Shri Krishna News

Shri Krishna News shri Krishna news
(2)

11/08/2026

पंचायतों में घोटाले पर बड़ा एक्शन: 2 हजार से ज्यादा मुखिया जांच के घेरे में, 12 पर पद से हटाने की कार्रवाई शुरू...

बिहार की ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं के नाम पर हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर पंचायती राज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, नल-गली, नल-जल और साफ-सफाई जैसी योजनाओं में फर्जीवाड़े और वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच में 2,000 से ज्यादा मुखिया विभाग के दायरे में आए हैं। वहीं गंभीर अनियमितता, लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहने और ग्राम सभा नहीं कराने जैसे आरोपों में 12 मुखियाओं के खिलाफ पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग ने इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

जांच में पंचायतों में सोलर लाइट और निर्माण कार्यों के नाम पर कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। आरोप है कि मानक के विपरीत घटिया सोलर लाइट, बैटरी और पोल लगाए गए, जो कुछ ही हफ्तों में खराब हो गए। कई जगह योजनाओं के एस्टीमेट, मेजरमेंट बुक और जरूरी अभिलेख गायब मिले। बिना काम पूरा किए या कागजों पर काम दिखाकर सरकारी राशि की निकासी और फर्जी भुगतान के मामले भी सामने आए हैं।

जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कई जगह वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी नहीं दी गई। नियमों के मुताबिक ग्राम सभा कराए बिना ही फंड का इस्तेमाल करने और राशि के बंदरबांट के आरोप भी लगे हैं। सोलर लाइट की गुणवत्ता और उसके नाम पर किए गए भुगतान को लेकर भी जांच में गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

समस्तीपुर में मुखिया ललिता देवी को बर्खास्त करने की सिफारिश जिला प्रशासन ने की है। डीएम रोशन कुशवाहा ने लोक प्रहरी-सह-प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र भेजकर बिहार पंचायत राज एक्ट, 2006 की धारा 18(5) के तहत कार्रवाई का अनुरोध किया है।

इन 12 मुखियाओं पर कार्रवाई शुरू
1. इम्तियाज अंसारी — काजीपुर सिमरी, बक्सर
2. दीपनारायण सिंह — पहरी सिमरी, बक्सर
3. बटोरन कुमार — डोमा, बख्तियारपुर, पटना
4. अजय कुमार — बरीसवन, शाहपुर, भोजपुर
5. शिवशंकर सिंह — रामपुर डीह, हनुमान नगर, दरभंगा
6. रमेश मांझी — श्रीपुर गाहर पश्चिमी, खानपुर, समस्तीपुर
7. मोहम्मद नदीमुर रहमान — ठिकही, कटरा, मुजफ्फरपुर
8. किरण बाला — अखलासपुर, कैमूर
9. अखिलेश रजक — भीखनपुरा, देसरी, वैशाली
10. रामानंद सिंह — पिंजौरा, जहानाबाद
11. अंजली कुमारी — सहाजीपुर, सारण
12. आजाद शाह — मोकरमपुर, मधुबनी

07/08/2026

सारण के तत्कालीन DPO अजीत अमर पासवान के कई ठिकानों पर EOU की रेड

05/08/2026

कोपा नगर पंचायत में विकास कार्यों पर सवाल, वार्ड प्रतिनिधि ने खोली अधिकारियों की पोल”

क्या सरकार से सवाल पूछना या सरकार के खिलाफ बोलना अपराध है?क्या लोकतंत्र में अपनी बात रखना इतना बड़ा गुनाह है कि सोशल मीड...
24/07/2026

क्या सरकार से सवाल पूछना या सरकार के खिलाफ बोलना अपराध है?
क्या लोकतंत्र में अपनी बात रखना इतना बड़ा गुनाह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपकी आवाज़ को भारत में ही रोक दिया जाए?
श्री कृष्णा न्यूज़ के एक वीडियो पर भारत में प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना सामने आई है। स्क्रीन पर दिख रही जानकारी के मुताबिक, कंटेंट को भारत सरकार/कानून प्रवर्तन एजेंसी की सूचना के आधार पर भारत में प्रतिबंधित किया गया है।
अब सवाल यह है—
👉 क्या सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना गलत है?
👉 क्या सरकार की आलोचना करना कानूनी अपराध है?
👉 क्या पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं?
यह मामला सिर्फ एक वीडियो का नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र में सवाल पूछने के अधिकार से जुड़ा एक गंभीर सवाल है।
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।

13/07/2026

कान, नाक और गला रोगियों के लिए बड़ी राहत, आधुनिक मशीनों से होगा उपचार”

13/07/2026

बनियापुर प्रखण्ड के कराह पंचायत के जनता ने ठाना 2027 में मुकेश कुमार को है मुखिया बनाना

लहलादपुर, सारण। जनता बाजार थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद ...
12/07/2026

लहलादपुर, सारण। जनता बाजार थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब लदे बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है।
जनता बाजार थानाध्यक्ष जयहिंद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान बोलेरो से 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 405 लीटर है। पुलिस ने मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जब्त बोलेरो को थाना लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

11/07/2026

“हर छात्र का सपना होगा पूरा, पढ़ाई में अब नहीं आएगी पैसों की रुकावट”

05/07/2026

“पंकज यादव हत्याकांड पर राजद विधायिका Dr. Karishma Rai का बड़ा बयान, सरकार पर साधा निशाना”

Address

Patna

Telephone

+919608392427

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Krishna News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shri Krishna News:

Shortcuts

Share