PR Today News

PR Today News प्रेस और मीडिया
(1)

12/09/2026

सीतामढ़ी में खाकी पर उठे गंभीर सवाल: जान का खतरा बताने के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा, पार्षद पति हत्याकांड में डुमरा थानाध्यक्ष व आईओ निलंबित
द वॉइस ऑफ बिहार न्यूज़ (विशेष प्रतिनिधि)

सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की सदस्य दिलखुश देवी के पति बैद्यनाथ महतो की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस महकमे में बड़ा हड़कंप मच गया है। मृतक द्वारा अपनी जान को गंभीर खतरा बताते हुए बार-बार सुरक्षा की गुहार लगाने के बावजूद डुमरा पुलिस की उदासीनता सामने आई है, जिसकी परिणति एक जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि की हत्या के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान (एसपी) अमित रंजन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए डुमरा थानाध्यक्ष और केस के अनुसंधानकर्ता (आईओ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कांड संख्या 432/26 में घोर लापरवाही पर गिरी गाज

एसपी अमित रंजन ने जारी जिलादेश में स्पष्ट किया कि कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अपराध नियंत्रण में विफलता और विधि-व्यवस्था में गंभीर शिथिलता बरतने के आरोप में डुमरा थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और कांड के अनुसंधानकर्ता (IO) पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) आदित्य कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों पदाधिकारियों का मुख्यालय पुलिस केंद्र (लाइन हाजिर) सीतामढ़ी निर्धारित किया गया है। एसपी ने दोनों निलंबित अधिकारियों से 5 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है, वहीं पूरे मामले की जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ-2 आशीष आनंद को सौंपते हुए 48 घंटे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

29 अगस्त को ही दे दी थी हत्या के प्रयास की लिखित शिकायत

आधिकारिक आदेश के अनुसार, मृतक बैद्यनाथ महतो ने गत 29 अगस्त को ही डुमरा थाने में लिखित आवेदन देकर नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उल्लेख था कि 28 अगस्त की देर रात करीब 1:15 बजे चार बाइकों पर सवार होकर पहुंचे त्रिभुवन कुमार, मो. एजाज अहमद, मो. एहसान अहमद एवं चार अज्ञात बदमाशों ने घर पर जान मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस ने मौके से जिंदा खोखा भी बरामद किया था, लेकिन इसके बावजूद थानाध्यक्ष और अनुसंधानकर्ता ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

आरोपी के पिता को बिना सूचना दिए थाने से छोड़ा, अगले ही दिन मर्डर

जांच में यह बेहद चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि 11 सितंबर को पुलिस ने एक मुख्य आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन बिना वरीय अधिकारियों को संज्ञान में दिए उसे थाने से छोड़ दिया गया। पुलिस की इसी ढिलाई और लापरवाही का फायदा उठाकर बेखौफ अपराधियों ने 12 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले बैद्यनाथ महतो को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश चरम पर है।
#सीतामढ़ी #बैद्यनाथकुशवाहा #डुमराथाना Bihar Police Series Video Sitamarhi Tejashwi Yadav Simu Vlogs Simpi Murari Murari Kumar

12/09/2026

गुस्साई भीड़ का यह वीडियो सब कुछ बयां कर रहा है। आपकी क्या राय है?
सीतामढ़ी में बड़ी वारदात की खबर।
मिश्रौलिया पंचायत के केथरिया रामपट्टी गांव निवासी एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि श्री बैद्यनाथ कुशवाहा की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। परिजनों/स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्हें आठ गोलियां मारी गईं।
बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 6 बजे की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले डुमरा थाना का घेराव कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद घटना को नहीं रोका जा सका।

#सीतामढ़ी #बैद्यनाथकुशवाहा #डुमराथाना Bihar Police Series Video Sitamarhi Tejashwi Yadav Simu Vlogs Simpi Murari Murari Kumar

12/09/2026

सीतामढ़ी में बड़ी वारदात की खबर

मिश्रौलिया पंचायत के केथरिया रामपट्टी गांव निवासी एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि श्री बैद्यनाथ कुशवाहा की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। परिजनों/स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्हें आठ गोलियां मारी गईं।
बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 6 बजे की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले डुमरा थाना का घेराव कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद घटना को नहीं रोका जा सका।

#सीतामढ़ी #बैद्यनाथकुशवाहा #डुमराथाना Bihar Police Series Video Sitamarhi

12/09/2026

सही बात है, इसे देखकर तो हंसी ही छूट जाए। आपकी क्या राय है?

11/09/2026

सही बात है, ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। आपकी क्या राय है?

11/09/2026

सहरसा कोर्ट परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा!
लव मैरिज की नीयत से पहुंचे शादीशुदा महिला-पुरुष, पीछे-पीछे पहुंचीं पत्नी और पति

11/09/2026

Golden दास ने मनीष कश्यप पर जोरदार हमला किया।

10/09/2026

होटल में लड़का और लड़की मिले, और अचानक परिवार वालों ने हमला कर दिया। इस घटना पर आपकी क्या राय है?

10/09/2026

बाढ़ पीड़ितों के बीच बाढ़ की विभीषिका, तबाही, नुकसान और उससे उपजे दर्द को सांझा किया।

संवेदनहीन एनडीए सरकार ने लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PR Today News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share