Bihar Samachar

Bihar Samachar Connecting

तेजस्वी यादव ने BPSC पर तीखा हमला करते हुए उसका नाम बदलकर “BJSC” करने का तंज कसा। उन्होंने BJP-JDU नेताओं पर लेन-देन और ...
24/08/2026

तेजस्वी यादव ने BPSC पर तीखा हमला करते हुए उसका नाम बदलकर “BJSC” करने का तंज कसा। उन्होंने BJP-JDU नेताओं पर लेन-देन और परीक्षाओं में सेटिंग का आरोप लगाते हुए परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

बड़ा एक्शन: BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। छात्रों की तुलना कुत्तों से किए जाने वाले विवादि...
24/08/2026

बड़ा एक्शन: BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। छात्रों की तुलना कुत्तों से किए जाने वाले विवादित बयान के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया था।

नरकटियागंज में निगरानी विभाग ने शिकारपुर थाना के ASI उपेंद्र विद्यार्थी को ₹4 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आर...
24/08/2026

नरकटियागंज में निगरानी विभाग ने शिकारपुर थाना के ASI उपेंद्र विद्यार्थी को ₹4 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि विद्युत चोरी के मामले में मदद के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

गर्दनीबाग में धरने पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों से तेजस्वी यादव ने मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते ह...
24/08/2026

गर्दनीबाग में धरने पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों से तेजस्वी यादव ने मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए 25 अगस्त के प्रदर्शन को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया

BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच शिक्षा विभाग ने टोल-फ्री नंबर जारी करने का फैसला लिया है। अब छात्र और अभ्यर्थी स...
24/08/2026

BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच शिक्षा विभाग ने टोल-फ्री नंबर जारी करने का फैसला लिया है। अब छात्र और अभ्यर्थी सीधे विभाग से संपर्क कर अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें दर्ज करा सकेंगे।

BPSC TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों की असमंजस की स्थिति के बीच परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के बयान से नई जानकारी सामने ...
24/08/2026

BPSC TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों की असमंजस की स्थिति के बीच परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के बयान से नई जानकारी सामने आई है। TRE-4 में करीब 46,882 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है और परीक्षा की तारीख व प्रक्रिया को लेकर आयोग-शिक्षा विभाग में विचार-विमर्श जारी है। दिसंबर-जनवरी में परीक्षा होने की संभावना पर चर्चा तेज है।

BPSC ने TRE-4 को लेकर चल रही अफवाहों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि परीक्षा PT और Mains यानी दो चरणों में ही होगी। परी...
24/08/2026

BPSC ने TRE-4 को लेकर चल रही अफवाहों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि परीक्षा PT और Mains यानी दो चरणों में ही होगी। परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो चरणों की भर्ती परीक्षा कई राज्यों में होती है और इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित व प्रभावी बनाना है।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी तरह का संशय नहीं होन...
24/08/2026

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी तरह का संशय नहीं होना चाहिए। उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिलता रहेगा और यह सुविधा आगे भी जारी रहेगी।

भोजपुर के बेलौटी गांव में पवन सिंह तड़के भरत तिवारी के घर पहुंचे। उन्होंने उनके तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कर...
24/08/2026

भोजपुर के बेलौटी गांव में पवन सिंह तड़के भरत तिवारी के घर पहुंचे। उन्होंने उनके तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और करीब दो घंटे तक परिजनों से मिलकर न्याय की लड़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिया।

बिहार में पेपर लीक को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। RJD नेता भाई वीरेंद्र ने सरकार द्वारा जांच कमेटी बनाए जाने पर सव...
24/08/2026

बिहार में पेपर लीक को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। RJD नेता भाई वीरेंद्र ने सरकार द्वारा जांच कमेटी बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ कमेटी बनाने से समस्या नहीं सुलझेगी, इसके लिए सख्त और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था जरूरी है।

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category