GCP News

GCP News भारत के सामाजिक,शैक्षणिक,आर्थिक और रा?

भूमंडलीकरण के भौतिक युग में जहाँ तमाम परंपरा और वर्जनाएं टूट रही हैं वही समाज अपनी आत्मा भी खोता जा रहा है! गांव का शहरीकरण और इंसानों का मशीनीकरण तेज़ी से और सामानांतर चल रहा है ऐसे में स्वार्थ का बोलबाला समाज में हर प्रकार की समस्या खड़ा कर रहा है, जहाँ एक ओर समाज ने जातिवाद, रंग भेद और सती प्रथा जैसी समस्याओं से पीछा छुडा कर आगे बढ़ा है वहीँ साम्प्रदायिकता, क्षेत्रीयता और मानव तस्करी जैसी नयी समस्

याएं खड़ी हो गयी हैं, असमान विकास की नीति ने गांवों से स्वास्थ्य, सड़क पानी रोजगार भोजन ज़मीन जैसे अधिकार भी छीन लिए हैं और इसके तमाम अधिकारों पर शहरों ने कब्ज़ा जमा रखा है ऐसे में किसान अपनी खेती से हाथ धो रहे हैं वहीँ कारीगर समाज दूसरों की मजदूरी करने को मजबूर हो गया है, गांव से शहर की ओर पलायन तेज़ी से बढ़ा है चाहे वो शिक्षा के नाम पर हो या रोजगार के मगर गांव की प्रतिभाएं शहरों की ओर बढ़ रही हैं, पीछे छूट गए बुढे बुज़ुर्ग या स्वेच्छा से गांव में रहने वाला युवा समाज का सबसे उपेक्षित वर्ग बनता जा रहा है! विकास और विनाश की ये सामानांतर धारा ने कई प्रकार के अपराधों और अनैतिक राजनीति को जनम दिया है, पिछले वर्ष दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार ने भी स्पष्ट किया है की जो युवा रोजगार की ललक में शहर की ओर गए थे वो भी मानसिक यंत्रणा से गुजर रहे हैं और ऐसे घिनौने अपराधों को अंजाम दे रहे हैं! तो दूसरी ओर गांव से शहर की ओर गया युवक एड्स टीबी तथा अनेको अज्ञात बिमारियों के साथ गांव वापस आरहे हैं,

तकनीकों और भुमंडलीकृत समय में पलायन का ये दौर वास्तव में तकनीक और सरकारी योजनाओं पर प्रश्नचिन्ह है! जहाँ सरकारें बड़ी बड़ी योजनाओ का दावा करती हैं वही धरातल पर कुछ भी नज़र नहीं दिख पा रहा है आखिर वो कौन से कारक है, जो पलायन करने को मजबूर कर रहे हैं और वो कौन से कारण है की तकनिकी दौर में भी गांव को आदिकाल में रहना पड़ रहा है! और अगर ये विकास धारा है तो वो कौन से कारक है जो गांव से गयी श्रम शक्ति की चिकित्सा का भी इंतज़ाम नहीं कर पा रहा है और उसे चूसकर वापस गांव में फेक देता है!

इस पत्रिका शुरू करने का प्रथम और अंतिम उद्देश्य तकनिकी और भुमंडलीकृत विश्व को स्थानीय भाषा और कलेवर में पेश करने का है ताकि भविष्य में स्थानीय स्तर पर सहास्तित्व और सहभागी प्रयास हो सके! हम इस पत्रिका के ज़रिये आप तक सरकारी योजनाएं उनको प्राप्त करने के तरीके, अधिकारीयों के साक्षात्कार, सामुदायिक नेतृत्व के गुर और सामाजिक कार्यकर्ताओं के विचार पहुचायेंगे, हम उन नायको को आपके समक्ष लायेंगे जिन्होंने कम संसाधनों और भरपूर आत्मविश्वास के साथ सामाजिक बदलाव और स्थानीय आर्थिकी में अपना बहुमूल्य योगदान देने में सफल हुए हैं!

ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब पाने और सामूहिक मंथन करने के उद्देश्य से मैं आपको ग्रामीण पहल का प्रवेशांक समर्पित कर रहा हूँ! आशा है हम एक सामूहिक प्रयास करेंगे

द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव फ़िल्म के डायरेक्टर प्रेम कुमार विधार्थी ने गया के मीडिया के बीच किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।
04/06/2026

द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव फ़िल्म के डायरेक्टर प्रेम कुमार विधार्थी ने गया के मीडिया के बीच किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

04/06/2026
शोषित समाज दल की नई कमिटी को बधाई।------------------------------------------------------------------------------------बस...
20/05/2026

शोषित समाज दल की नई कमिटी को बधाई।
------------------------------------------------------------------------------------
बस्ती 18 व 19 मई। शोषित समाज दल के 21वें राष्ट्रीय सम्मेलन कक्कड़ फैमिली रेस्टोरेंट, रामस्वरूप वर्मा नगर, गोरखपुर रोड , बस्ती, उत्तर प्रदेश में हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुई।

21वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन चुनाव पदाधिकारी मा० रामविलास प्रसाद के नियंत्रण में 11 राष्ट्रीय सदस्यीय समिति शांतिपूर्ण महोल में गठित हुई। इस समिति ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों चुना को गया है।
1. मा० आधा शरण चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष
2. मा० रामप्रवेश यादव व मुकेश प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
3. मा० राजबल्लभ सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री
4. मा० बृजनंदन सिंह , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
5. मा० बिनोद कुमार अर्जक व लौटन प्रसाद, राष्ट्रीय मंत्री
6.राकेश कुमार , अखिलेश प्रसाद सिंह एवम् ओम प्रकाश कटियार राष्ट्रीय समिति सदस्य सभी नवनिर्वाचित सदस्यों व पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देता हूँ. 💐💐💐💐💐💐💐

TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "भाजपा दानवों की पार्टी है, 100 से ज़्यादा सीटें उन्होंने...
05/05/2026

TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "भाजपा दानवों की पार्टी है, 100 से ज़्यादा सीटें उन्होंने लूटीं और धोखा दिया। चुनाव आयोग भाजपा आयोग है।"
बीजेपी जीत के बाद बंगाल में हिंसा ममता ने कहा – मुझे मारा! राहुल बोले – ये वोट चोरी है!

