ आकर्षण में पड़े हो बहरहाल अब आप में से कितने लोगो को मोहब्बत हुई है , कितने लोगो को आकर्षण ये निर्णय मैं आप पर ही छोड़ देता हु , तो मोहब्बत क्या है अगर इसको एक लाइन में कहना हो तो मोहब्बत एक एहसास है , ऊपर की लाइनों में व्याख्या मौजूद है. इस पर ओशो रजनीश ने कहा है की व्यक्ति को उसी से प्रेम होता है जिस गुण की कमी उसमे है इसको और ज्यादा अगर व्याख्या करे तो partnership कैसे बनता है जो आपमें नही है वो आप सामनेवाले में ढूंढते है जो आपकी भावनायो की समझ रखता हो जो आपकी कद्र करता हो जो व्यक्ति बिना इसके की इसमें मेरा क्या फायदा इसको हटाकर आपसे लगाव रक्खे मतलब वो आपसे प्रेम करता है. यहाँ पर मिल्न या सम्भोग सर्वोपरि नही है यहाँ पर सिर्फ और सिर्फ बिना मतलब का सामने वाले का भला सोचना और करना ही प्रेम है कोई आस नही उससे की वो आपके लिए कुछ करता है या नही ? आपके मोबाइल का रिचार्ज किया या नही आपके खर्चे उठाने में सक्षम है या नही इन सबसे कोई लेना देना नही सिर्फ प्रेम और यही प्रेम आपको पवित्रता के अनंत सागर में ले जाता है. ऐसा कोई मिल जाए तो वो मोक्ष के समान है लेकिन दोनों ही तरफ से ये समर्पण का भाव आना मुश्किल है और ऐसा हुआ तो समझो प्यार समझो प्यार .



सम्भोग और शादी : इस विषय पर पहले मै डर रहा था मगर अन्दर से आवाज आई सत्य है तो लिख डाल डर किस बात का ? जिसका सारथि कृष्ण हो वो अगर डर गया तो समझो मर गया

तो आइये समझते हैं सम्भोग है क्या ?

सम्भोग एक ऐसी क्रिया है जीसमे आप संतान उत्पति के लिए किसी स्त्री/पुरुष से संसर्ग करते हैं ऐसा रुढ़िवादी विचार धारा के लोग सोचते हैं। सत्य यह है की सम्भोग एक आनंद की क्रिया है, एक जरूरत है, एक सांसरिक सुख को भोगने की, एक आनंद है जो आपको सम्भोग से समाधि की ओर ले जाता है।

संतान उत्पति तो प्राकितिक देन है जो की इस आनंद से उत्प्पन हुई। हम सब कभी ना कभी किसी पर ये तंज करते हैं की फलाना तो अपने माँ बाप के मनोरंजन का नतीजा है फिर तुम क्या हो ? सब तो वही है इस क्रिया में आनंद किसको नही आया ? फिर संतान उत्पति या आनंद, आखिर क्या है सम्भोग ? सोचिये !

वास्तव में सम्भोग शारीरिक जरूरत है शरीर खत्म जरूरत खत्म। इसमें कई बार लोगो ने पूछा है की

क्या पराई स्त्री/पुरुष से सम्भोग उचित है या नही (शादी के बाद) ?

उत्तर हां भी है और नहीं भी बड़ा सवाल यह है की क्या आप उससे प्रेम करते हैं ? या करते थे ? या फिर सिर्फ आकर्षण है।

अगर आकर्षण है तो ये नाजायज है और इसको नाजायज रिश्ता ही समझा जाएगा। क्योंकि पैसे देकर सम्भोग करना किसी को किसी वस्तु या नौकरी में पदौन्नति के लिए सम्भोग के लिए जबरदस्ती करना एकदम नाजायज है।

अपने शारीरिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए जो व्यक्ति इस कृत्य में संलग्न हुआ समझो वो किसी भी स्त्री/पुरुष से प्रेम नही करता ऐसे लोग दुर्योधन से भी खतरनाक है। इनसे जितना जल्दी हो दूर भागिए। अब बड़ा सवाल यह है की कब यह जायज का रूप लेगा और नैतिक हो जाएगा ?

