Darbhanga Point

Darbhanga Point दरभंगा जिले की त़ाजा तरीन ख़बरों के लिए हमें Follow करें 👍

13/04/2026

सोना लूटकांड के बाद, दरभंगा पहुंचे पप्पू यादव NDA सरकार पर जमकर भड़के

पुलिस केन्द्र, लहेरियासराय में शुक्रवार को रैतिक परेड का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में किया गया। इस द...
10/04/2026

पुलिस केन्द्र, लहेरियासराय में शुक्रवार को रैतिक परेड का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने परेड ग्राउंड का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन तथा एकरूपता को सुदृढ़ करना बताया गया।

परेड के दौरान जवानों को दौड़ एवं ड्रिल के माध्यम से शारीरिक रूप से फिट रखने पर जोर दिया गया। साथ ही टर्नआउट चेक के तहत वर्दी की स्वच्छता एवं अनुशासन की भी जांच की गई। टोलीवार ड्रिल कराकर एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, पुलिस केन्द्र दरभंगा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के लिए योग प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं बैरकों की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी कारी मुखिया पिता स्वo सरयुग मुखिया साo कैथवा लक्ष्मीपुर थाना सकतपुर जिला दरभंगा...
10/04/2026

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी कारी मुखिया पिता स्वo सरयुग मुखिया साo कैथवा लक्ष्मीपुर थाना सकतपुर जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

सकतपुर थाना द्वारा की गई कार्रवाई।

शराब सेवन करने के आरोप में अभियुक्त चिरंजी साहनी पिता स्वo रूपलाल साहनी ग्राम भिगो जमालपुर थाना लहेरियासराय जिला दरभंगा ...
10/04/2026

शराब सेवन करने के आरोप में अभियुक्त चिरंजी साहनी पिता स्वo रूपलाल साहनी ग्राम भिगो जमालपुर थाना लहेरियासराय जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

लहेरियासराय थाना द्वारा की गई कार्रवाई।

दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 320/25 के नामजद अभियुक्तों के खिलाफ ...
10/04/2026

दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 320/25 के नामजद अभियुक्तों के खिलाफ इश्तिहार तामील किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केवटी थाना कांड संख्या 320/25 के प्राथमिकी अभियुक्त—
मोहम्मद दिलशाद (पिता मोहम्मद रफीक),
रेयान (पिता नसीम)
तथा मोहम्मद सिराजुद्दीन (पिता मोहम्मद कलामुद्दीन),
सभी निवासी ग्राम पिलख्वारा, थाना केवटी, जिला दरभंगा—के घरों पर विधिवत इश्तिहार चस्पा किया गया।

पुलिस द्वारा यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश के आलोक में की गई है। इश्तिहार के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

केवटी थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई, जैसे कुर्की-जब्ती, की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

10/04/2026

दरभंगा सोना लूटकांड में, ताज़ा अपडेट SSP Darbhanga

न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी बाबर अली पिता स्वo मुनीर मुहालज साo खारारी थाना हायाघाट जिला दरभंगा के घर विधिवत ...
10/04/2026

न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी बाबर अली पिता स्वo मुनीर मुहालज साo खारारी थाना हायाघाट जिला दरभंगा के घर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया।
हायाघाट थाना द्वारा की गई कारवाई

साईबर फ्रॉड मामले में दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
10/04/2026

साईबर फ्रॉड मामले में दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

दरभंगा DM की बड़ी कार्रवाई
08/04/2026

दरभंगा DM की बड़ी कार्रवाई

दिनांक 06 अप्रैल 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर विशेष बैठक ...
06/04/2026

दिनांक 06 अप्रैल 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), थानाध्यक्ष यातायात सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने यातायात थाना में उपस्थित पुलिसकर्मियों को यातायात प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

बैठक में पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि ड्यूटी के दौरान आम जनता के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार रखें तथा यातायात नियमों का सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराएं। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी पुलिस की जिम्मेदारी है।

इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी एवं सतर्कता के साथ करने का निर्देश दिया।

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय दरभंगा में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने शिका...
06/04/2026

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय दरभंगा में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में विभिन्न थाना व अनुमंडल स्तर से जुड़े कुल 26 फरियादियों की शिकायतें दर्ज की गईं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों के निपटारे के लिए सात दिनों के भीतर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, जिसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।

दरभंगा में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई जिलाध...
06/04/2026

दरभंगा में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देश पर की गई।

वरीय अधिकारियों की टीम ने अल्लपट्टी और लहेरियासराय क्षेत्र के कई होटलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान होटल ‘अपनी रसोई’ में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, जो नियमों का उल्लंघन है। इस मामले में संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ बेंता थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इसके अलावा अधिकारियों ने कई अन्य होटलों और गैस एजेंसियों में भी औचक छापेमारी की।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है।

Address

Patna
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Darbhanga Point posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share