रांची के 7 साल के इशांक ने पाक स्ट्रेट को तैरकर पार कर इतिहास रच दिया. यह समुद्र भारत और श्रीलंका के बीच है और काफी कठिन...
03/05/2026

रांची के 7 साल के इशांक ने पाक स्ट्रेट को तैरकर पार कर इतिहास रच दिया. यह समुद्र भारत और श्रीलंका के बीच है और काफी कठिन माना जाता है. इशांक ने करीब 29 किमी की दूरी 9 घंटे 50 मिनट में पूरी कर सबसे कम उम्र में यह कारनामा कर दिखाया. #झारखण्ड #रांची

ओडिशा के आदिवासी समाज के जीतू मुंडा की बहन कालरा की दो महीने पहले मौत हो गई थी। जीतू की बहन ने अपने भाई को बताया था कि उ...
29/04/2026

ओडिशा के आदिवासी समाज के जीतू मुंडा की बहन कालरा की दो महीने पहले मौत हो गई थी। जीतू की बहन ने अपने भाई को बताया था कि उनके बैंक खाते में 19 हज़ार 300 रुपए हैं, उन्हें जिसे जीतू निकाल लेना। अपनी बहन को दफनाने के बाद जीतू ओडिशा ग्रामीण बैंक पहुंचे, तो बैंक कर्मचारियों ने उनसे कहा कि खाताधारक को लेकर आओ, लाओ अगर खाताधारक ज़िंदा नहीं है तो उसका डेथ सर्टिफिकेट और कानूनी वारिस होने का सर्टिफिकेट लेकर आइए।

जीतू के लिए डेथ सर्टिफिकेट बनवाना बहुत मुश्किल काम लगा। तो उन्होंने आसान रास्ता अपनाया। जीतू कब्रस्तान पहुंचे बहन की कब्र खोदी, कंकाल को बोरी में भरा और कंधे पर कंकाल को लादकर बैंक पहुंच गए। जीतू करीब पांच किलो मीटर तक अपनी बहन का कंकाल काँधे पर रखकर ऐसे ही चलते रहे। किसी ने उनका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब जीतू का वीडियो वायरल हो रहा है।

जीतू की वह तस्वीर भारत में ग़रीबी, पिछड़ेपन की पराकाष्ठा है। दिल्ली NCR में बैठे सरकारी चैनल कभी इन तसावीर को प्रसारित नहीं करेंगे, कभी इस पर बात भी नहीं करेंगे। उन्हें रटा दिया गया है कि भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है। लेकिन उन दावों की धज्जियाँ जीतू जैसे ग़रीब उड़ा रहे हैं, जिन्होंने 19 हज़ार रुपये के लिए अपनी ही बहन की कब्र खोद डाली।

उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुआ जनता दरबार, 30 से अधिक आवेदनों पर हुई सुनवाईपलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ...
09/04/2026

उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुआ जनता दरबार, 30 से अधिक आवेदनों पर हुई सुनवाई

पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के समक्ष रखीं। इस दौरान 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई।जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रतिलिपि अग्रसारित करते हुए सभी मामलों में 15 दिनों के भीतर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जनता दरबार में पीपरा प्रखंड के ग्राम सोनवे से आयी आशा देवी ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री मईयाँ सम्मान योजना के तहत अगस्त माह तक राशि प्राप्त हो रही थी, लेकिन उसके बाद से भुगतान बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार बीडीओ और सीओ कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। इस पर उपायुक्त ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।वहीं चैनपुर प्रखंड से आये उमर ख्याम ने खाता संख्या 65 के विभिन्न प्लॉट में गलत तरीके से डबल डिमांड खोल दिए जाने की शिकायत करते हुए इसकी जांच कराने का अनुरोध किया। इसी प्रकार पाटन प्रखंड के सदरू अंसारी ने मनरेगा योजना में अवैध तरीके से राशि निकासी किए जाने से संबंधित आवेदन दिया।इसके अलावा जनता दरबार में भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने, अयोग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा एवं कल्याण विभाग से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

गया जिले के अजय प्रसाद के बेटा संगम कुमार ने रचा इतिहास, मैट्रिक परीक्षा में 485 अंक लाकर किया गया जिला का नाम रौशन.!   ...
29/03/2026

गया जिले के अजय प्रसाद के बेटा संगम कुमार ने रचा इतिहास, मैट्रिक परीक्षा में 485 अंक लाकर किया गया जिला का नाम रौशन.!

GCP News Gramin Chahal Pahal - News Dobhi express Prem Kumar Vidharthi Nitish Kumar Ravish Kumar

Address

24, Jagat Apartments, Bank Road
Patna
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GCP News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to GCP News:

Share