तो उत्तर है आपने किसी से प्रेम किया तो, मगर उसको सामजिक रूप ना दे पाए हो, बाद में अगर दोनों ने अपनी सहमती से सम्भोग कर भी लिया तो इसमें कोई गलत बात नही। मगर प्रेम हुआ था या आकर्षण ये बड़ा सवाल है ? इसमें 98% लोग आकर्षण से ग्रस्त है। इसलिए सामाजिक नियम में यह लागू कर दिया गया की जो भी व्यक्ति पर स्त्री से सम्भोग करते देखा गया वो चरित्रहीन है।

मगर इसमें 2% वाले लोग भी फंस से जाते हैं. ओशो ने कहा है प्रेम प्राकृतिक व्यवस्था है और शादी सामजिक तो फिर प्रेम जिससे हुआ शादी उससे कर ही डालो मगर कई बार हमें यह पता ही नही चलता की हम अमुक स्त्री/पुरुष से प्रेम करते थे।

परिणाम शादी के बाद प्रेम की आस, उस वक्त सारे बंधन टूट जाते हैं प्राकृतिक व्यवस्था के सामने शादी छोटी परनी ही है। और पर ही जाती है। समाज इसे गलत कह दे मगर आपने ऐसा करके कोई पाप नही किया है।

मगर रोज किसी दुसरे स्त्री/पुरुष से जिसको प्रेम हो जाए वो चरित्रहीन व्यक्ति है। उससे दुरी बनाइए, लेख पढकर आप व्यभ विचार/सम्भोग के लिए प्रेम का स्वांग भी रचा सकते हैं। लेकिन प्रेम आप कर नही सकते ये तो हो जाता है। शादी के बाद वही स्त्री या पुरुष अपने प्रेम की और ताकते है जिन्हें व्यस्था विवाह से शादी तो कहीं और कर ली मतलब व्यवस्था विवाह के चपेट में आ गये।

फिर आपने संतान भी उत्पन कर लिया हो तो प्रकृतिक रूप से वो संतान नाजायज है। इस पर फिर से ओशो के विचार मेल खा गये। उन्होने भी ऐसा ही कहा है।

संतान उत्पति के बाद आपका पार्टनर आपकी कदर नही करता। आपको संतुष्ट नही करता उस स्थिति में आप अपने पुराने प्यार को याद कर आंशु बहाते है। और वो भी ऐसा ही करता है। एक दिन आप उसको फोन लगाते हैं या किसी माध्यम से सम्पर्क करते फिर दोनों ही त्रस्त जोड़े जो प्राकृतिक प्रेमी थे वो सम्भोग की पर्क्रिया भी करते हैं। जो बिलकुल ही जायज है और जब वो ऐसा करते है तब उन दोनों को ही संतुष्टि का एहसास भी होता है। क्योंकि वो एक दुसरे के शारीरिक जरूरत को खूब पहचानते है और यहाँ से उत्पन होता है उनके लिए सामजिक दबाब का लेकिन वो अपनी संतुष्टि के लिए बार बार ऐसा करते ही रहते हैं।

दबाब या बंधन में अगर रुक गये फिर बिमारी और न जाने उस संतुष्टि के अभाव में आपको दिल से जुडी बीमारियाँ और भी बहुत कुछ घेर लेगा ( आज का मॉडर्न साइंस या विज्ञानं भी सम्भोग में संतुष्टि या कमी पर बहुत साड़ी शारीरिक समस्याओं को बताता है जैसे चिड़चिड़ापन या फिर कई ऐसे शारीरिक लक्षण जैसे औरतो के वजाइना में पथरी का होना या फिर पुरषो में प्रोस्टेट कैंसर हो जाना बहुत सारे असाध्य रोगो का होना )

इसलिए सामजिक नियम को अगर एक बार आपने लाँघ कर प्रकृतिक सुख भोग लिया हो फिर आपको कोई भी दूसरा पुरुष/स्त्री आपको सम्भोग की क्रिया में कभी भी संतुष्ट नही कर पाएगी/पायेगा क्योंकि प्रकृतिक व्यवस्था से बड़ी कोई व्यवस्था नही और जब आप प्रकृतिक व्यवस्था को छोड़ेंगे मतलब भगवान् को छोड़ने जैसा है।

फिर क्या होगा ?

कभी खत्म न होने वाली बीमारियों की शुरुआत इसलिए ये कदम बहुत भाड़ी पर सकता है आपको ! इसलिए जिससे शादी करे उसके प्रति समर्पित रहे नही तो प्रकीर्ति और सामजिक व्यवस्था के बिच एक द्वंध होगा। हारेगा न प्रकृति ना ही समाजिक बिच में पिसेंगे आप। इसलिए चक्की पिसिंग और पिसिंग।

बचने का मार्ग भी है अपना ध्यान प्रभु में लगा दीजिये अध्यात्म के मार्ग को चुन लीजिये मगर ये रास्ता उतना भी आसान नही क्योंकि अभी जिस समाज में रह रहे है वो सामजिक पति/पत्नी आपको चैन से जीने नही देते। फिर इश्वर का ध्यान कैसे होगा ? मार्ग है यहाँ भी, भगवद गीता और इससे भी आसान है फिर से उसके पास चले जाना उससे संसर्ग करना।

मगर हो सकता है की उसने ये मार्ग पहले ही चुन लिया हो फिर से आप फसेंगे परमात्मा की बनाई व्यस्था प्रेम से जिसने भी छेड़ छाड़ या खिलवाड़ किया उसका समय बड़ा ही खराब हो जाएगा।

उम्मीद है आप इससे यह तय कर पायेंगे की आपको प्रकृतिक सम्भोग चाहिए या सामाजिक। जिन जोड़ो ने प्रेम को समझ कर एक दुसरे को अपना लिया है। वो सुखी है जिसने लाइन क्रॉस किया और समाज को ताख पर रख कर करता ही रहा वो भी सुखी है। और जो व्यक्ति सही गलत और सामजिक उलझनों में फंसा वो समझो मर सा गया।

अब जिंदगी कहा है बस आप जिए जा रहे है।

इसलिए बहुत ही सोच समझ कर ही लाइन क्रॉस करे ये बहुत खतरनाक रास्ता है।

राधे राधे

10/03/2026
28/02/2026

“आज हर माता-पिता का एक ही सपना होता है —
अपने बच्चों का बेहतर भविष्य।”

“इसी सपने को साकार करने के लिए
आशा – द होप पब्लिक स्कूल
प्रस्तुत करता है
CBSE पाठ्यक्रम पर आधारित
आधुनिक एवं मूल्यपरक शिक्षा।”

“विद्यालय के संस्थापक, श्री अमरेंद्र,
स्वयं एक बोर्डिंग स्कूल में शिक्षित हुए…”

“क्योंकि उस समय उनके क्षेत्र में
कोई उपयुक्त विद्यालय उपलब्ध नहीं था।”

“घर से दूर रहने की चुनौतियाँ,
अनुशासन और संघर्ष —
इन सबका अनुभव उन्होंने स्वयं किया है।”

“इसीलिए, बेंगलुरु से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने के बाद
कॉर्पोरेट करियर के बजाय
उन्होंने अपने क्षेत्र खुटौना में
एक आदर्श रेज़िडेंशियल स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया।”

“वे बोर्डिंग जीवन की हर आवश्यकता को भली-भाँति समझते हैं…”

“संतुलित एवं स्वच्छ भोजन,”
“गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई,”
“सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण,”
“और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ।”

“विद्यालय की नई आधुनिक इमारत में उपलब्ध हैं —”

✔ कंप्यूटर लैब
✔ विज्ञान प्रयोगशाला
✔ विशाल खेल मैदान
✔ एवं सभी आवश्यक उन्नत सुविधाएँ

“तो अब देर किस बात की?”

“अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए
आज ही प्रवेश सुनिश्चित करें।”

“नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।”

आशा – द होप पब्लिक स्कूल
खुटौना मधुबनी बिहार

27/02/2026

आम आदमी पार्टी के प्रमुख श्री अरविन्द केजरीवाल भावुक हुए जब कोर्ट ने उनको शराब घोटाले में बड़ी किया

25/02/2026
Good Morning अपने में आदमी जब तक खोता नहीं है, तब तक कुछ भी होता नहीं है राधे राधे
23/02/2026

Good Morning
अपने में आदमी जब तक खोता नहीं है,
तब तक कुछ भी होता नहीं है
राधे राधे

सामाजिक नियम का सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं।जब गीता पढ़ी तो समझ आया — समाज बकवास हो सकता है, पर धर्म उदार, उन्मुक्त...
23/02/2026

सामाजिक नियम का सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं।
जब गीता पढ़ी तो समझ आया — समाज बकवास हो सकता है, पर धर्म उदार, उन्मुक्त और समावेशी है।
चाहे वो कपड़ों की बात हो, चाहे living relationship की बात।
सनातन सबको धारण करता है, मगर समाज नहीं।
इसलिए समाज में रहकर अब सबकी बजाता हूँ — महाभारत और सतयुग तक की कहानी सुनाता हूँ।
जब विवाह हुआ ही नहीं करता था —
स्त्री पुरुष के पास जाती थी, पुरुष स्त्री के पास जाता था, और बच्चे होते थे।
कुंती-पाण्डु संवाद, महाभारत से…
सतयुग में एक ऋषि आश्रम के बाहर थे और उनकी पत्नी पर-पुरुष के साथ यौन-क्रीड़ा में लीन थी।
तभी उनका बेटा आया और पूछता है — “ये क्या हो रहा है?”
ऋषि ने कहा — “स्त्री स्वतंत्र है।”
फिर उसी ऋषि के पुत्र ने स्त्री की स्वतंत्रता पर पहली बार नियम गढ़ा —
कि अब से पुरुष तय करेगा कि स्त्री कहाँ जाए और कहाँ रहे।
साथ ही जब हम सावित्री की कहानी देखते हैं —
उसे एक woodcutter से प्यार हो गया।
राजा की बेटी थी। जिद्द की।
राजा ने कहा — “तुम स्वतंत्र हो।”
ज्योतिष ने कहा — “ये युवक एक साल बाद मर जाएगा।”
सावित्री ने कहा — “I will deal with it।”
और जैसा कि आपको पता है —
उसने यमराज से पति के प्राण तक बचा लिए।
शास्त्र बहुत भयानक हैं गुरु…
समाज में विस्फोट हो जाएगा।
आप महाभारत में गंगा से द्रौपदी तक देखिए —
स्त्री की स्वतंत्रता कैसे निकाली गई।
इसीलिए समाज की दिशा और दशा भारत में ठीक नहीं।
दम घोंटने वाले नियम —
जो स्त्री और पुरुष दोनों को बंधक बनाए हुए हैं।
शास्त्र और समाज, या धर्म और समाज में ज़मीन-आसमान का फर्क है।
पश्चिम ने हमारा कामशास्त्र उठाकर औरतों के शोषण को कम किया,
और इच्छाओं पर भी अंकुश नहीं लगाया — बल्कि समझा।
हालाँकि वो भी अधूरा ही समझा।
अजीब paradox है।
इसलिए जो मुझे ठीक लगता है, करता हूँ।
खुद की सुनता हूँ।
समाज को नया रास्ता दिखलाता हूँ।
अब देखना उसका काम है।
कृष्ण गीता से education दे सकते हैं,
apply करना या न करना — पार्थ के हाथों में है।
बाकी…
किसी को मांस नहीं पसंद तो मांस की फोटो से चिढ़ जाता है।
किसी को वैचारिक स्वतंत्रता पसंद नहीं तो वो चरित्रहीन बोल देता है।
ये गुलामी है, ज्ञान नहीं।
इसलिए हम मस्ती में जीते हैं।
दारू-सिगरेट भी पीते हैं।
मांस अब मुँह में अच्छा नहीं लगता,
लेकिन कोई खाए तो वो तामसिक भोजन है —
उससे वासना भटकती है, सन्यासी को नहीं खाना चाहिए।
गीता-वाचन करने वाले एक साधु मांस बेचा करते थे —
ये भी पाया गया।
स्वामी विवेकानंद भी खाते थे,
सिगार भी पीते थे।
सृष्टि में जो कुछ भी है —
सब मनुष्यों के उपभोग के लिए है।
दोहन करना है या उपयोग —
ये मानव तय करेगा।
Acharya Prashant जैसे पाखंडी नहीं कि
“ये मत खाओ, वो मत करो।”
अरे भाई — जिसका जो दिल करे, वो करे।
Acharya Prashant को सबसे पहले
मछुआरों को वैकल्पिक रोजगार देना चाहिए।
मांस व्यापार का भी विकल्प देना चाहिए।
Vegan जो कह रहे हैं —
पहले सोया मिल्क की उपलब्धता बढ़ाओ,
कीमत मौजूदा दुग्ध उत्पादों से कम करो।
ऐसे कुछ भी बोलना मेरे ख्याल से
अपनी राय और सोच थोपना है।
कल मैंने चिकन ऑर्डर किया —
मुँह में अच्छा नहीं लगा।
साक्ष्य के तौर पर अभी भी पड़ा है।
मुझे अच्छा नहीं लगा ≠
तुझे भी न लगे।
ये कुतर्क है।
बहरहाल…
आज का
ChatGPT संवाद से पूरा हुआ।
बात करते-करते
क्या से क्या लिख गया।
Radhe Radhe ✨
Note:- deal है मेरी और कृष्ण की — झूठ मत बोलना किसी से और धर्म मत छोड़ना।

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mini Metro Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mini Metro Live:

Share

AWARENESS CAMPAIGN

youtube:- http://www.youtube.com/c/AwarenessCampaign